मंगेतर या पत्नी को अमेरिका लेकर जाना हुआ महंगा, वीजा फी में हुई भारी बढ़ोतरी
Published by : Amitabh Kumar Updated At : 02 Feb 2024 7:51 AM
होमलैंड सिक्योरिटी डिपार्टमेंट ने नोटिफिकेशन जारी किया है जिसमें कहा गया है कि यूनाइटेड स्टेट्स सिटिजनशिप एंड इमिग्रेशन सर्विसेज (यूएससीआईएस) द्वारा इस्तेमाल फॉर्म एवं फी में बदलाव किया गया है. साथ ही फी एडजस्टमेंट के आधार पर शुद्ध लागत, लाभ और हस्तांतरण भुगतान होगा.
यदि आप अपनी पत्नी या मंगेतर को अमेरिका ले जाने का प्लान बना रहे हैं तो आगे की खबर आपके काम की है. दरअसल, अमेरिका ने भारतीयों के बीच सबसे लोकप्रिय एच-1बी, एल-1 और ईबी-5 जैसे गैर-आप्रवासी वीजा की विभिन्न श्रेणियों के लिए शुल्क में भारी वृद्धि का ऐलान किया है जिससे लोगों को झटका लगा है. आपको बता दें कि साल 2016 के बाद पहली बार शुल्क बढ़ोतरी की जा रही है, जो एक अप्रैल से लागू की जाएगी.
क्या है नियम जानें यहां
यूएस सिटिजनशिप एंड इमिग्रेशन सर्विसेज की ओर से जो घोषणा की गई है उसके अनुसार वीजा के फी में भारी वृद्धि की गई है. आपको बता दें कि एच-1बी वीजा एक गैर-आप्रवासी वीजा है जो अमेरिकी कंपनियों को विदेशी श्रमिकों को विशेष व्यवसायों में नियुक्त करने की अनुमति प्रदान करता है. इसके लिए सैद्धांतिक या तकनीकी विशेषज्ञता की आवश्यकता होती है. टेक्नोलॉजी से जुड़ी कंपनियां भारत और चीन जैसे देशों से हर साल हजारों कर्मचारियों को नियुक्त करने के लिए इस नीति पर निर्भर रहतीं हैं.
Also Read: बिना Visa-Passport आप कर सकते हैं इन देशों की सैर, यकीन नहीं हो रहा तो यहां देखिए लिस्ट
उल्लेखनीय है कि अमेरिकी सरकार ने 1990 में ईबी-5 कार्यक्रम की शुरुआत की थी. यह विदेशी निवेशकों को अमेरिकी व्यवसाय में न्यूनतम 5,00,000 अमेरिकी डॉलर का निवेश करने का अधिकार प्रदान करता है, साथ ही अपने परिवार के लिए अमेरिकी वीजा प्राप्त करने में मदद करता है. ईबी-5 कार्यक्रम 10 अमेरिकी कामगारों को नौकरियां देने में मदद करता है.
एक अप्रैल से कितनी होगी वृद्धि
एक अप्रैल से लागू होने जा रहे नये चार्ज की बात करें तो, फॉर्म आई-129 के तहत एच-1बी आवेदन वीजा फी 460 अमेरिकी डॉलर से बढ़ाकर 780 अमेरिकी डॉलर कर दिया जाएगा. एच-1बी रजिस्ट्रेशन फी 10 अमेरिकी डॉलर से बढ़ाकर 215 अमेरिकी डॉलर हो जाएगा. इस बाबत एक नोटिफिकेशन जारी किया गया है जिसके अनुसार, एल-1 वीजा फी 460 अमेरिकी डॉलर से बढ़ाकर 1,385 अमेरिकी डॉलर कर दिया गया है और निवेशक वीजा के रूप में लोकप्रिय ईबी-5 वीजा फी 3,675 अमेरिकी डॉलर से बढ़कर 11,160 अमेरिकी डॉलर हो गया है.
एल-1 वीजा क्या है
गौर हो कि एल-1 वीजा अमेरिका में एक गैर-आप्रवासी श्रेणी का वीजा है. यह बहुराष्ट्रीय कंपनियों को अपने विदेशी कार्यालयों से कुछ कर्मचारियों को अस्थायी रूप से अमेरिका में काम करने के लिए स्थानांतरित करने की अनुमति प्रदान करता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Amitabh Kumar
अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










