Zomato की पैरेंट कंपनी Eternal के CEO पद से हटे दीपिंदर गोयल, Blinkit के अलबिंदर ढिंढसा संभालेंगे कमान
Deepinder Goyal resigns as Eternal CEO: “कंपनी के ऑपरेशनल फैसलों की कमान अब Eternal के नए CEO अलबिंदर ढिंढसा संभालेंगे,” दीपिंदर गोयल ने शेयरधारकों को लिखे पत्र में कहा. उन्होंने बताया कि रोजमर्रा के फैसले, प्राथमिकताएं और बिजनेस एग्जीक्यूशन अब ढिंढसा के नेतृत्व में होंगे.
Deepinder Goyal resigns as Eternal CEO: Zomato की पैरेंट कंपनी Eternal Ltd. में बड़ा लीडरशिप बदलाव हुआ है. कंपनी के फाउंडर और ग्रुप CEO दीपिंदर गोयल ने अपने पद से हटने का फैसला किया है. बुधवार को दी गई रेगुलेटरी फाइलिंग के मुताबिक, Blinkit के CEO अलबिंदर ढिंढसा को तुरंत प्रभाव से Eternal का नया ग्रुप CEO नियुक्त किया गया है. दीपिंदर गोयल, जिन्होंने Zomato को एक छोटे स्टार्टअप से देश की सबसे बड़ी फूड-टेक कंपनियों में शामिल कराया, अब CEO की भूमिका से अलग हो रहे हैं, लेकिन कंपनी से उनका जुड़ाव बना रहेगा.
Zomato फाउंडर ने क्यों छोड़ा CEO पद?
शेयरधारकों को लिखे अपने पत्र में दीपिंदर गोयल ने कहा कि हाल के समय में उनका रुझान कुछ ऐसे नए आइडियाज की ओर बढ़ा है, जिनमें ज्यादा जोखिम और प्रयोग की जरूरत है. ऐसे प्रयोग किसी पब्लिक कंपनी के दायरे में रहकर करना आसान नहीं होता. उन्होंने साफ कहा, “अगर ये विचार Eternal या Zomato के मौजूदा बिजनेस मॉडल का हिस्सा होते, तो मैं इन्हें कंपनी के भीतर ही आगे बढ़ाता.
लेकिन Eternal को अपने मुख्य बिजनेस पर फोकस बनाए रखना जरूरी है.” गोयल ने माना कि Zomato जैसी लिस्टेड कंपनी के CEO पर कानूनी, निवेशकों से जुड़ी और रेगुलेटरी ज़िम्मेदारियां बहुत ज्यादा होती हैं, जिनके लिए पूरा ध्यान देना पड़ता है. उनके मुताबिक, यह बदलाव Eternal और Zomato दोनों को अपने बिजनेस लक्ष्यों पर फोकस बनाए रखने में मदद करेगा, जबकि उन्हें नए प्रयोगों के लिए आजादी मिलेगी.
दीपिंदर गोयल ने साफ किया कि यह बदलाव सिर्फ पद का है, प्रतिबद्धता का नहीं. उन्होंने कहा कि उन्होंने अपने जीवन के 18 साल, यानी लगभग आधी जिंदगी, Zomato और Eternal को खड़ा करने में लगा दी है. Zomato और बाकी बिजनेस की लॉन्ग-टर्म रणनीति, कल्चर और लीडरशिप डेवलपमेंट में उनकी भूमिका जारी रहेगी. सभी बिजनेस यूनिट्स, जिनमें Zomato और Blinkit शामिल हैं, पहले की तरह अपने-अपने CEO के साथ स्वतंत्र रूप से काम करती रहेंगी
ऑपरेशनल कमान ढिंढसा के हाथ
इस बदलाव के बाद Zomato की पैरेंट कंपनी Eternal के रोज़मर्रा के फैसलों और ऑपरेशनल रणनीति की जिम्मेदारी अलबिंदर ढिंढसा संभालेंगे. दीपिंदर गोयल ने कहा कि Blinkit को अधिग्रहण के बाद ब्रेक-ईवन तक पहुंचाने में अलबिंदर की अहम भूमिका रही है. उन्होंने टीम बनाई, सप्लाई चेन को मजबूत किया और तेजी से फैसले लेने वाली संस्कृति तैयार की. उनके शब्दों में,“अलबिंदर एक जमीनी स्तर से आगे बढ़े फाउंडर हैं. उनकी एग्जीक्यूशन क्षमता शानदार है और वह Eternal व Zomato दोनों को आगे ले जाने में पूरी तरह सक्षम हैं.”
Blinkit बनी रहेगी ग्रोथ का सबसे बड़ा इंजन
कंपनी ने स्पष्ट किया कि Blinkit Eternal और Zomato ग्रुप की सबसे बड़ी ग्रोथ स्टोरी बनी रहेगी और यह अलबिंदर ढिंढसा की प्राथमिकता में सबसे ऊपर होगी. Eternal का डिसेंट्रलाइज़्ड मॉडल पहले की तरह जारी रहेगा, जिसमें Zomato, Blinkit और अन्य बिजनेस अपने-अपने CEO के नेतृत्व में काम करते रहेंगे.
Also Read: टोल नहीं चुकाया तो गाड़ी बेचना मुश्किल, सेकंड हैंड बिक्री पर नए नियम लागू
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अभिषेक पाण्डेय
अभिषेक पाण्डेय पिछले तीन वर्षों से प्रभात खबर में डिजिटल जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं। वे बिजनेस और अर्थव्यवस्था से जुड़ी खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं। शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, MSME, कृषि और इंडस्ट्री जैसे विषयों पर उनकी अच्छी पकड़ है। वे रिसर्च के साथ ऐसी खबरें और एक्सप्लेनर तैयार करते हैं, जिन्हें आम लोग भी आसानी से समझ सकें। इसके अलावा यूटिलिटी न्यूज और सक्सेस स्टोरीज लिखने में भी उनकी खास रुचि है।
पत्रकारिता अनुभव
अभिषेक ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से की है, जिसे पत्रकारिता की दुनिया में 'दादा माखनलाल की बगिया' भी कहा जाता है।
करियर की शुरुआत उन्होंने राजस्थान पत्रिका के साथ की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा। इसके बाद वे प्रभात खबर से जुड़े और पिछले तीन वर्षों से डिजिटल जर्नलिस्ट के रूप में काम कर रहे हैं।
इस दौरान उन्होंने बिजनेस, शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, कृषि, MSME और अर्थव्यवस्था से जुड़े कई अहम विषयों पर रिपोर्टिंग और रिसर्च आधारित लेख लिखे हैं। इसके अलावा वे वीडियो स्क्रिप्टिंग, एक्सप्लेनर स्टोरी, डेटा स्टोरी और डिजिटल कंटेंट पर भी लगातार काम करते हैं। उनकी कोशिश रहती है कि जटिल आर्थिक और वित्तीय विषयों को आसान और भरोसेमंद भाषा में पाठकों और दर्शकों तक पहुंचाया जाए।
शिक्षा
अभिषेक पाण्डेय ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से पत्रकारिता एवं जनसंचार की पढ़ाई की है। यहां उन्होंने रिपोर्टिंग, डिजिटल मीडिया, न्यूज़ राइटिंग, वीडियो प्रोडक्शन और मल्टीमीडिया जर्नलिज्म की बारीकियां सीखीं, जिनका इस्तेमाल वे आज अपनी पत्रकारिता में कर रहे हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए