World Happiness Report 2025: दुनिया का इकलौता देश जहां कम पसीना, ज्यादा पैसा और भरपूर खुशियां मिलती हैं, देखें रिपोर्ट

World Happiness Report 2025
World Happiness Report 2025: फिनलैंड एक ऐसा देश है जहां कम मेहनत में ज्यादा सैलरी और भरपूर खुशियां मिलती हैं. जानें इस खुशहाल देश का राज और देखें पूरी रिपोर्ट
World Happiness Report 2025: हाल ही में जारी वर्ल्ड हैप्पीनेस रिपोर्ट 2025 के अनुसार, फिनलैंड लगातार 8वीं बार दुनिया का सबसे खुशहाल देश बना है. इसकी खुशहाली के पीछे कई अहम कारण छिपे हैं.
फिनलैंड की खुशहाली के कारण
फिनलैंड के लोगों की खुशी का राज उनकी जीवनशैली, सामाजिक सुरक्षा और संतुलित कार्य प्रणाली में छिपा है. यहां के नागरिकों को सरकार से बेहतरीन सहायता मिलती है, जिससे वे तनावमुक्त जीवन जीते हैं.
- उच्च जीवन गुणवत्ता: फिनलैंड में जीवन स्तर बहुत बेहतर है. वहां के नागरिकों को स्वास्थ्य, शिक्षा और बुनियादी सुविधाओं का उच्च स्तर प्राप्त होता है.
- सोशल सपोर्ट: फिनलैंड में समाज का एक मजबूत ढांचा है, जहां लोग एक-दूसरे पर भरोसा करते हैं और एक-दूसरे की मदद के लिए हमेशा तैयार रहते हैं.
बेहतर वर्क-लाइफ बैलेंस
फिनलैंड में काम के घंटे कम होते हैं. औसतन लोग हफ्ते में 40 घंटे (5 दिन) काम करते हैं. कर्मचारियों को सालाना 24 से 30 दिन का वेकेशन हॉलिडे मिलता है. छुट्टियों के दौरान काम करने पर भी उन्हें अतिरिक्त भुगतान किया जाता है. फिनलैंड में औसतन प्रति माह सैलरी करीब ₹2.36 लाख होती है.
भारत का हाल
भारत में काम करने का माहौल फिनलैंड की तुलना में काफी अलग है. भारत में औसतन लोग हफ्ते में 48 घंटे (6 दिन) काम करते हैं, जिससे कार्यभार अपेक्षाकृत अधिक होता है. सैलरी के मामले में, भारत में औसतन प्रति माह आय लगभग ₹54,000 होती है. इसके अलावा, भारत में छुट्टियां तो मिलती हैं, लेकिन छुट्टी के दौरान काम करने पर भुगतान करने वाली कंपनियां कम ही होती हैं, जिससे कर्मचारियों को अतिरिक्त लाभ प्राप्त करने के अवसर सीमित रहते हैं.
रहन-सहन का खर्च
भारत में जीवनयापन का खर्च फिनलैंड के मुकाबले काफी कम है.
- फिनलैंड: प्रति व्यक्ति मासिक खर्च करीब ₹1.31 लाख.
- भारत: प्रति व्यक्ति मासिक खर्च करीब ₹37,000.
किराए में अंतर:
- फिनलैंड में औसतन मासिक किराया करीब ₹62,000 है.
- भारत में औसतन मासिक किराया करीब ₹15,000 है.
Also Read: सरकारी कर्मचारियों को मिल गया गारंटीड पेंशन का तोहफा, 1 अप्रैल से लागू होगी यूनिफाइड पेंशन स्कीम
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Abhishek Pandey
अभिषेक पाण्डेय पिछले 2 वर्षों से प्रभात खबर (Prabhat Khabar) में डिजिटल जर्नलिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता के प्रतिष्ठित संस्थान 'दादा माखनलाल की बगिया' यानी माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल (MCU) से मीडिया की बारीकियां सीखीं और अपनी शैक्षणिक योग्यता पूरी की है। अभिषेक को वित्तीय जगत (Financial Sector) और बाजार की गहरी समझ है। वे नियमित रूप से स्टॉक मार्केट (Stock Market), पर्सनल फाइनेंस, बजट और बैंकिंग जैसे जटिल विषयों पर गहन शोध के साथ विश्लेषणात्मक लेख लिखते हैं। इसके अतिरिक्त, इंडस्ट्री न्यूज, MSME सेक्टर, एग्रीकल्चर (कृषि) और केंद्र व राज्य सरकार की सरकारी योजनाओं (Sarkari Yojana) का प्रभावी विश्लेषण उनके लेखन के मुख्य क्षेत्र हैं। आम जनमानस से जुड़ी यूटिलिटी (Utility) खबरों और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज को पाठकों तक पहुँचाने में उनकी विशेष रुचि है। तथ्यों की सटीकता और सरल भाषा अभिषेक के लेखन की पहचान है, जिसका उद्देश्य पाठकों को हर महत्वपूर्ण बदलाव के प्रति जागरूक और सशक्त बनाना है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




