ePaper

अगले दो हफ्तों में आएंगे 6 नए IPO, कंपनियां जुटाएंगी 11,000 करोड़ रुपये

Updated at : 19 May 2025 6:06 PM (IST)
विज्ञापन
IPO

IPO

IPO: वर्ष 2025 की शुरुआत में सुस्त रहे IPO बाजार में अब तेजी दिख रही है. अगले दो हफ्तों में छह कंपनियां लगभग 11,669 करोड़ रुपये जुटाने के लिए अपने IPO लॉन्च करेंगी. इसमें श्लॉस बेंगलोर, बेलराइज इंडस्ट्रीज, बोराना वीव्स, एजिस वोपक टर्मिनल्स, एरिसइन्फ्रा और स्कोडा ट्यूब्स शामिल हैं. इन इश्यू के जरिए शेयर बाजार में नई लिस्टिंग की रफ्तार बढ़ने की उम्मीद है. सेबी से 57 IPO को मंजूरी मिल चुकी है और 74 प्रक्रिया में हैं.

विज्ञापन

IPO: आईपीओ के जरिए कंपनियों के शेयरों में पैसा निवेश करने वालों के लिए एक जरूरी खबर है. साल 2025 की शुरुआत में भले ही IPO बाजार में सुस्ती रही, लेकिन अब एक बार फिर रफ्तार पकड़ने लगी है. आने वाले दो हफ्तों में छह कंपनियां बाजार में अपने IPO लॉन्च करने जा रही हैं, जिनके जरिए कुल 11,669 करोड़ रुपये जुटाने की योजना है.

‘द लीला’ संचालक श्लॉस बेंगलोर लिमिटेड लाएगी बड़ा IPO

‘द लीला’ होटल चेन का संचालन करने वाली श्लॉस बेंगलोर लिमिटेड 5,000 करोड़ रुपये का आईपीओ ला रही है. इसमें 3,000 करोड़ रुपये के नए शेयर और प्रवर्तक डीआईएफसी की ओर से 2,000 करोड़ रुपये की बिक्री पेशकश (OFS) शामिल है.

इस सप्ताह शुरू होंगे दो बड़े इश्यू

  • बोराना वीव्स: 20 मई को 144 करोड़ रुपये का IPO खुलेगा.
  • बेलराइज इंडस्ट्रीज: 21 मई से 2,150 करोड़ रुपये का IPO लॉन्च होगा.

अगले सप्ताह आएंगे ये चार IPO

  • एजिस वोपक टर्मिनल्स (Aegis Vopak Terminals): 3,500 करोड़ रुपये
  • एरिसइन्फ्रा सॉल्यूशंस लिमिटेड: 600 करोड़
  • स्कोडा ट्यूब्स: 275 करोड़ रुपये
  • श्लॉस बेंगलोर लिमिटेड: 5,000 करोड़ रुपये

शेयर बाजार में नई लिस्टिंग से बढ़ेगी रफ्तार

इस साल अब तक सिर्फ 10 कंपनियों ने IPO लॉन्च किया है, जो 2024 के 91 IPO की तुलना में बेहद कम है. लेकिन, आगामी इश्यू से निवेशकों की रुचि दोबारा बढ़ सकती है और बाजार में नई जान आने की उम्मीद है.

इसे भी पढ़ें: Mutual Funds पर टूट पड़ी महिलाएं, कंपनियों के एसेसट्स साइज में रिकॉर्ड बढ़ोतरी

सेबी के पास 131 IPO फाइलिंग प्रक्रियाधीन

  • 57 कंपनियों को सेबी से मंजूरी मिल चुकी है.
  • 74 कंपनियां मंजूरी की प्रतीक्षा में हैं.
  • आने वाले महीनों में IPO बाजार और अधिक सक्रिय हो सकता है.

इसे भी पढ़ें: आधा भारत नहीं जानता कौन कंपनी बनाती है राफेल, जान जाएगा खासियत तो चूम लेगा अपना हाथ

विज्ञापन
KumarVishwat Sen

लेखक के बारे में

By KumarVishwat Sen

कुमार विश्वत सेन प्रभात खबर डिजिटल में डेप्यूटी चीफ कंटेंट राइटर हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता का 25 साल से अधिक का अनुभव है. इन्होंने 21वीं सदी की शुरुआत से ही हिंदी पत्रकारिता में कदम रखा. दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता का कोर्स करने के बाद दिल्ली के दैनिक हिंदुस्तान से रिपोर्टिंग की शुरुआत की. इसके बाद वे दिल्ली में लगातार 12 सालों तक रिपोर्टिंग की. इस दौरान उन्होंने दिल्ली से प्रकाशित दैनिक हिंदुस्तान दैनिक जागरण, देशबंधु जैसे प्रतिष्ठित अखबारों के साथ कई साप्ताहिक अखबारों के लिए भी रिपोर्टिंग की. 2013 में वे प्रभात खबर आए. तब से वे प्रिंट मीडिया के साथ फिलहाल पिछले 10 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इन्होंने अपने करियर के शुरुआती दिनों में ही राजस्थान में होने वाली हिंदी पत्रकारिता के 300 साल के इतिहास पर एक पुस्तक 'नित नए आयाम की खोज: राजस्थानी पत्रकारिता' की रचना की. इनकी कई कहानियां देश के विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हुई हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola