आखिर किसने खरीदा सुंदर पिचाई का घर ? डॉक्यूमेंट सौंपते वक्त भावुक हो गये पिता

Published by : Amitabh Kumar Updated At : 20 May 2023 7:08 AM

विज्ञापन

गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई का चेन्नई स्थित पैतृक घर तमिल सिनेमा के अभिनेता और निर्माता सी मणिकंदन ने खरीदा है. यह मणिकंदन की पहली प्रॉपर्टी है.

विज्ञापन

दुनिया की सबसे बड़ी टेक कंपनियों में से एक अल्फाबेट के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) सुंदर पिचाई को लेकर एक ऐसी खबर आ रही है जो सुर्खियों में है. दरअसल, पिचाई का चेन्नई स्थित पैतृक घर बिक गया है. इस खबर के सामने आने के बाद लोग यह जानने को उत्सुक हैं कि आखिर किसने उनका ये मकान खरीदा है ? तो आइए आपको पूरी बात बताते हैं.

अल्फाबेट के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) सुंदर पिचाई का घर चेन्नई के रिहायशी इलाके अशोक नगर में स्थित है. उल्लेखनीय है कि अल्फाबेट गूगल और यूट्यूब की पैरेंट पेरेंट कंपनी है. सुंदर पिचाई की बात करें तो वे गूगल के भी सीईओ हैं. सुंदर पिचाई फिलहाल लंबे समय से अमेरिका में निवास करते आ रहे हैं.

सुंदर पिचाई का पालन-पोषण चेन्नई में हुआ

सुंदर पिचाई की बात करें तो उनका पालन-पोषण चेन्नई में हुआ था, लेकिन वे मेटालर्जिकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई करने के लिए 1989 में IIT खड़गपुर पहुंचे. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, वह 20 साल की उम्र तक इसी घर में रहे. दिसंबर में जब गूगल के सीईओ चेन्नई पहुंचे थे, तो उन्होंने सुरक्षा गार्डों को कैश और कुछ घरेलू सामान देने का काम किया था. ऐसी खबरें मीडिया में आयी थी कि पिचाई ने इस दौरान अपने परिवार के सदस्यों के साथ बालकनी में फोटो भी खिंचवाई थी.

आखिर किसने खरीदा पिचाई का ये घर?

सबके मन में एक सवाल आ रहा है कि आखिर किसने पिचाई का ये घर खरीदा? तो आइए आपको इसके बारे में जानकारी देते हैं. हिंदू बिजनेस लाइन की एक खबर की मानें तो, गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई का चेन्नई स्थित पैतृक घर तमिल सिनेमा के अभिनेता और निर्माता सी मणिकंदन ने खरीदा है. खबरों की मानें तो, मणिकंदन काफी समय से घर खरीदना चाह रहे थे. जैसे ही उन्हें पता चला कि सुंदर पिचाई का वह घर सेल होने वाला है, जहां वे पले-बढ़े थे तो उन्होंने फौरन उसे खरीदने का मन बना लिया.

Also Read: Google में छंटनी के बीच CEO सुंदर पिचाई को हुई 1855 करोड़ की कमाई
सुंदर के पिता कुछ मिनटों के लिए भावुक हो गये

तमिल सिनेमा के अभिनेता और निर्माता सी मणिकंदन ने पिचाई के घर खरीदने को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा है कि सुंदर पिचाई ने हमारे देश को गौरवान्वित किया है. जिस घर में वह रहते थे उसे खरीदना मेरे लिए गर्व की बात है. उन्होंने कहा कि सुंदर की मां ने खुद एक फिल्टर कॉफी बनायी और उनके पिता ने मुझे पहली मुलाकात में ही दस्तावेजों की पेशकश की. दस्तावेज़ सौंपते समय सुंदर के पिता कुछ मिनटों के लिए भावुक हो गये.

विज्ञापन
Amitabh Kumar

लेखक के बारे में

By Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola