माल्या को मिला एक और झटका : ब्रिटेन की अदालत ने फ्रांस में बिकी संपत्ति का पैसा देने से किया इनकार
Author : Prabhat Khabar Digital Desk Published by : Prabhat Khabar Updated At : 12 Dec 2020 3:48 PM
भारत का भगोड़ा शराब कारोबारी विजय माल्या को ब्रिटेन की एक अदालत से करारा झटका लगा है. बैंकों से धोखाधड़ी मामलों में देश छोड़कर भागने वाले माल्या को ब्रिटेन की अदालत ने फ्रांस में उसकी संपत्ति बेचकर जुटाई गई रकम देने से इनकार कर दिया है. माल्या ने अपने खर्चे और कानूनी फीस का भुगतान करने के लिए आवेदन देकर अदालत से तत्काल राहत की मांग की थी.
लंदन : भारत का भगोड़ा शराब कारोबारी विजय माल्या को ब्रिटेन की एक अदालत से करारा झटका लगा है. बैंकों से धोखाधड़ी मामलों में देश छोड़कर भागने वाले माल्या को ब्रिटेन की अदालत ने फ्रांस में उसकी संपत्ति बेचकर जुटाई गई रकम देने से इनकार कर दिया है. माल्या ने अपने खर्चे और कानूनी फीस का भुगतान करने के लिए आवेदन देकर अदालत से तत्काल राहत की मांग की थी.
विजय माल्या की फ्रांस की संपत्ति भारतीय बैंकों के एक समूह द्वारा शुरू की गई दिवालिया कार्यवाही के तहत बेची गई थी और उससे जुटाई गई रकम ब्रिटिश कोर्ट के राजस्व कार्यालय में रखी गई है. उप दिवालिया एवं कंपनी कोर्ट के जज रॉबर्ट शाफर ने माल्या की अपील को ठुकरा दिया.
माल्या की फ्रांस स्थित लग्जरी संपत्ति ले ग्रांड जार्दिन को इसी साल बेचा गया था और इससे करीब 14.59 करोड़ रुपये (15 लाख पाउंड) मिले थे. हालांकि, कोर्ट ने इस राशि में से 2.33 करोड़ रुपये (करीब 2.4 लाख पाउंड) को कानूनी लागतों के लिए देने का निर्देश दिया. कोर्ट दिवालिया कार्यवाही के तहत अगले शुक्रवार को सुनवाई करेगा.
माल्या के वकील फिलिप मार्शल ने दलील दी कि उनके मुवक्किल को तुरंत पैसों की जरूरत है, लेकिन कोर्ट ने उनकी दलील को खारिज कर दिया. माल्या के खिलाफ भारतीय स्टेट बैंक के नेतृत्व में बैंकों द्वारा उसके खिलाफ की गई दिवाला कार्रवाई के चलते यह रकम अदालत के कब्जे में है.
Also Read: विजय माल्या की फ्रांस में 14 करोड़ की संपत्ति जब्त, ईडी के आग्रह पर फ्रेंच अथॉरिटी ने की कार्रवाई
Posted By : Vishwat Sen
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










