ePaper

Indian Navy SSC Recruitment 2021: भारतीय नौसेना में ऑफिसर बनने का मौका, बिना परीक्षा दिए ऐसे हो रही है नियुक्ति

Updated at : 14 Jun 2021 8:13 AM (IST)
विज्ञापन
Indian Navy SSC Recruitment 2021: भारतीय नौसेना में ऑफिसर बनने का मौका, बिना परीक्षा दिए ऐसे हो रही है नियुक्ति

Indian Navy SSC Recruitment 2021: भारतीय नौसेना ने एसएससी सामान्य सेवा (जीएस / एक्स) और हाइड्रो कैडर प्रविष्टियों के लिए आईएनए केरल में जनवरी 2022 में शुरू होने वाले विस्तारित नौसेना अभिविन्यास पाठ्यक्रम के लिए शॉर्ट सर्विस कमीशन (एसएससी) के लिए 50 रिक्तियों की घोषणा करते हुए एक आधिकारिक अधिसूचना जारी की है.

विज्ञापन

भारतीय नौसेना ने एसएससी सामान्य सेवा (जीएस / एक्स) और हाइड्रो कैडर प्रविष्टियों के लिए आईएनए केरल में जनवरी 2022 में शुरू होने वाले विस्तारित नौसेना अभिविन्यास पाठ्यक्रम के लिए शॉर्ट सर्विस कमीशन (एसएससी) के लिए 50 रिक्तियों की घोषणा करते हुए एक आधिकारिक अधिसूचना जारी की है. पाठ्यक्रमों में रुचि रखने वाले अविवाहित पुरुष उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं जिसके लिए आवेदन प्रक्रिया 11 जून 2021 को शुरू की गई है और 26 जून 2021 तक सक्रिय रहेगी.

Indian Navy SSC Recruitment 2021: वैकेंसी डीटेल्स

एसएससी जनरल सर्विस: 47 पद

हाइड्रो कैडर: 3 पद

इंडियन नेवी में कुल खाली पदों की संख्या – 50 पद

Indian Navy SSC Recruitment 2021: महत्वपूर्ण तिथियां

आवेदन की लास्ट डेट- 26 जून 2021

एसएसबी इंटरव्यू – 21 जुलाई से बेंगलुरु/भोपाल/विशाखापत्तनम/कोलकता में

Indian Navy SSC Recruitment 2021: शैक्षिक योग्यता

एसएससी जनरल सर्विस/हाइड्रो कैडर पद के लिए अभ्यर्थी का किसी भी डिसिप्लिन में न्यूनतम 60% अंकों के साथ बीई/बीटेक होना चाहिए.

आयु सीमा- अभ्यर्थी का जन्म 02 जुलाई 1997 से एक जुलाई 2002 के बीच होना चाहिए.

Indian Navy SSC Recruitment 2021: चयन प्रक्रिया

-अभ्यर्थियों के आवेदन सबसे पहले वरीयता और क्वॉलिफाइंग डिग्री में पांचवें सेमेंस्टर में मिले अंकों के अधार पर किया जाएगा.

– शॉर्ट लिस्ट किए गए अभ्यर्थियों को एसएसबी इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा. इसकी सूचना ई-मेल या एसएमएस के जरिए दी जाएगी.

– एसएसबी इंटरव्यू में सेलेक्ट हुए अभ्यर्थियों का मेडिकल टेस्ट होगा.

– अब एसएसबी इंटरव्यू में हासिल अंकों के अधार पर मेरिट तैयार की जाएगी.

Posted By: Shaurya Punj

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola