ePaper

Union Budget 2023: सिगरेट की तस्करी से सरकार को रहा 13,000 करोड़ का सालाना नुकसान, फैफा ने की कार्रवाई की मांग

Updated at : 25 Jan 2023 5:13 PM (IST)
विज्ञापन
Union Budget 2023: सिगरेट की तस्करी से सरकार को रहा 13,000 करोड़ का सालाना नुकसान, फैफा ने की कार्रवाई की मांग

फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया फार्मर एसोसिएशन (एफएआईएफए) ने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को बजट पूर्व प्रस्तुति में सिगरेट की तस्करी के बढ़ते खतरे के बारे में बताते हुए कहा कि इसके परिणामस्वरूप कई परेशानिया हो रही हैं. इसमें अपराध के बढ़ने से लेकर सरकार को टैक्स का भारी नुकसान होना आदि शामिल है.

विज्ञापन

नई दिल्ली : वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आगामी एक फरवरी को संसद में बजट 2023 पेश करेंगी. इससे पहले, उनके पास सुझावों, उम्मीदों और मांगें किसी न किसी माध्यम से भेजी जा रही हैं. इस बीच, किसान संगठन एफएआईएफए (फैफा) की ओर से कहा गया है कि सिगरेट की तस्करी से सरकारी खजाने को सालाना करीब 13,000 करोड़ रुपये का नुकसान हो रहा है. राजस्व आसूचना निदेशालय (डीआरआई) की वार्षिक रिपोर्ट के अनुसार, वर्ष 2021-22 के दौरान 93 करोड़ रुपये मूल्य की 11 करोड़ सिगरेट जब्त की गईं. फैफा ने सरकार से मांग की है कि उसे सिगरेट की तस्करी पर लगाम लगाने के लिए कठोर कदम उठाना चाहिए.

टैक्स का हो रहा भारी नुकसान

समाचार एजेंसी भाषा की एक रिपोर्ट के अनुसार, फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया फार्मर एसोसिएशन (एफएआईएफए) ने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को बजट पूर्व प्रस्तुति में सिगरेट की तस्करी के बढ़ते खतरे के बारे में बताते हुए कहा कि इसके परिणामस्वरूप कई परेशानिया हो रही हैं. इसमें अपराध के बढ़ने से लेकर सरकार को टैक्स का भारी नुकसान होना आदि शामिल है. फैफा ने बयान में कहा कि उनका संघ गुजरात, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और कर्नाटक में वाणिज्यिक फसलों के लाखों किसानों और कृषि श्रमिकों का प्रतिनिधित्व करता है. फैफा ने सरकार से सिगरेट की तस्करी को रोकने के लिए करों को कम करने पर विचार करने का आग्रह किया.

सोने का आयात शुल्क घटाने की योजना बना रही सरकार

खबरों का हवाला देते हुए फैफा ने कहा कि सरकार सोने पर आयात शुल्क को मौजूदा 18.45 फीसदी से घटाकर लगभग 12 फीसदी करने की योजना बना रही है, ताकि सोने को सस्ता बनाया जा सके और इसकी तस्करी पर अंकुश लगाया जा सके. इसी तरह, सरकार फोन की तस्करी को रोकने के लिए उन्हें सस्ता बनाने के लिए फोन पर मूल सीमा शुल्क (बीसीडी) को कम करने पर भी विचार कर रही है.

Also Read: Union Budget 2023 : इस साल के बजट में सब्सिडी को घटा सकती है सरकार, पूंजीगत व्यय बढ़ाने की उम्मीद
सिगरेट तस्करी रोकने पर विचार करने की जरूरत

फैफा के बयान में कहा गया है कि जब सरकार इन विकल्पों पर विचार कर रही है, तो उसे सिगरेट की तस्करी को रोकने के तरीकों पर भी विचार करना चाहिए. फोन की तस्करी के कारण 2,859 करोड़ रुपये के कर का नुकसान होता है और उसकी तुलना में सिगरेट की तस्करी से सालाना 13,331 करोड़ रुपये का राजस्व नुकसान होता है. फैफा के अध्यक्ष बी वी जवारे गौड़ा ने कहा कि सिगरेट पर टैक्स में कटौती से न केवल सरकार का कर चोरी से होने वाला भारी नुकसान कम होगा, बल्कि उन लाखों तंबाकू किसानों को भी राहत मिलेगी, जो कानूनी रूप से वैध घरेलू उद्योग पर निर्भर हैं.

विज्ञापन
KumarVishwat Sen

लेखक के बारे में

By KumarVishwat Sen

कुमार विश्वत सेन प्रभात खबर डिजिटल में डेप्यूटी चीफ कंटेंट राइटर हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता का 25 साल से अधिक का अनुभव है. इन्होंने 21वीं सदी की शुरुआत से ही हिंदी पत्रकारिता में कदम रखा. दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता का कोर्स करने के बाद दिल्ली के दैनिक हिंदुस्तान से रिपोर्टिंग की शुरुआत की. इसके बाद वे दिल्ली में लगातार 12 सालों तक रिपोर्टिंग की. इस दौरान उन्होंने दिल्ली से प्रकाशित दैनिक हिंदुस्तान दैनिक जागरण, देशबंधु जैसे प्रतिष्ठित अखबारों के साथ कई साप्ताहिक अखबारों के लिए भी रिपोर्टिंग की. 2013 में वे प्रभात खबर आए. तब से वे प्रिंट मीडिया के साथ फिलहाल पिछले 10 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इन्होंने अपने करियर के शुरुआती दिनों में ही राजस्थान में होने वाली हिंदी पत्रकारिता के 300 साल के इतिहास पर एक पुस्तक 'नित नए आयाम की खोज: राजस्थानी पत्रकारिता' की रचना की. इनकी कई कहानियां देश के विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हुई हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola