Live Updates

JAC 12th Commerce Result 2022 LIVE Updates: कॉमर्स में 92.75% पास, चंद्रपुरा की निक्की कुमारी टॉपर

Updated at : 30 Jun 2022 5:39 PM (IST)
विज्ञापन
JAC 12th Commerce Result 2022 LIVE Updates: कॉमर्स में 92.75% पास, चंद्रपुरा की निक्की कुमारी टॉपर

JAC 12th Commerce Result 2022 LIVE Updates: झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) ने आज 12वीं कक्षा के कॉमर्स का परिणाम घोषित कर दिया है. छात्र जेएसी बोर्ड के परिणाम 2022 की आधिकारिक वेबसाइटों jac.jharkhand.gov.in, jac.nic.in, jacresults.com और jharresults.nic.in पर अपने अंक देख सकते हैं.

विज्ञापन
Auto-updating every 30s
5:39 PM. 30 Jun 225:39 PM. 30 Jun

कॉमर्स टॉपर लिस्ट

1 निक्की कुमारी-478- डीवीसी प्लस 2 हाई स्कूल चंद्रपुरा

2 श्रेया पांडेय-477- वीके मजदूर इंटर कॉलेज चास

3 नुसरत जहां-475-उर्सुलाइन इंटर कॉलेज रांची

3 संजना प्रमाणिक-475-उर्सुलाइन इंटर कॉलेज रांची

3 प्रगति सुसांग-475-आरएलएसवाई कॉलेज झुमरी तिलैया

4 कशिश कुमारी-474- उर्सुलाइन इंटर कॉलेज, रांची

4 अनंता मिश्रा-474- संत जेवियर्स कॉलेज

5 स्नेहा कुमारी-473-इंटर सांइस कॉलेज हजारीबाग

6 प्रिया कुमारी-472-गवर्मेंट गिरिवर इंटर कॉलेज डाल्टनगंज

6 अदिति सिंह-472-सेंट एनी इंटरमीडिएट कॉलेज

6 प्रगति गुप्ता-472-डीएवी प्लस टू हाई स्कूल, कतरासगढ़

6 अपर्णा पांडेय-472-डीएवी प्लस 2 हाई स्कूल कतरासगढ़

6 विश्वजीत हलदर-472- संत जेवियर्स कॉलेज, रांची

7 गायत्री कुमारी- 471-जेएसएम इंटर कॉलेज फुसरो

7 उदिता कर्मकार-471- संत जेवियर्स कॉलेज, रांची

7 अंशिका बर्बीगिहिया-471- आरएलएसवाइ कॉलेज झुमरी तिलैया

8 मेघा कुमारी- 470- आदिवासी प्लस टू हाई स्कूल, सितारामडेरा

8 अंजलि कुमारी-470-उर्सुलाइन इंटर कॉलेज रांची

8 संध्या कुमारी-470-उर्सुलाइन इंटर कॉलेज, रांची

8 अंजलि नंदी-470-उर्सुलाइन इंटर कॉलेज, रांची

8 सुमन कुमारी-470-जुबली कॉलेज, भुरकुंडा

9 स्नेहा श्रीवास्तव-469-उर्सुलाइन इंटर कॉलेज, रांची

9 रिया गुप्ता-469-उर्सुलाइन इंटर कॉलेज, रांची

9 बीणा कुमारी-469-उर्सुलाइन इंटर कॉलेज, रांची

9 साना समद-469- संत जेवियर्स कॉलेज, रांची

9 विशाल कुमार- 469-मानवदेवी डेडिकेटेड इंटर कॉलेज, सुदना

9 शुभम कुमार- 469- संत जॉन्स इंटर कॉलेज, रांची

10 सुनिल महतो-468- जमशेदुपर वर्कर्स कॉलेज

5:39 PM. 30 Jun 225:39 PM. 30 Jun

JAC 12th Commerce Result 2022: कॉमर्स में लड़कियों का प्रदर्शन बेहतर

उतीर्ण छात्रों का पास प्रतिशत 91.29%

उतीर्ण छात्राओं का प्रतिशत 94.49%

5:39 PM. 30 Jun 225:39 PM. 30 Jun

पिछले सालों का कॉमर्स का रिजल्ट

पिछले वर्षों का रिजल्ट

2022-92.75%

2021-90.33%

2020-77.37%

2019-70.44%

2018-67.49%

5:39 PM. 30 Jun 225:39 PM. 30 Jun

JAC 12th Commerce Result 2022: कॉमर्स का रिजल्ट एक नजर में

कॉमर्स का रिजल्ट एक नजर में

कुल रजिस्टर्ड स्टूडेंट्स की संख्या 24,313

परीक्षा में शामिल होने वाले स्टूडेंट्स 23,722

फर्स्ट डिवीजन 18,252

सेकंड डिवीजन 3,683

थर्ड डिवीजन 66

कुल पास स्टूडेंट 22,001

कुल पास प्रतिशत 92.75%

5:39 PM. 30 Jun 225:39 PM. 30 Jun

JAC 12th Commerce Result 2022: रिजल्ट जारी

कॉमर्स में 92.75% स्टूडेंट्स पास हुए हैं.

JAC 12th Commerce Result 2022: फेल छात्रों को मिलेगा कंपार्टमेंट देने का मौका

यदि कोई छात्र एक या दो विषय में फेल हो जाता है तो उसे निराश होने की जरूरत नहीं है. झारखंड बोर्ड की ओर से ऐसे छात्रों को कंपार्टमेंट परीक्षा में शामिल होने का मौका दिया जाएगा. इस परीक्षा का आयोजन रिजल्ट आने के कुछ समय बाद किया जाता है.

5:39 PM. 30 Jun 225:39 PM. 30 Jun

JAC 12th Commerce Result 2022: यहां चेक करें रिजल्ट

जैक 12वीं आर्ट्स और कॉमर्स के नतीजे घोषित होने के बाद इन वेबसाइट्स पर लिंक एक्टिव किए जाएंगे.

jac.jharkhand.gov.in

jac.nic.in

jacresults.com

5:39 PM. 30 Jun 225:39 PM. 30 Jun

JAC 12th Commerce Result 2022: रिजल्ट थोड़ी ही देर में

झारखंड बोर्ड 12वीं कॉमर्स और आर्ट्स रिजल्ट जारी करने के लिए प्रेस कॉन्फ्रेंस थोड़ी देर में शुरू होगी.

5:39 PM. 30 Jun 225:39 PM. 30 Jun

JAC 12th Commerce Result 2022: पास होने के लिए लाने होंगे इतने मार्क्स

झारखंड बोर्ड 12वीं कॉमर्स और आर्ट्स की परीक्षा में पास होने के लिए छात्रों को प्रत्येक विषय में व कुल मिलाकर 33 प्रतिशत अंक चाहिए होंगे. हालांकि एक या दो विषय में न्यूनतम मार्क्स से कम अंक होने पर आपको निराश होने की आवश्यकता नहीं है, बोर्ड ऐसे छात्रों के लिए कंपार्टमेंट का पेपर आयोजित करता है.

5:39 PM. 30 Jun 225:39 PM. 30 Jun

JAC 12th Commerce Result 2022: टॉपर्स को मिलेगी ये राशि

इंटर कॉमर्स और आर्ट्स में पहला स्थान हासिल करने वाले स्टूडेंट को तीन लाख रुपये, दूसरा स्थान प्राप्त करने वाले को दो लाख और तीसरा स्थान हासिल करने वाले स्टूडेंट को एक लाख रुपये बतौर प्रोत्साहन राशि प्रदान किया जाएगा.

5:39 PM. 30 Jun 225:39 PM. 30 Jun

JAC 12th Commerce Result 2022: 2 लाख से अधिक छात्र कर रहे रिजल्ट का इंतजार

इस साल झारखंड बोर्ड 12वीं आर्ट्स में परीक्षा में 1,90,819 स्टूडेंट्स शामिल हुए थे, वहीं कॉमर्स में 24,313 परीक्षार्थी शामिल हुए थे. यानी करीब 2.15 लाख स्टूडेंट्स का इंतजार अब बस कुछ ही देर में खत्म हो जाएगा.

5:39 PM. 30 Jun 225:39 PM. 30 Jun

JAC 12th Commerce Result 2022: अपने मार्क्स से संतुष्ट नहीं तो करा सकते हैं रीइवेल्यूएशन

जैक 12वीं आर्ट्स व कॉमर्स रिजल्ट के बाद यदि कोई स्‍टूडेंट अपने मार्क्स से संतुष्ट नहीं है तो ऐसे छात्र रीइवेल्‍यूएशन के लिए आवेदन कर सकते हैं. इसके अलावा जो स्‍टूडेंट एक या दो पेपर में फेल होंगे, वे जैक बोर्ड सप्लीमेंट्री एग्जाम दे सकते हैं.

12:57 PM. 30 Jun 2212:57 PM. 30 Jun

JAC 12th Commerce Result 2022: यहां चेक कर सकेंगे अपना रिजल्ट

बोर्ड द्वारा जारी आधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार झारखंड बोर्ड कक्षा 12वीं कॉमर्स और आर्ट्स का रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र jacresults.com पर उपलब्ध करवा दिया जाएगा.

12:09 PM. 30 Jun 2212:09 PM. 30 Jun

JAC 12th Commerce Result 2022: इस साल सिलेबस में की गई थी 25 प्रतिशत की कटौती

इस वर्ष यानी 2022 में झारखंड बोर्ड ने 12वीं कक्षा के सिलेबस में 25 प्रतिशत की कटौती की थी. यानी छात्रों को सिर्फ 75 प्रतिशत सिलेबस की पढ़ाई करनी पड़ी थी.

11:39 AM. 30 Jun 2211:39 AM. 30 Jun

2021 का रिजल्ट कैसा था ?

कॉमर्स की बात करें, तो इसमें 19,009 छात्र परीक्षा में शामिल हुए और 16,788 ही पास हुए. जबकि लड़कियों की बात करें, तो 14,668 छात्राएं परीक्षा में शामिल हुई और 13,634 पास हुई. इस तरह से 92.95 फीसदी लड़कियां अव्वल रही.

10:37 AM. 30 Jun 2210:37 AM. 30 Jun

यहां दिए गए स्टेप्स को फॉलो कर चेक करें अपना परिणाम

1. आधिकारिक वेबसाइट – jac.jharkhand.gov.in, jac.nic.in, jacresults.com और jharresults.nic.in पर जाएं.

2. नामित जेएसी झारखंड बोर्ड परिणाम 2022 लिंक पर क्लिक करें.

3. लॉग-इन विवरण रोल नंबर, जन्म तिथि दर्ज करें

4 जैक कक्षा 12वीं इंटर का परिणाम 2022 स्क्रीन पर दिखाई देगा.

5. झारखंड बोर्ड परिणाम 2022 डाउनलोड करें, आगे के संदर्भों के लिए एक प्रिंट आउट लें.

8:05 AM. 30 Jun 228:05 AM. 30 Jun

डायरेक्ट लिंक मिलेगा यहां

झारखंड बोर्ड कक्षा 12 के परिणाम का लाखों छात्रों द्वारा इंतजार किया जा रहा है. जेएसी 12वीं कला, वाणिज्य परिणाम 2022 आज दोपहर ढाई बजे जारी होने वाला है. एक बार घोषित होने के बाद, यहां तुरंत से डायरेक्ट लिंक दिया जाएगा.

8:05 AM. 30 Jun 228:05 AM. 30 Jun

इसलिए हो रही रिजल्ट में देरी

JAC बोर्ड 12वीं कॉमर्स व आर्ट्स परिणाम 2022 का दो लाख से अधिक छात्र इंतजार कर रहे हैं. बता दें, अभी तक जेएसी ने 10वीं व 12वीं विज्ञान स्ट्रीम के परिणाम जारी किए हैं. छात्र अब शेष परिणामों की प्रतीक्षा कर रहे हैं, जो कि अभी मूल्यांकन प्रक्रिया में हो रही देरी की वजह से अटका हुआ है.

6:49 AM. 30 Jun 226:49 AM. 30 Jun

जारी हो चुका है 10वीं और 12वीं विज्ञान की परीक्षाओं का रिजल्ट

बता दें कि, झारखंड एकेडमिक काउंसिल (Jharkhand Academic Council) की 10वीं और 12वीं विज्ञान की परीक्षाओं का रिजल्ट पहले ही जारी कर दिए गए हैं. दसवीं बोर्ड की परीक्षा में 95.5 प्रतिशत परीक्षार्थी सफल घोषित किए गए हैं. इंटर साइंस की परीक्षा में 92.19 प्रतिशत परीक्षार्थियों को सफलता हासिल हुई है. नतीजों की घोषणा के 10 से 15 दिनो के अंदर-अंदर छात्रों को उनकी ओरिजनल मार्कशीट उपलब्ध करा दी जाएगी. मार्कशीट के लिए छात्रों को अपने संबंधित स्कूलों से संपर्क करना होगा.

6:49 AM. 30 Jun 226:49 AM. 30 Jun

यहां मिलेगी ओरिजिनल मार्कशीट

रिजल्ट जारी होने के एक से दो हफ्ते के भीतर छात्र अपनी ओरिजिनल मार्कशीट संबंधित स्कूल से कलेक्ट कर सकेंगे. इस बीच यदि आप किसी दूसरे स्कूल या विश्वविद्यालय में दाखिला लेना चाहते हैं तो इंटरनेट पर जारी अंकपत्र से एडमिशन ले सकेंगे.

6:02 AM. 30 Jun 226:02 AM. 30 Jun

फेल माने जाएंगे छात्र

यहां पास होने के लिए छात्रों को प्रत्येक विषय में व कुल मिलाकर 33 प्रतिशत मार्क्स चाहिए होंगे. हालांकि एक या दो विषय में कम मार्क्स आने पर आपको निराश होने की जरूरत नहीं है. बोर्ड ऐसे छात्रों के लिए कंपार्टमेंट व इंप्रूवमेंट का एग्जाम आयोजित करता है. लेकिन ध्यान रहे यदि आपके कंपार्टमेंट की परीक्षा में भी न्यूनतम मार्क्स आ जाते हैं तो छात्र फेल माने जाएंगे.

12:05 AM. 30 Jun 2212:05 AM. 30 Jun

झारखंड बोर्ड रिजल्ट की वेबसाइट

लेटेस्ट रिपोर्ट्स के अनुसार, JAC 12 वीं परिणाम 2022 आर्ट्स और कॉमर्स रिजल्ट आज झारखंड बोर्ड की ओर से घोषित किया जाएगा. एक बार जारी होने के बाद छात्र आधिकारिक वेबसाइट jacresults.com पर अपने JAC 12वीं के परिणाम 2022 की जांच कर सकेंगे.

12:02 AM. 30 Jun 2212:02 AM. 30 Jun

2 लाख से ज्यादा छात्रों का इंतजार हो रहा खत्म

झारखंड एजुकेशन बोर्ड कक्षा 12वीं के परिणाम का इंतजार छात्रों की ओर से किया जा रहा है. जेएसी 12वीं आर्ट, कॉमर्स परिणाम 2022 आज दोपहर ढाई बजे जारी किया जाएगा. एक बार रिजल्ट जारी हो जाने के बाद, जेएसी 12वीं रिजल्ट 2022, 2 लाख से ज्यादा उम्मीदवारों के लिए उपलब्ध कराया जाएगा.

11:57 PM. 29 Jun 2211:57 PM. 29 Jun

झारखंड बोर्ड साइंस रिजल्ट जारी

छात्रों को यह ध्यान देने की सलाह दी जाती है कि साइंस स्ट्रीम के लिए जेएसी 12वीं का परिणाम 2022 पहले ही घोषित किया जा चुका है. JAC 12वीं 2022 साइंस रिजल्ट 21 जून, 2022 को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस इवेंट की मदद से जारी किया गया था. 12वीं साइंस रिजल्ट के साथ ही झारखंड बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2022 भी घोषित कर दिया गया.

11:57 PM. 29 Jun 2211:57 PM. 29 Jun

ऐसे देखें अपना परिणाम

1. आधिकारिक वेबसाइट – jac.jharkhand.gov.in, jac.nic.in, jacresults.com और jharresults.nic.in पर जाएं.

2. नामित जेएसी झारखंड बोर्ड परिणाम 2022 लिंक पर क्लिक करें.

3. लॉग-इन विवरण रोल नंबर, जन्म तिथि दर्ज करें

4 जैक कक्षा 12वीं इंटर का परिणाम 2022 स्क्रीन पर दिखाई देगा.

5. झारखंड बोर्ड परिणाम 2022 डाउनलोड करें, आगे के संदर्भों के लिए एक प्रिंट आउट लें.

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola