Bhopal to Delhi Vande Bharat: 8 घंटे से भी कम समय में पहुंचे भोपाल से दिल्ली,1 अप्रैल से चलेगी वंदे भारत ट्रेन

Bhopal to Delhi Vande Bharat Express Train: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के लिए इस नयी ट्रेन से एक तरफ जहां सफर आरामदायक होगा तो वहीं दूसरी ओर दूरी भी महज 8 घंटे से कम में ट्रेन पूरी कर लेगी. जानें ट्रेन के बारे में खास बातें
Bhopal to Delhi Vande Bharat Express Train: मध्यप्रदेश में इस साल विधानसभा चुनाव होने वाले हैं. इससे पहले प्रदेश को कई तरह की सौगात मिल रही है. इन्हीं सौगातों में से एक है वंदे भारत एक्सप्रेस…जी हां..सूबे के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक अप्रैल को भोपाल स्थित रानी कमलापति रेलवे स्टेशन से नई दिल्ली के बीच चलने जा रही वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे..
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट किया कि मध्यप्रदेश में भी दौड़ेगी वंदे भारत एक्सप्रेस…प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक अप्रैल 2023 को हरी झंडी दिखाकर करेंगे रवाना. भोपाल के रानी कमलापति रेलवे स्टेशन से नई दिल्ली के बीच चलेगी स्वदेशी वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन….708 किलोमीटर का सफर अब 7 घंटे 45 मिनट में पूरा हो जाएगा.
आपको बता दें कि मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के लिए इस नयी ट्रेन से एक तरफ जहां सफर आरामदायक होगा तो वहीं दूसरी ओर दूरी भी महज 8 घंटे से कम में ट्रेन पूरी कर लेगी. खबरों की मानें तो वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन अधिकतम 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से पटरी पर दौड़गी और 7 घंटे 45 मिनट की अवधि में आपको आपके गंतव्य तक पहुंचा देगी. इस तरह से देखा जाए तो नई दिल्ली से भोपाल के बीच चलने वाली शताब्दी एक्सप्रेस के मुकाबले यह आपको एक घंटे पहले ही पहुंचा देगी.
मीडिया रिपोर्ट की मानें तो यह ट्रेन सुबह के समय भोपाल से चलेगी. इस ट्रेन की मांग लंबे समय से यात्री कर रहे थे. रेलवे अधिकारियों ने जो जानकारी दी है उसके अनुसार, इस ट्रेन में कुल 16 कोच होंगे और इसकी अधिकतम स्पीड 160 किमी प्रति घंटा की होगी.
Also Read: Bhopal to Delhi Vande Bharat Express: मात्र आठ घंटे में भोपाल से दिल्ली, जानिए कितना होगा वंदे भारत का किराया
जो खबरें चल रहीं हैं उसके अनुसार, यह वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन पलवल से आगरा के बीच अपनी अधिकतम स्पीड पर दौड़ेगी. वहीं आगरा से ललितपुर के मध्य इसकी गति 130 किमी प्रति घंटा हो जाएगी. ललितपुर से बीना के बीच में ट्रेन 120 किमी घंटा से चलेगी. मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से यह वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन सुबह 5:55 पर रवाना होगी और 5 मिनट के लिए आगारा में 11:40 पर ठहरेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अमिताभ कुमार
अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.
अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.
प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : [email protected]
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










