ePaper

Budget 2023 : इस बार के बजट में 10 दिन चलेगा संसद सत्र, जानें आज कितने बजे होगा पेश

Updated at : 31 Jan 2023 8:47 PM (IST)
विज्ञापन
Budget 2023 : इस बार के बजट में 10 दिन चलेगा संसद सत्र, जानें आज कितने बजे होगा पेश

वित्त वर्ष 2023-24 का सालाना बजट 1 फरवरी को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के द्वारा संसद में पेश किया जाएगा. राष्ट्रपति के अभिभाषण के बाद पहले यह संसद की निचली सदन लोकसभा में पेश किया जाएगा.

विज्ञापन

नई दिल्ली : संसद में एक फरवरी 2023 को पेश होने वाले केंद्रीय बजट को लेकर लोगों के मन उत्सुकता अधिक है. संसद में बजट पेश करने के लिए तैयारियां जोरशोर से की जा रही हैं. सरकार की ओर पेश किया जाने वाला बजट आर्थिक गतिविधियों और अर्थव्यवस्था के लिए जितना महत्वपूर्ण है, उससे कहीं अधिक आम जनता के लिए अहम है. इससे लोगों के जीवन और भविष्य पर गहरा प्रभाव पड़ता है. कभी-कभी तो किसी बजट से किसी की आर्थिक स्थिति मजबूत हो जाती है, तो कोई आर्थिक तौर पर डगमगा जाता है. खबर है कि इस बार का बजट पेश करने के लिए आयोजित होने वाला संसद का सत्र 10 दिन का होगा. आइए, जानते हैं कि कब शुरू होगा बजट का संसद सत्र और कब इसका समापन होगा.

बजट की तारीख और समय

वित्त वर्ष 2023-24 का सालाना बजट 1 फरवरी को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के द्वारा संसद में पेश किया जाएगा. राष्ट्रपति के अभिभाषण के बाद पहले यह संसद की निचली सदन लोकसभा में पेश किया जाएगा. वर्ष 2017 से चली आ रही परंपरा के अनुसार, लोकसभा में 1 फरवरी को सुबह 11 बजे वित्त मंत्री द्वारा बजट पेश किया जाएगा और फिर इसके बाद निर्मला सीतारमण अपना बजट भाषण पढ़ेंगी.

कब शुरू होगा संसद का सत्र

मीडिया की रिपोर्ट के अनुसार, इस साल का बजट पेश करने के लिए संसद का सत्र 31 जनवरी को शुरू होने की उम्मीद है. संसद का पहला बजट सत्र 10 फरवरी को समाप्त हो जाएगा. बजट सत्र का दूसरा भाग 6 मार्च से शुरू होकर 6 अप्रैल तक चलने की संभावना है. बजट सत्र के पहले भाग के दौरान राष्ट्रपति के अभिभाषण के धन्यवाद प्रस्ताव पर विस्तृत चर्चा होगी और उसके बाद केंद्रीय बजट पर चर्चा होती है.

कब पेश होता वित्त विधेयक

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दोनों सदनों में राष्ट्रपति के अभिभाषण के धन्यवाद प्रस्ताव पर बहस का जवाब देंगे. वहीं, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण केंद्रीय बजट पर बहस का जवाब देंगी. बजट के दूसरे भाग में सरकारी विधायी एजेंडे के अलावा अलग-अलग मंत्रालयों की अनुदान मांगों पर चर्चा की जाएगी. बजट सत्र के इसी दूसरे भाग में सरकार की ओर से वित्त विधेयक भी पेश किया जाता है.

Also Read: Union Budget 2023: बजट में कर्मचारियों के 18 महीने के बकाया DA पर फैसला करेगी सरकार ? पढ़ें रिपोर्ट
क्या है केंद्रीय बजट

भारतीय संविधान के अनुच्छेद 112 के अनुसार, भारत का केंद्रीय बजट सरकार की पूंजी, राजस्व और व्यय पर व्यापक वार्षिक वित्तीय वर्णन है. बजट पुराने फ्रांसीसी शब्द बौगेट से लिया गया है, जिसका अर्थ बैग होता है. यह केंद्र सरकार के राजस्व और व्यय अनुमानों के आधार पर वर्तमान और भविष्य के लिए एक विस्तृत वित्तीय योजना होती है.

विज्ञापन
KumarVishwat Sen

लेखक के बारे में

By KumarVishwat Sen

कुमार विश्वत सेन प्रभात खबर डिजिटल में डेप्यूटी चीफ कंटेंट राइटर हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता का 25 साल से अधिक का अनुभव है. इन्होंने 21वीं सदी की शुरुआत से ही हिंदी पत्रकारिता में कदम रखा. दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता का कोर्स करने के बाद दिल्ली के दैनिक हिंदुस्तान से रिपोर्टिंग की शुरुआत की. इसके बाद वे दिल्ली में लगातार 12 सालों तक रिपोर्टिंग की. इस दौरान उन्होंने दिल्ली से प्रकाशित दैनिक हिंदुस्तान दैनिक जागरण, देशबंधु जैसे प्रतिष्ठित अखबारों के साथ कई साप्ताहिक अखबारों के लिए भी रिपोर्टिंग की. 2013 में वे प्रभात खबर आए. तब से वे प्रिंट मीडिया के साथ फिलहाल पिछले 10 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इन्होंने अपने करियर के शुरुआती दिनों में ही राजस्थान में होने वाली हिंदी पत्रकारिता के 300 साल के इतिहास पर एक पुस्तक 'नित नए आयाम की खोज: राजस्थानी पत्रकारिता' की रचना की. इनकी कई कहानियां देश के विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हुई हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola