ePaper

Bjp virtual rally 2020 : जेपी नड्डा ने बंगाल में परिवर्तन का किया आह्वान, कहा- राज्य का गौरव और संस्कृति को लाना होगा वापस

Updated at : 06 Jul 2020 3:24 PM (IST)
विज्ञापन
Bjp virtual rally 2020 : जेपी नड्डा ने बंगाल में परिवर्तन का किया आह्वान, कहा- राज्य का गौरव और संस्कृति को लाना होगा वापस

Bjp virtual rally 2020 : भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा (Jp nadda) ने बंगाल (West Bengal) में राजनीतिक परिवर्तन का आह्वान करते हुए कहा कि बंगाल के गौरव को वापस लाना है. राजनीतिक और शैक्षणिक दृष्टि और संस्कृति स्तर पर बंगाल के गौरव को वापस लाना है और वर्तमान सरकार को बाहर करना होगा.

विज्ञापन

Bjp virtual rally 2020 : कोलकाता : भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा (Jp nadda) ने बंगाल (West Bengal) में राजनीतिक परिवर्तन का आह्वान करते हुए कहा कि बंगाल के गौरव को वापस लाना है. राजनीतिक और शैक्षणिक दृष्टि और संस्कृति स्तर पर बंगाल के गौरव को वापस लाना है और वर्तमान सरकार को बाहर करना होगा. यह हमारी जिम्मेदारी है. श्री नड्डा डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी (Dr Shyama Prasad Mukherjee) की जयंती पर वर्चुअल रैली (Virtual rally) को संबोधित करते हुए ये बातें कहीं.

उन्होंने कहा कि डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने जिन बातों के लिए अपना सर्वस्व बलिदान किया. आज उनका जन्म स्थान बंगाल राजनीतिक हिंसा और अपराधीकरण का स्थल बन गया है. कटमनी की बात हो रही है. कटमनी की बात करने वाले नेताओं को कट करना होगा.

Also Read: बंगाल की सीमा से बांग्लादेश को पूरी तरह बंद हुआ निर्यात, अब नजर सीएम ममता पर, जानिए कितना हो रहा है नुकसान

उन्होंने कहा कि बंगाल कभी देश को दृष्टि देता था. कहा जाता था कि बंगाल जो आज सोचता है, देश बाद में सोचता है, लेकिन आज शिक्षा हो या अन्य मसला बंगाल की स्थिति को देख कर दिल द्रवित हो जाता है. शिक्षा का राजनीतिकरण हुआ है. आज शैक्षणिक संस्थाओं में राजनीति के आधार पर नियुक्तियां हो रही हैं. राजनीति की जा रही है. बंगाल के शिक्षा को बदलना होगा.

उन्होंने कहा कि डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने विचार के खातिर पद को महत्व नहीं दिया, लेकिन बंगाल में जो आज का नेतृत्व है, वह पद के लिए हर तरह से समझौता कर रहा है. डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने क्षेत्रीयता और राष्ट्रवाद को समान महत्व दिया था, लेकिन वर्तमान की बंगाल की मुख्यमंत्री संघीय ढांचा का भी पालन नहीं कर रही हैं.

कोरोना (Coronavirus) मामले पर भी केंद्र सरकार को रिपोर्ट नहीं देती हैं. आयुष्मान भारत (Ayushman india) जैसी योजना को बंगाल में लागू नहीं किया जाता, क्योंकि उन्हें डर है कि कहीं इससे प्रधानमंत्री मोदी (PM Modi) को श्रेय मिल जायेगा.

Posted By : Samir ranjan.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola