Bhopal to Delhi Vande Bharat Express: मात्र आठ घंटे में भोपाल से दिल्ली, जानिए कितना होगा वंदे भारत का किराया

Updated:
विज्ञापन

Bhopal to Delhi Vande Bharat Express: वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन के किराये की बात करें तो इसका किराया इसी रूट पर चलने वाली शताब्दी एक्सप्रेस के मुकाबले 10 से 15 फीसदी ज्यादा होगा. मात्र आठ घंटे में भोपाल से दिल्ली पहुंच जाएंगे आप

विज्ञापन

Bhopal to Delhi Vande Bharat Express: दिल्ली से भोपाल की यात्रा का प्लान यदि आप बना रहे हैं तो ये खबर आपके लिए खास है. जी हां…आपका सफर 1 अप्रैल से और आसान होने जा रहा है. दरअसल देश की सबसे तेज गति से चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन अब इस रूट पर भी पटरी पर दौड़ती नजर आएगी जो देश की 11वीं वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन होगी.

वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन की बात करें तो अब तक यह दिल्ली से वाराणसी, दिल्ली से हिमाचल समेत कई अहम रूटों पर चलायी जा रही है. भोपाल के लिए इस नयी ट्रेन से एक तरफ जहां सफर आरामदायक होगा तो वहीं दूसरी ओर दूरी भी महज 8 घंटे में ट्रेन पूरी कर लेगी. खबरों की मानें तो वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन अधिकतम 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से पटरी पर दौड़गी और 7 घंटे 50 मिनट की अवधि में आपको आपके गंतव्य तक पहुंचा देगी.

इस तरह से देखा जाए तो नई दिल्ली से भोपाल के बीच चलने वाली शताब्दी एक्सप्रेस के मुकाबले यह आपको एक घंटे पहले ही पहुंचा देगी. बताया जा रहा है कि यह ट्रेन सुबह के समय भोपाल से चलेगी. इस ट्रेन की मांग लंबे समय से यात्री कर रहे थे. रेलवे अधिकारियों ने जो जानकारी दी है उसके अनुसार, इस ट्रेन में कुल 16 कोच होंगे और इसकी अधिकतम स्पीड 160 किमी प्रति घंटा की होगी.

आगरा में होगा टेन स्टॉप

जो खबरें चल रहीं हैं उसके अनुसार, यह वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन पलवल से आगरा के बीच अपनी अधिकतम स्पीड पर दौड़ेगी. वहीं आगरा से ललितपुर के मध्य इसकी गति 130 किमी प्रति घंटा हो जाएगी. वहीं ललितपुर से बीना के बीच में ट्रेन 120 किमी घंटा से चलेगी.

कितने बजे खुलेगी ट्रेन

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से यह वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन सुबह 5:55 पर रवाना होगी और 5 मिनट के लिए आगारा में 11:40 पर ठहरेगी. इसके बाद आखिरी स्टॉप नई दिल्ली रेलवे स्टेशन ट्रेन का होगा, जहां वंदे भारत एक्सप्रेस 1:45 पर पहुंच जाएगी. नई दिल्ली स्टेशन से यह ट्रेन दोपहर 1:45 बजे खुलेगी और रात को 10:45 पर भोपाल के रानी कमलापति रेलवे स्टेशन पहुंच जाएगी. वापसी में भी ट्रेन 5 मिनट के लिए 4:45 पर आगरा पर ठहरेगी.

Also Read: Vande Bharat For Northeast: इस दिन से नॉर्थईस्ट में दौड़ेगी वंदे भारत एक्सप्रेस, जानें कहां तक आप जा सकेंगे
कितना होगा किराया

वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन के किराये की बात करें तो इसका किराया इसी रूट पर चलने वाली शताब्दी एक्सप्रेस के मुकाबले 10 से 15 फीसदी ज्यादा होगा.

विज्ञापन
अमिताभ कुमार

लेखक के बारे में

By अमिताभ कुमार

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola