विश्वकर्मा पूजा से पहले शेयर बाजार की मजबूत शुरुआत, 105 अंक उछला सेंसेक्स

शेयर बाजार की मजबूत शुरुआत
Stock Market: एशिया के प्रमुख बाजारों में जापान के निक्केई, दक्षिण कोरिया के कॉस्पी और चीन के शंघाई कंपोजिट सपाट दिखाई दे रहे हैं. वहीं, हांगकांग के हैंगसेंग में नरम रुख बना हुआ है. यूरोपीय बाजार शुक्रवार को मिलेजुले रुख के साथ बंद हुए थे. वहीं, अमेरिकी बाजारों में जोरदार तेजी बनी हुई थी.
Stock Market: वैश्विक स्तर पर सकारात्मक रुख की वजह से विश्वकर्मा पूजा से पहले सोमवार 16 सितंबर 2024 को घरेलू शेयर बाजार ने मजबूती के साथ अपने कामकाज की शुरुआत की. बाजार खुलने के साथ ही बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का प्रमुख संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 180.92 अंक उछलकर 83,071.86 अंक पर खुला. वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) के निफ्टी ने 55.1 चढ़कर 25,411.60 अंक पर अपने कारोबार की शुरुआत की. इससे पहले शुक्रवार 13 सितंबर 2024 को सेंसेक्स 135.83 अंक या 0.16% गिरकर 82,826.88 अंक और निफ्टी 32.40 अंक या 0.13% टूटकर 25,356.50 अंक पर बंद हुए थे.
बीएसई सेंसेक्स के 23 शेयरों में बढ़त
शेयर बाजार के शुरुआती कारोबार में बीएसई सेंसेक्स में सूचीबद्ध 30 कंपनियों में से 23 के शेयर बढ़त के साथ कारोबार कर रहे हैं. जिन कंपनियों के शेयर मुनाफे में दिखाई दे रहे हैं, उनमें नेशनल थर्मल पावर कॉरपोरेशन, कोटक महिंद्रा बैंक, जेएसडब्ल्यू स्टील, एक्सिस बैंक, लार्सन एंड ट्रुबो, भारती एयरटेल, महिंद्रा एंड महिंद्रा, पावरग्रिड, टाटा स्टील, आईसीआईसीआई बैंक, एचसीएल टेक्नोलॉजीज, रिलायंस इंडस्ट्रीज, टेक महिंद्रा, एचडीएफसी बैंक, सनफार्मा, अदाणी पोर्ट्स, अल्ट्राटेक सीमेंट, इंडसइंड बैंक, मारुति सुजुकी इंडिया, आईटीसी, टीसीएस और टाइटन शामिल हैं. वहीं, भारतीय स्टेट बैंक, टाटा मोटर्स, इन्फोसिस, एशियन पेंट्स, नेस्ले इंडिया, बजाज फिनसर्व, बजाज फाइनेंस और हिंदुस्तान यूनिलीवर के शेयर नुकसान में हैं.
इसे भी पढ़ें: चाय-पान के खर्चे में आप भी हो सकते हैं मालामाल, यही है SIP का कमाल
एशियाई बाजार सपाट
एशिया के प्रमुख बाजारों में जापान के निक्केई, दक्षिण कोरिया के कॉस्पी और चीन के शंघाई कंपोजिट सपाट दिखाई दे रहे हैं. वहीं, हांगकांग के हैंगसेंग में नरम रुख बना हुआ है. यूरोपीय बाजार शुक्रवार को मिलेजुले रुख के साथ बंद हुए थे. वहीं, अमेरिकी बाजारों में जोरदार तेजी बनी हुई थी. वैश्विक तेल बाजार में ब्रेंट क्रूड सालाना आधार पर 7.18% टूटकर 71.55 डॉलर प्रति बैरल के स्तर पर पहुंच गया है.
इसे भी पढ़ें: लाइफ और हेल्थ इंश्योरेंस पर घटेगी GST रेट? जीओएम करेगा फैसला
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Kumarvishwat Sen
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










