Budget 2026: बजट की भारी-भरकम शब्दों को समझें आसान भाषा में, 1 फरवरी को भाषण समझने में नहीं होगी दिक्कत

Updated at : 22 Jan 2026 11:47 AM (IST)
विज्ञापन
Budget 2026

आसान भाषा में समझें बजट स्पीच के कठिन शब्द

Budget 2026: 1 फरवरी को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण बजट 2026 पेश करेंगी. संसद के भाषण में इस्तेमाल होने वाले भारी-भरकम शब्द अक्सर सिर घुमा देते हैं. इसलिए, हमने बजट की इस कठिन डिक्शनरी को एकदम आसान बनाया है, ताकि आप बजट स्पीच को खुद समझ सकें.

विज्ञापन

Budget 2026: देश का आम बजट 1 फरवरी 2026 को पेश होने जा रहा है. संसद में जब वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण अपना बजट भाषण पढ़ती हैं, तो उसमें GDP, फिस्कल डेफिसिट और विनिवेश जैसे कई कठिन शब्दों का इस्तेमाल होता है. इन शब्दों को समझने में कई लोगों को अक्सर परेशानी होती है. आपकी सुविधा के लिए प्रभात खबर आपको बता रहा है बजट की वो डिक्शनरी, जिसे आप आसानी से समझ पाएं.

डायरेक्ट और इनडायरेक्ट का फर्क

डायरेक्ट टैक्स (Direct Tax)इनडायरेक्ट टैक्स (Indirect Tax)
यह आपकी व्यक्तिगत आय पर लगने वाला कर है. इनकम टैक्स, वेल्थ टैक्स और कॉरपोरेट टैक्स इसके उदाहरण हैं. यह सीधे आपकी जेब से सरकार तक जाता है.यह सामान या सेवाओं पर लगता है. GST, एक्साइज ड्यूटी और सीमा शुल्क इसी के दायरे में आते हैं. जब आप कोई बिस्किट खरीदते हैं या मोबाइल रिचार्ज करते हैं, तो आप यह टैक्स अनजाने में चुका रहे होते हैं.

GDP और फिस्कल डेफिसिट

GDP (जीडीपी): इसका मतलब है ग्रौस डोमेस्टिक प्रोडक्ट. पूरे एक साल में देश के अंदर बनने वाले हर सामान और दी जाने वाली हर सर्विस की कुल कीमत को GDP कहते हैं. यह बताता है कि देश ने एक साल में कितना काम किया और कितनी कमाई की.

राजकोषीय घाटा (Fiscal Deficit): जब सरकार की कुल आय (टैक्स और गैर-टैक्स) कुल खर्च (राजस्व और कैपिटल एक्सपेंडिचर) से कम होती है, तो इस कमी को Fiscal Deficit कहते हैं.

निवेश और मुनाफे से जुड़ी शब्दावली

कैपिटल एसेट्सकैपिटल गेन्सशॉर्ट टर्म एसेट्स
बिजनेस या निवेश के लिए खरीदी गई संपत्ति, जैसे शेयर, बॉन्ड या जमीन.जब आप अपनी किसी संपत्ति (जैसे घर या शेयर) को बेचते हैं और उस पर जो मुनाफा होता है, उसे कैपिटल गेन कहा जाता है.अगर आप किसी एसेट को 36 महीने (शेयर के मामले में 12 महीने) से कम वक्त के लिए अपने पास रखते हैं, तो वह शॉर्ट टर्म की श्रेणी में आता है.

बजट स्पीच में यूज होने वाले शब्द

  • वित्त विधेयक (Finance Bill): बजट के दौरान टैक्स में होने वाले बदलावों को कानूनी रूप देने के लिए इसे पेश किया जाता है. संसद की मंजूरी के बिना टैक्स के नए नियम लागू नहीं हो सकते.
  • बजट अनुमान (Budget Estimate): यह एक रोडमैप है कि आने वाले साल में किस विभाग (जैसे शिक्षा या रक्षा) को कितना पैसा दिया जाएगा.
  • विनिवेश (Disinvestment): जब सरकार को पैसे की जरूरत होती है और वह अपनी किसी कंपनी (जैसे LIC या सेल) का हिस्सा प्राइवेट कंपनियों या जनता को बेचती है.

टैक्सपेयर्स के लिए जरूरी जानकारी

असेसी (Assessee)टैक्स छूट (Exemption)
हर वह व्यक्ति जो टैक्स देने के दायरे में आता है या जिस पर टैक्स की देनदारी बनती है.आपकी सैलरी या कमाई का वह हिस्सा जिस पर सरकार को एक रुपया भी टैक्स नहीं देना पड़ता.

Also Read: सिर्फ 210 रुपए में 5000 रुपए पेंशन, मोदी सरकार ने बढ़ाई APY योजना की डेडलाइन

विज्ञापन
Anshuman Parashar

लेखक के बारे में

By Anshuman Parashar

अंशुमान पराशर पिछले दो वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल के लिए बिजनेस की लेटेस्ट खबरों पर काम कर रहे हैं. इसे पहले बिहार की राजनीति, अपराध पर भी इन्होंने खबरें लिखी हैं. बिहार विधान सभा चुनाव 2025 में इन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और विस्तृत राजनीतिक कवरेज किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola