ePaper

मात्र Rs30 में Zomato Gold मेंबरशिप, 6 महीने तक डिलीवरी फ्री

Updated at : 10 Jul 2024 5:29 PM (IST)
विज्ञापन
मात्र Rs30 में Zomato Gold मेंबरशिप, 6 महीने तक डिलीवरी फ्री

Zomato Gold Membership

Zomato Gold: जोमैटो गोल्ड मेंबरशिप (Zomato Gold Membership) उन्हीं शहरों में एवलेबल है, जिन शहरों के रेस्टूरेंट जोमैटो के साथ अटैच हैं या उनका कंपनी के साथ समझौता है.

विज्ञापन

Zomato Gold: ऑनलाइन फूड आइटम की डिलीवरी घर या ऑफिस में मंगवाने वालों के लिए खुशखबरी है. ऑनलाइन डिलीवरी मुहैया कराने वाली ई-कॉमर्स कंपनी जोमैटो (Zomato) मात्र 30 रुपये में जोमैटो गोल्ड मेंबरशिप (Zomato Gold Membership) का ऑफर दे रही है. कंपनी की ओर से इस मेंबरशिप लेने के बाद ग्राहकों को 6 महीने तक फ्री में डिलीवरी मिलेगी.

Zomato Gold पर पार्टनर रेस्टूरेंट से 30 परसेंट एक्स्ट्रा छूट

सबसे बड़ी बात यह है कि अगर आप इस समय जोमैटो गोल्ड मेंबरशिप (Zomato Gold Membership) 30 रुपये में ले लेते हैं, तो अगले 6 महीने तक आपको पार्टनर रेस्टूरेंट से 30 परसेंट एक्स्ट्रा छूट पर पूरे भारत में डिलीवरी मिलेगी. इतना ही नहीं, आप अगर अपने घर या ऑफिस से 7 किलोमीटर के रेंज में डिलीवरी का ऑर्डर करते हैं, तो 200 रुपये से ऊपर के ऑर्डर पर फ्री डिलीवरी होगी. ये ऑफर उन्हीं रेस्टूरेंट पर अप्लिकेबल है, जो जोमैटो डिलीवरी ब्वॉय का इस्तेमाल करते हैं.

किन-किन शहरों में Zomato Gold मेंबरशिप एवलेबल है?

जोमैटो गोल्ड मेंबरशिप (Zomato Gold Membership) उन्हीं शहरों में एवलेबल है, जिन शहरों के रेस्टूरेंट जोमैटो के साथ अटैच हैं या उनका कंपनी के साथ समझौता है. जिन शहरों के रेस्टूरेंट जोमैटो से अटैच नहीं है, उन शहरों के लोगों को इस छूट और मेंबरशिप ऑफर का बेनिफिट नहीं मिलेगा.

30 रुपये में Zomato Gold की मेंबरशिप क्यों मिल रही है?

ऑनलाइन डिलीवरी करने वाली ई-कॉमर्स कंपनी जोमैटो की आज बुधवार 10 जुलाई 2024 को 16वीं वर्षगांठ है. इसलिए कंपनी की ओर से ग्राहकों को 30 रुपये में जोमैटो गोल्ड मेंबरशिप का ऑफर दिया जा रहा है. कंपनी की ओर से नए ग्राहकों को 30 रुपये में और पुराने ग्राहकों को 20 रुपये में मेंबरशिप दी जा रही है.

ये भी पढ़ें: IRCTC Share में नरमी, तो शेयर खरीदना होगा फायदेमंद?

विज्ञापन
KumarVishwat Sen

लेखक के बारे में

By KumarVishwat Sen

कुमार विश्वत सेन प्रभात खबर डिजिटल में डेप्यूटी चीफ कंटेंट राइटर हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता का 25 साल से अधिक का अनुभव है. इन्होंने 21वीं सदी की शुरुआत से ही हिंदी पत्रकारिता में कदम रखा. दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता का कोर्स करने के बाद दिल्ली के दैनिक हिंदुस्तान से रिपोर्टिंग की शुरुआत की. इसके बाद वे दिल्ली में लगातार 12 सालों तक रिपोर्टिंग की. इस दौरान उन्होंने दिल्ली से प्रकाशित दैनिक हिंदुस्तान दैनिक जागरण, देशबंधु जैसे प्रतिष्ठित अखबारों के साथ कई साप्ताहिक अखबारों के लिए भी रिपोर्टिंग की. 2013 में वे प्रभात खबर आए. तब से वे प्रिंट मीडिया के साथ फिलहाल पिछले 10 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इन्होंने अपने करियर के शुरुआती दिनों में ही राजस्थान में होने वाली हिंदी पत्रकारिता के 300 साल के इतिहास पर एक पुस्तक 'नित नए आयाम की खोज: राजस्थानी पत्रकारिता' की रचना की. इनकी कई कहानियां देश के विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हुई हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola