भारत आ सकता है अमेरिका का खतरनाक प्रीडेटर ड्रोन, सौदे पर लगी मुहर! जानिए क्या है इस 'हंटर-किलर' की खासियत
Published by : Pritish Sahay Updated At : 16 Jun 2023 3:52 PM
अमेरिकी रक्षा मंत्री लॉयड ऑस्टिन के सिंह के साथ लंबी वार्ता के करीब दो हफ्तों के बाद इस डील को मंजूरी दी गई. सूत्रों ने बताया कि पीएम मोदी की वाशिंगटन यात्रा के दौरान जीई-414 लड़ाकू विमान इंजन के विनिर्माण के लिए समझौता होने की भी उम्मीद है.
अमेरिका और भारत के बीच एक बड़े रक्षा सौदे पर मुहर लग लग सकती है. पीएम मोदी के अमेरिका दौरे से पहले अमेरिका के प्रीडेटर ड्रोन के भारत आने का रास्ता करीब-करीब साफ हो गया है. बता दें, भारत लंबे समय से अमेरिकी ड्रोन को खरीदने में दिलचस्पी दिखा रहा था, लेकिन इस डील पर बात नहीं बन रही था. बताया जा रहा है कि करीब तीन अरब अमेरिकी डॉलर के इस सौदे की घोषणा अगले हफ्ते वाशिंगटन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन के बीच वार्ता के बाद किये जाने की उम्मीद है. भारत के पास अगर प्रीडेटर ड्रोन आ जाता है तो उसकी ताकत कई गुणा बढ़ जाएगा.
प्रीडेटर डील पर मुहर!
अमेरिकी रक्षा मंत्री लॉयड ऑस्टिन के सिंह के साथ लंबी वार्ता के करीब दो हफ्तों के बाद इस डील को मंजूरी दी गई. सूत्रों ने बताया कि पीएम मोदी की वाशिंगटन यात्रा के दौरान जीई-414 लड़ाकू विमान इंजन के विनिर्माण के लिए समझौता होने की भी उम्मीद है. गौरतलब है कि भारत अपने स्वदेश विकसित लड़ाकू विमानों को और शक्ति देने पर गंभीरता से काम कर रहा है. बता दें. एमक्यू-9बी ड्रोन, एमक्यू-9 रीपर का ही एक स्वरूप है. अमेरिका ने इसके जरिये ही अलकायदा के अयमान अल जवाहिरी का पिछले साल जुलाई में काबुल में खात्मा किया था.
बेहद घातक है प्रीडेटर ड्रोन
अमेरिका का प्रीडेटर ड्रोन बेहद खतरनाक हथियार है. इसे अमेरिकी रक्षा कंपनी जनरल एटॉमिक ने बनाया है. यह ड्रोन दुश्मनों और अपने टारगेट पर बेहद सटीक हमला करता है. इसकी सबसे यही सबसे बड़ी खासियत भी है कि यह सटीक हमला करने के साथ दुश्मनों को अपनी भनक भी लगने नहीं देता. इसमें ऐसी मिसाइल फिट की जाती है जिससे छोटे से छोटे टारगेट को भी हिट किया जा सकता है. इस ड्रोन से ऊंचाई वाले इलाकों में निगरानी भी बड़े आराम से किया जा सकता है.
22 जून को अमेरिका जाएंगे पीएम मोदी
गौरतलब है कि पीएम मोदी इस महीने की आखिरी सप्ताह में अमेरिका की आधिकारिक यात्रा पर जा रहे हैं. अमेरिकी के राष्ट्रपति जो बाइडेन यूएस में पीएम मोदी की मेजबानी करेंगे. पीएम मोदी की इस यात्रा से दोनों देशों के रिश्ते और मजबूत होंगे, साथ ही दोनों देशों के बीच कई समझौतों पर भी मुहर लगेगी. अगले महीने होने वाले भारत-अमेरिका शिखर सम्मेलन से पहले अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जमकर तारीफ की, उन्हें इंडो-पैसिफिक में एक प्रभावशाली नेता करार दिया. साथ ही अमेरिका में उनकी लोकप्रियता के लिए भी उनकी सराहना की.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










