ePaper

वैश्विक स्तर पर गिरावट से शेयर बाजार की सतर्क शुरुआत, सेंसेक्स में 57 अंकों की बढ़त

Updated at : 29 Aug 2024 10:19 AM (IST)
विज्ञापन
वैश्विक स्तर पर गिरावट से शेयर बाजार की सतर्क शुरुआत, सेंसेक्स में 57 अंकों की बढ़त

शेयर बाजार की सतर्क शुरुआत

Stock Market: एशिया के प्रमुख बाजारों में जापान के निक्केई225, हांगकांग के हैंगसेंग, दक्षिण कोरिया के कॉस्पी और चीन के शंघाई कंपोजिट में गिरावट है. बुधवार को यूरोपीय बाजार बढ़त के साथ बंद हुए थे. अमेरिकी बाजारों में डाऊ जोंस बढ़त के साथ जबकि एसएंडपी500 और नैसडेक कमजोर होकर बंद हुए थे.

विज्ञापन

Stock Market: वैश्विक स्तर पर गिरावट से गुरुवार 29 अगस्त 2024 को घरेलू शेयर बाजार की सतर्क शुरुआत हुई. बाजार खुलने पर बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का प्रमुख संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 57.54 अंक या 0.07% बढ़कर 81,843.10 अंक के स्तर पर पहुंच गया. वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) के निफ्टी ने 9.65 अंक या 0.04% की बढ़त के साथ 25,062.00 अंक के स्तर पर अपने कामकाज की शुरुआत की. बुधवार को सेंसेक्स 73.80 अंक या 0.09% बढ़कर 81,785.56 अंक और निफ्टी 13.05 अंक या 0.05% की बढ़त के साथ बंद हुए थे.

बजाज फिनसर्व को सबसे अधिक मुनाफा

शेयर बाजार के शुरुआती कारोबार में बीएसई सेंसेक्स में सूचीबद्ध 30 कंपनियों में से 20 शेयर मुनाफे में रहे. इनमें बजाज फिनसर्व का शेयर 1.66% की बढ़त के साथ सबसे अधिक मुनाफा वाला शेयर बन गया. बाजार का कामकाज शुरू होने पर इसके शेयर की कीमत 1742.50 रुपये प्रति शेयर हो गई. इसके अलावा, बजाज फाइनेंस, नेशनल थर्मल पावर कॉरपोरेशन, टाटा मोटर्स, टेक महिंद्रा, नेस्ले इंडिया, हिंदुस्तान यूनिलीवर, टीसीएस, आईटीसी, एचसीएल टेक्नोलॉजीज, कोटक महिंद्रा बैंक, लार्सन एंड ट्रुबो, भारतीय स्टेट बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, एचडीएफसी बैंक, अदाणी पोर्ट्स रिलायंस, इन्फोसिस और इंडसइंड बैंक के शेयर मजबूत हुए. वहीं, जेएसडब्ल्यू स्टील, एक्सिस बैंक, टाइटन, टाटा स्टील, भारती एयरटेल, सनफार्मा, पावरग्रिड, महिंद्रा एंड महिंद्रा, मारुति सुजुकी और अल्ट्राटेक सीमेंट के शेयर गिर गए.

इसे भी पढ़ें: स्टॉक मार्केट में आ गया निप्पॉन इंडिया का NFO, लपक लीजिए… फिर नहीं मिलेगा मौका

वैश्विक बाजारों में नरम रुख

एशिया के प्रमुख बाजारों में जापान के निक्केई225, हांगकांग के हैंगसेंग, दक्षिण कोरिया के कॉस्पी और चीन के शंघाई कंपोजिट में गिरावट है. बुधवार को यूरोपीय बाजार बढ़त के साथ बंद हुए थे. अमेरिकी बाजारों में डाऊ जोंस बढ़त के साथ जबकि एसएंडपी500 और नैसडेक कमजोर होकर बंद हुए थे. अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना 0.37% बढ़त के साथ 2,517.32 डॉलर प्रति औंस के स्तर पर कारोबार कर रहा है. वैश्विक तेल बाजार में बुधवार को ब्रेंट क्रूड 0.10% बढ़कर 78.73 डॉलर प्रति बैरल के स्तर पर बंद हुआ था.

इसे भी पढ़ें: दादी की प्ररेणा से प्रकृति मित्र बन गए ओडिशा के जिशुदान दिशारी, सामुदायिक प्रयास से गरीबों को दिलाई आजीविका

विज्ञापन
KumarVishwat Sen

लेखक के बारे में

By KumarVishwat Sen

कुमार विश्वत सेन प्रभात खबर डिजिटल में डेप्यूटी चीफ कंटेंट राइटर हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता का 25 साल से अधिक का अनुभव है. इन्होंने 21वीं सदी की शुरुआत से ही हिंदी पत्रकारिता में कदम रखा. दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता का कोर्स करने के बाद दिल्ली के दैनिक हिंदुस्तान से रिपोर्टिंग की शुरुआत की. इसके बाद वे दिल्ली में लगातार 12 सालों तक रिपोर्टिंग की. इस दौरान उन्होंने दिल्ली से प्रकाशित दैनिक हिंदुस्तान दैनिक जागरण, देशबंधु जैसे प्रतिष्ठित अखबारों के साथ कई साप्ताहिक अखबारों के लिए भी रिपोर्टिंग की. 2013 में वे प्रभात खबर आए. तब से वे प्रिंट मीडिया के साथ फिलहाल पिछले 10 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इन्होंने अपने करियर के शुरुआती दिनों में ही राजस्थान में होने वाली हिंदी पत्रकारिता के 300 साल के इतिहास पर एक पुस्तक 'नित नए आयाम की खोज: राजस्थानी पत्रकारिता' की रचना की. इनकी कई कहानियां देश के विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हुई हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola