‘पहले आओ, पहले पाओ’ के तहत मात्र 8.25 लाख रुपये में घर खरीदने का सुनहरा मौका

सांकेतिक तस्वीर
UPAVP Scheme Ghaziabad: दिल्ली के पास गाजियाबाद में UPAVP की मंडोला योजना के तहत सिर्फ 8.25 लाख रुपये में 1 BHK फ्लैट्स उपलब्ध हैं. रजिस्ट्रेशन 30 सितंबर तकऑनलाइन किया जा सकता है. सरकारी कर्मचारियों को आसान भुगतान और 5% छूट का फायदा भी मिलेगा.
UPAVP scheme Ghaziabad: दिल्ली-एनसीआर में जहां घर खरीदना आम आदमी के लिए सपना बन चुका है, वहीं उत्तर प्रदेश आवास एवं विकास परिषद (UPAVP) ने आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए राहत की बड़ी खबर दी है. परिषद ने गाजियाबाद के मंडोला विहार योजना के अंतर्गत कम लागत वाले फ्लैट्स की बिक्री शुरू कर दी है. इन फ्लैट्स की सबसे खास बात यह है कि इनकी कीमत मात्र 8.25 लाख रुपये रखी गई है, जो किराये पर रह रहे परिवारों के लिए अपने घर का सपना पूरा करने का सुनहरा मौका है.
UPAVP की इस स्कीम के तहत खरीदारों को 1 BHK फ्लैट उपलब्ध कराए जा रहे हैं. इनका आकार लगभग 28.41 वर्ग मीटर है और ये सभी फ्लैट्स रेडी-टू-मूव स्थिति में हैं. यानी, खरीदार पूरी पेमेंट करने के बाद तुरंत इसमें अपने परिवार के साथ शिफ्ट हो सकता है. फ्लैट्स का आवंटन ‘पहले आओ, पहले पाओ’ के आधार पर किया जा रहा है, जिससे तेजी से निर्णय लेने वाले लोगों को फायदा मिलेगा.
लॉटरी प्रक्रिया और रिफंड की गारंटी
इस योजना का ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन 15 अगस्त से शुरू हुआ था और इसकी आखिरी तारीख 30 सितंबर तय की गई है. आवेदन करने के लिए फ्लैट कीमत का 5% हिस्सा रजिस्ट्रेशन शुल्क के रूप में जमा करना होगा. यदि आवेदनों की संख्या उपलब्ध फ्लैट्स से अधिक होती है, तो आवंटन लॉटरी प्रक्रिया के माध्यम से होगा. खास बात यह है कि असफल आवेदकों को जमा राशि एक महीने के भीतर लौटा दी जाएगी, जिससे किसी तरह का वित्तीय जोखिम नहीं रहेगा.
UPAVP ने खरीदारों को आकर्षित करने के लिए अतिरिक्त फायदे भी रखे हैं. अगर कोई खरीदार 60 दिनों के भीतर पूरी राशि का भुगतान करता है तो उसे 5% की अलग से छूट मिलेगी. वहीं, सरकारी कर्मचारियों और अधिकारियों के लिए खास सुविधा यह है कि वे केवल 50% भुगतान करके भी फ्लैट का कब्जा प्राप्त कर सकते हैं. सभी फ्लैट्स रेरा पंजीकृत हैं, जिससे खरीदारों को कानूनी सुरक्षा और पारदर्शिता की गारंटी मिलती है.
रजिस्ट्रेशन कैसे करें
गाजियाबाद के मंडोला विहार योजना के अंतर्गत कुल 1,894 फ्लैट्स बनाए गए हैं. हालांकि, अब इनमें से केवल सीमित संख्या ही उपलब्ध है, क्योंकि बड़ी संख्या में लोग इस स्कीम में दिलचस्पी दिखा रहे हैं.जो लोग इस योजना का लाभ लेना चाहते हैं, वे यूपी आवास एवं विकास परिषद की आधिकारिक वेबसाइट https://upavp.in/ पर जाकर रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं. इसके अलावा, अधिक जानकारी के लिए टोल फ्री नंबर 1800-180-5333 पर सुबह 9:30 बजे से शाम 6 बजे तक संपर्क किया जा सकता है.
एनसीआर जैसे महंगे हाउसिंग मार्केट में मात्र 8.25 लाख रुपये में घर मिलना किसी वरदान से कम नहीं है. यह योजना उन परिवारों के लिए बड़ी राहत है, जो लंबे समय से किराये पर रह रहे हैं और अपने खुद के घर का सपना पूरा करना चाहते हैं.
Also Read: मृत ग्राहक के नॉमिनी को अब 15 दिन में मिलेगा क्लेम, देरी पर बैंक देगा मुआवजा
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Abhishek Pandey
अभिषेक पाण्डेय पिछले तीन वर्षों से प्रभात खबर में डिजिटल जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं। वे बिजनेस और अर्थव्यवस्था से जुड़ी खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं। शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, MSME, कृषि और इंडस्ट्री जैसे विषयों पर उनकी अच्छी पकड़ है। वे रिसर्च के साथ ऐसी खबरें और एक्सप्लेनर तैयार करते हैं, जिन्हें आम लोग भी आसानी से समझ सकें। इसके अलावा यूटिलिटी न्यूज और सक्सेस स्टोरीज लिखने में भी उनकी खास रुचि है।
पत्रकारिता अनुभव
अभिषेक ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से की है, जिसे पत्रकारिता की दुनिया में 'दादा माखनलाल की बगिया' भी कहा जाता है।
करियर की शुरुआत उन्होंने राजस्थान पत्रिका के साथ की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा। इसके बाद वे प्रभात खबर से जुड़े और पिछले तीन वर्षों से डिजिटल जर्नलिस्ट के रूप में काम कर रहे हैं।
इस दौरान उन्होंने बिजनेस, शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, कृषि, MSME और अर्थव्यवस्था से जुड़े कई अहम विषयों पर रिपोर्टिंग और रिसर्च आधारित लेख लिखे हैं। इसके अलावा वे वीडियो स्क्रिप्टिंग, एक्सप्लेनर स्टोरी, डेटा स्टोरी और डिजिटल कंटेंट पर भी लगातार काम करते हैं। उनकी कोशिश रहती है कि जटिल आर्थिक और वित्तीय विषयों को आसान और भरोसेमंद भाषा में पाठकों और दर्शकों तक पहुंचाया जाए।
शिक्षा
अभिषेक पाण्डेय ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से पत्रकारिता एवं जनसंचार की पढ़ाई की है। यहां उन्होंने रिपोर्टिंग, डिजिटल मीडिया, न्यूज़ राइटिंग, वीडियो प्रोडक्शन और मल्टीमीडिया जर्नलिज्म की बारीकियां सीखीं, जिनका इस्तेमाल वे आज अपनी पत्रकारिता में कर रहे हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










