Sarkari Naukri 2020 : सरकारी नौकरी पाने का सुनहरा मौका, राष्ट्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान में करें आवेदन
Author : Pritish Sahay Published by : Prabhat Khabar Updated At : 22 Apr 2020 2:44 AM
राष्ट्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान ने एक बार फिर आवेदन की तारीख बढ़ा दी है. यह तीसरा मौका है जब संस्थान ने आवेदन की तिथि बढ़ायी है. हालांकि, जिन्होंने अबतक आवेदन नही दिया है उनके लिए यह सुनहरा मौका है, अब वो भी आवेदन देकर यहां अपनी किस्मत आजमा सकते हैं.
सरकारी नौकरी 2020 : राष्ट्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान ने एक बार फिर आवेदन की तारीख बढ़ा दी है. यह तीसरा मौका है जब संस्थान ने आवेदन की तिथि बढ़ायी है. हालांकि, जिन्होंने अबतक आवेदन नही दिया है उनके लिए यह सुनहरा मौका है, अब वो भी आवेदन देकर यहां अपनी किस्मत आजमा सकते हैं. राष्ट्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान की ओर से पहली बार फरवरी महीने में साइंटिस्ट और टेक्निकल असिस्टेंट के पदों पर भर्तियों के लिए अधिसूचना जारी की गई थी. आवेदन की आखिरी तारीख 26 मार्च निर्धारित की गई थी. लेकिन कोरोना और लॉकडाउन के कारण आवेदन की तारीख बढ़ाकर 10 अप्रैल कर दिया गया था. और अब इसे तीसरी बार बढ़ाकर 30 अप्रैल कर दिया गया है. यानी उम्मीदवार 30 अप्रैल 2020 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.
कितनी सैलरी मिलेगी
इस सरकारी नौकरी में चयनित उम्मीदवार को एक लाख 77 हज़ार रुपये तक का वेतन मिलेगा. जानकारी के मुताबिक साइंटिस्ट बी ग्रुप ए लेवल 10 के तहत 56,100 रुपये से 1,77,500 रुपये तक की सैलरी दी जाएगी. वहीं, साइंटिस्ट/टेक्निकल असिस्टेंट ए ग्रुप बी के तहत चयनित उम्मीदवारों को लेवल 6 के तहत 35,400 रुपये से 1,12,400 रुपये प्रति महीने तक की सैलरी मिलेगी.
कितने उम्मीदवारों की होगी भर्ती
वैकेंसी के तहत साइंटिस्ट और टेक्निकल असिस्टेंट के पदों पर कुल 495 उम्मीदवारों की भर्ती की जाएगी. इसमें साइंटिस्ट बी के पद पर 288 उम्मीदवारों को और टेक्निकल असिस्टेंट के पद पर 207 उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा.
आवेदन की अंतिम तिथि
नेशनल इंफॉर्मेटिक्स सेंटर की नई नोटिफिकेशन के अनुसार उम्मीदवार अब 30 अप्रैल तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. उम्मीदवार संस्थान की आधिकारिक वेबसाइट calicut.nielit.in पर जाकर आवेदन दे सकते हैं.
आयु सीमा और चयन की प्रक्रिया
नोटिफिकेशन के मुताबिक भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु सीमा अधिकतम 30 वर्ष निर्धारित की गई है. वहीं आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों के लिए सरकारी नियमानुसार छूट का प्रावधान रखा गया है. दोनों पदों के लिए अलग-अलग योग्यता निर्धारित की गई है. दोनों पदों के लिए उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










