AADHAAR कार्ड में पता अपडेट करना अब आसान नहीं, UIDAI ने किया ये बड़ा बदलाव

बीच में UIDAI ने नियमों में कुछ ढील दी थी. UIDAI ने ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी है. वैलिड एड्रेस प्रूफ के साथ ही आप ऑनलाइन में आधार में एड्रेस चेंज कर सकते हैं.
नयी दिल्ली : आधार कार्ड में एड्रेस अपडेट करने में अब आपको परेशानी हो सकती है. भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) ने नियमों में बड़ा बदलाव किया है. UIDAI ने एड्रेस अपडेट करने के लिए अब एड्रेस प्रूफ को अनिवार्य बना दिया है. पहले भी यही व्यवस्था थी. लेकिन बीच में UIDAI ने इसमें कुछ ढील दी थी. UIDAI ने ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी है.
वैलिड एड्रेस प्रूफ के साथ आप ऑनलाइन में आधार में एड्रेस चेंज कर सकते हैं. यूआईडीएआई ने अपने ट्वीट में लिखा कि आधार में पता अपडेट करने से पहले आपको डॉक्युमेंट की लिस्ट चेक कर लेनी चाहिए. इन डॉक्युमेंट्स के आधार पर ही आप अपना पता अपडेट या चेंज कर पायेंगे.
सबसे पहले यूआईडीएआई के आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं.
इसके बाद Proceed to Update Aadhaar पर क्लिक करें.
अपना 12 अंकों वाला आधार नंबर डालें और कैप्चा दर्ज करें.
सही कैप्चा दर्ज करने के बाद सेंड ओटीपी पर क्लिक करें.
आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी आयेगा.
ओटीपी दर्ज कर इंटर बटन दबाते ही आप लॉग इन हो जायेंगे.
अब इसमें अपडेट एड्रेस अपडेट ऑप्शन पर क्लिक करें.
अपना एड्रेस प्रूफ की स्कैन कॉपी अपलोड कर सबमिट कर दें.
वेरिफिकेशन के बाद आपका एड्रेस अपडेट कर दिया जायेगा.
अपने नजदीकी आधार केंद्र पर जाएं.
आधार कार्ड अपडेट फॉर्म भरें.
वेरिफिकेशन के लिए अपना बायोमेट्रिक दर्ज करावाएं.
प्रोसेस करने के बाद कर्मचारी आपको एक अपडेट रिक्वेस्ट नंबर देगा.
इस नंबर के माध्यम से आप अपना अपडेट स्टेटस चेक कर सकते हैं.
Posted By: Amlesh Nandan
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




