इस राज्य को दूसरी Vande Bharat Express का मिलेगा तोहफा, पहली बार एक साथ 5 ट्रेनों का उद्घाटन करेंगे PM Modi
Published by : Pritish Sahay Updated At : 17 Jun 2023 9:09 AM
Vande Bharat Express: बेंगलुरु और हुबली-धारवाड़ के बीच शुरू होने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस सप्ताह में 6 दिन चलेगी. इस ट्रेन का परिचालन मंगलवार को नहीं होगा. बाकी सभी दिन यह ट्रेन चलेगी. रिपोर्ट के मुताबिक, वंदे भारत ट्रेन बेंगलुरु के यशवंतपुर रेलवे स्टेशन से शुरू होकर होगी.
Vande Bharat Express: कर्नाटक को आने वाले दिनों में एक और वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन की सौगात मिलने वाली है. बीते दिन ही नई आठ कार वाली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन बेंगलुरु के क्रांतिविरा सांगोली रायन्ना (KSR, केएसआर) स्टेशन पहुंच गई है. अब 26 जून को पीएम मोदी बेंगलुरु और हुबली-धारवाड़ के बीच चलने वाली इस वंदे भारत एक्सप्रेस का उद्घाटन करने वाले हैं. बता दें, यह कर्नाटक के लिए दूसरी वंदे भारत ट्रेन होगी क्योंकि पहले से ही एक वंदे भारत एक्सप्रेस चेन्नई, बेंगलुरु और मैसूरु के बीच चल रही है.
सप्ताह में 6 दिन चलेगी वंदे भारत एक्सप्रेस
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, बेंगलुरु और हुबली-धारवाड़ के बीच शुरू होने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस सप्ताह में 6 दिन चलेगी. इस ट्रेन का परिचालन मंगलवार को नहीं होगा. बाकी सभी दिन यह ट्रेन चलेगी. रिपोर्ट के मुताबिक, वंदे भारत ट्रेन बेंगलुरु के यशवंतपुर रेलवे स्टेशन से शुरू होकर होगी. अपनी यात्रा में वंदे भारत ट्रेन एक ही सपॉपेज पर रुकेगी. यह ट्रेन में बेंगलुरु और हुबली-धारवाड़ के बीच यात्रा सात घंटे में पूरी कर लेगी. केएसआर बेंगलुरु में एकदम नई वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन के आगमन ने बेंगलुरु और हुबली-धारवाड़ को जोड़ने वाली कर्नाटक की दूसरी हाई-स्पीड ट्रेन के लॉन्च का मंच तैयार कर दिया है.
देश में एक साथ 5 वंदे भारत ट्रेन का उद्घाटन
गौरतलब है कि पीएम मोदी इस महीने देश में एक साथ 5 वंदे भारत ट्रेनों का उद्घाटन करने वाले हैं. रेलवे मंत्रालय के मुताबिक, 26 जून को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वंदे भारत भोपाल- इंदौर, भोपाल- जबलपुर, पटना-रांची, बेंगलुरु-हुबली और गोवा-मुंबई का उद्घाटन करेंगे. उद्घाटन के लिए पीएम मोदी एक जगह मौजूद रहेंगे, जबकि 4 अन्य जगह वो वर्चुअली ट्रेनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे.
देश में फिलहाल दौड़ रही है 18 वंदे भारत ट्रेन
भारतीय रेलवे की ओर से सबसे पहले वंदे भारत ट्रेन नयी दिल्ली से वाराणसी के बीच चलायी गयी थी. इसके बाद देश के कई राज्यों में वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन शुरू किया गया. जानिए अभी किन रुटों पर चल रही है वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन….
1. नयी दिल्ली से वाराणसी
2. नई दिल्ली से श्री वैष्णो देवी कटरा के बीच चली.
3. गांधीनगर से मुंबई के बीच चलाई गयी
4. नई दिल्ली से हिमाचल के बीच शुरू की गई.
5. वंदेभारत चेन्नई से मैसूर
6. वंदेभारत नागपुर से बिलासपुर के बीच चलायी गयी.
7. वंदे भारत ट्रेन हावड़ा से न्यू जलपाईगुड़ी
8. वंदे भारत सिकंदराबाद से विशाखपट्टनम
9. मुंबई से सोलापुर
10. मुंबई से शिरडी
11. भोपाल से निजामुद्दीन
12. सिकंदराबाद से तिरुपति
13. चेन्नई से कोयंबटूर
14. दिल्ली से अजमेर
15. तिरुअंतपुरम से कासरगोड
16. भुवनेश्वर से हावड़ा
17. ट्रेन दिल्ली से देहरादून
18. न्यू जलापाईगुड़ी से गुवाहाटी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










