ePaper

शेयर बाजार में तीसरे दिन भी कमजोर कामकाज की शुरुआत, 32.59 अंक गिरा सेंसेक्स

Updated at : 14 Aug 2024 10:14 AM (IST)
विज्ञापन
शेयर बाजार में तीसरे दिन भी कमजोर कामकाज की शुरुआत, 32.59 अंक गिरा सेंसेक्स

शेयर बाजार में लगातार तीसरे दिन गिरावट के साथ कामकाज शुरू.

Stock Market: एशिया के प्रमुख बाजारों में जापान के निक्केई, हांगकांग के हैंगसेंग और चीन के शंघाई कंपोजिट में कमजोर रुख बना हुआ है. हालांकि, दक्षिण कोरिया के कॉस्पी में बढ़त देखी जा रही है. यूरोपीय बाजार में सकारात्मक रुख बना हुआ है. मंगलवार को अमेरिकी बाजार सपाट होकर बंद हुए थे.

विज्ञापन

Stock Market: अमेरिकी शॉर्ट सेलर हिंडनबर्ग की दूसरी रिपोर्ट आने के बाद बुधवार 14 अगस्त 2024 को घरेलू शेयर बाजार का कामकाज लगातार तीसरे दिन कमजोर होकर शुरू हुआ. शुरुआती कारोबार में बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का प्रमुख संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 32.59 अंक या 0.04% गिरकर 78,922.26 अंक के स्तर पर खुला. वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) के निफ्टी ने भी 20.85 अंक या 0.09% की गिरावट के साथ 24,118.15 अंक के स्तर पर अपने कामकाज की शुरुआत की. मंगलवार 13 अगस्त 2024 को सेंसेक्स 692.89 अंक या 0.87% की तेज गिरावट के साथ 78,956.03 अंक के स्तर पर बंद हुआ था. वहीं, निफ्टी भी 212.20 अंक या 0.87% फीसदी गिरकर 24,134.80 अंक के स्तर पर पहुंच गया था.

सेंसेक्स में 16 कंपनियों के शेयरों में नुकसान

शेयर बाजार की कमजोरी के बीच सेंसेक्स में सूचीबद्ध 30 कंपनियों में से 16 के शेयरों में सुबह-सुबह ही नुकसान हो गया. इनमें अल्ट्राटेक सीमेंट, अदाणी पोर्ट्स, टाटा स्टील, आईसीआईसीआई बैंक, पावरग्रिड, हिंदुस्तान यूनिलीवर, बजाज फिनसर्व, एशियन पेंट्स, नेस्ले इंडिया, एक्सिस बैंक, रिलायंस इंडस्ट्रीज, बजाज फाइनेंस, नेशनल थर्मल पावर कॉरपोरेशन, टाटा मोटर्स, मारुति सुजुकी इंडिया, और जेएसडब्ल्यू स्टील शामिल हैं. इसके अलावा, एचसीएल टेक्नोलॉजीज, महिंद्रा एंड महिंद्रा, टेक महिंद्रा, भारतीय स्टेट बैंक, टीसीएस, एचडीएफसी बैंक, लार्सन एंड ट्रुबो, टाइटन, भारती एयरटेल, आईटीसी, सनफार्मा और कोटक महिंद्रा बैंक के शेयर लाभ में हैं.

इसे भी पढ़ें: हिंडनबर्ग मामले में वित्त मंत्रालय ने सेबी के माथे पर फोड़ा ठीकरा, कहा- माधवी बुच के बाद बोलने को बाकी नहीं

एशियाई बाजारों में कमजोर रुख

एशिया के प्रमुख बाजारों में जापान के निक्केई, हांगकांग के हैंगसेंग और चीन के शंघाई कंपोजिट में कमजोर रुख बना हुआ है. हालांकि, दक्षिण कोरिया के कॉस्पी में बढ़त देखी जा रही है. यूरोपीय बाजार में सकारात्मक रुख बना हुआ है. मंगलवार को अमेरिकी बाजार सपाट होकर बंद हुए थे. अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना 0.13% टूटकर 2,460.97 डॉलर प्रति औंस के स्तर पर पहुंच गया है. वैश्विक तेल बाजार में ब्रेंट क्रूड 0.56% की बढ़त के साथ 81.14 डॉलर प्रति बैरल के स्तर पर कारोबार कर रहा है.

इसे भी पढ़ें: Gold: तिरंगे को सैल्यूट करने के लिए तन गया सोना, चांदी हो गई स्थिर

विज्ञापन
KumarVishwat Sen

लेखक के बारे में

By KumarVishwat Sen

कुमार विश्वत सेन प्रभात खबर डिजिटल में डेप्यूटी चीफ कंटेंट राइटर हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता का 25 साल से अधिक का अनुभव है. इन्होंने 21वीं सदी की शुरुआत से ही हिंदी पत्रकारिता में कदम रखा. दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता का कोर्स करने के बाद दिल्ली के दैनिक हिंदुस्तान से रिपोर्टिंग की शुरुआत की. इसके बाद वे दिल्ली में लगातार 12 सालों तक रिपोर्टिंग की. इस दौरान उन्होंने दिल्ली से प्रकाशित दैनिक हिंदुस्तान दैनिक जागरण, देशबंधु जैसे प्रतिष्ठित अखबारों के साथ कई साप्ताहिक अखबारों के लिए भी रिपोर्टिंग की. 2013 में वे प्रभात खबर आए. तब से वे प्रिंट मीडिया के साथ फिलहाल पिछले 10 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इन्होंने अपने करियर के शुरुआती दिनों में ही राजस्थान में होने वाली हिंदी पत्रकारिता के 300 साल के इतिहास पर एक पुस्तक 'नित नए आयाम की खोज: राजस्थानी पत्रकारिता' की रचना की. इनकी कई कहानियां देश के विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हुई हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola