Post Office के इस स्कीम में आप 2 हजार रुपये से कर सकते हैं 6.30 लाख से अधिक कमाई, जानिए कैसे?

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 30 Apr 2022 1:01 PM

विज्ञापन

इस बचत योजना की दूसरी बड़ी खासियत यह है कि पीपीएफ में हर महीने दो हजार रुपये का निवेश करने पर 15 साल के बीच में पैसों की निकासी नहीं की जा सकती है. इसके अलावा, मैच्योरिटी डेट पूरा हो जाने के बाद आप इसे 5-5 साल के लिए दो बार इसकी अवधि का विस्तार भी कर सकते हैं.

विज्ञापन

नई दिल्ली : अगर कोई बचत स्कीम में निवेश की बात करता है, तो हर किसी के जेहन में सबसे पहले पोस्ट ऑफिस का ही नाम उभरकर सामने आता है. इसका सबसे बड़ा कारण यह है कि लोग अपने जीवन की गाढ़ी कमाई के हिस्से को सबसे अधिक पोस्ट ऑफिस में ही महफूज समझते हैं. जो समझदार निवेशक होते हैं, वे पोस्ट ऑफिस की बचत योजनाओं में अपने पैसे का निवेश करते हैं. वहीं, कई लोग ऐसे भी होते हैं, जो कहीं निवेश नहीं करते और अपने पैसों को ऐसे ही उड़ाते रहते हैं. अब अगर आप पोस्ट ऑफिस के किसी बचत स्कीम में निवेश का प्लान बना रहे हैं, तो बिल्कुल ठीक कर रहे हैं. पोस्ट ऑफिस की पब्लिक प्रोविडेंट फंड (पीपीएफ) एक ऐसी बचत योजना है, जिसमें महज दो हजार रुपये के निवेश पर आपको 6.30 लाख से भी अधिक की मोटी कमाई होगी.

पीपीएफ पर 7.10 फीसदी ब्याज देता है डाकघर

भारतीय डाक विभाग की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, पोस्ट ऑफिस की बचत स्कीम पीपीएफ में निवेशकों को करीब 7.10 फीसदी की दर से ब्याज दिया जा रहा है. इस बचत योजना की खासियत यह है कि इसमें हर महीने दो हजार रुपये के निवेश पर अगले 15 साल में 6,31,135 रुपये की मोटी कमाई होती है. साथ ही, इस बचत योजना की दूसरी बड़ी खासियत यह है कि पीपीएफ में हर महीने दो हजार रुपये का निवेश करने पर 15 साल के बीच में पैसों की निकासी नहीं की जा सकती है. इसके अलावा, मैच्योरिटी डेट पूरा हो जाने के बाद आप इसे 5-5 साल के लिए दो बार इसकी अवधि का विस्तार भी कर सकते हैं.

निवेश पर दिया जाता है चक्रवृद्धि ब्याज

विशेषज्ञ बताते हैं कि पब्लिक प्रोविडेंट फंड (पीपीएफ) के निवेश पर पोस्ट ऑफिस की ओर से निवेशकों को चक्रवृद्धि ब्याज दिया जाता है. अगर कोई व्यक्ति इस बचत योजना के तहत 15 साल के लिए हर महीने दो हजार रुपये का निवेश करता है, तो मैच्योरिटी डेट तक निवेश के खाते में कुल 3,36,000 रुपये की रकम जमा होती है. चक्रवृद्धि ब्याज के जरिए पोस्ट ऑफिस जमा रकम पर करीब 2,71,135 रुपये का ब्याज देता है. अब कुल मिलाकर देखेंगे तो इन 15 सालों के दौरान आपके द्वारा पीपीएफ बचत स्कीम में हर महीने दो हजार रुपये की रकम 15 साल तक जमा होने के बाद एक बड़ा फंड बन जाती है और आपको करीब 6,31,135 रुपये की मोटी रकम मिलती है.

Also Read: पीपीएफ, बैंक एफडी, एसआईपी, म्यूचुअल फंड में लगा रहे हैं गाढ़ी कमाई, जानें कैसे होगा आपका निवेश डबल!

महज 100 रुपये में खुल जाता है खाता

भारतीय डाक विभाग के अनुसार, पोस्ट ऑफिस की बचत स्कीम पीपीएफ में निवेश करने के लिए महज 100 रुपये में ही आपका खाता खुल सकता है. इसमें एक वित्त वर्ष के दौरान कम से कम 500 रुपये और अधिक से अधिक 1.5 लाख रुपये तक की रकम जमा की जा सकती है. किसी वित्त वर्ष में निर्धारित न्यूनतम रकम 500 रुपये जमा नहीं करने पर निवेश का खाता निष्क्रिय हो जाता है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola