लाइफ और हेल्थ इंश्योरेंस पर घटेगी GST रेट? जीओएम करेगा फैसला
Published by : KumarVishwat Sen Updated At : 16 Sep 2024 10:10 AM
लाइफ और हेल्थ इंश्योरेंस के प्रीमियम पर घट सकती है जीएसटी कर दर
GST: लाइफ और हेल्थ इंश्योरेंस के प्रीमियम पर 18% जीएसटी की वूसली की जाती है. पश्चिम बंगाल सहित कुछ विपक्षी शासित राज्यों ने स्वास्थ्य और जीवन बीमा प्रीमियम पर जीएसटी से पूरी तरह छूट की मांग की थी, जबकि कुछ दूसरे राज्य टैक्स को घटाकर 5% करने के पक्ष में थे.
GST: लाइफ और हेल्थ इंश्योरेंस कराने वाले लोगों को दिवाली तक शायद कुछ खुशखबरी मिल सकती है. सरकार और जीएसटी परिषद लाइफ और हेल्थ इंश्योरेंस के प्रीमियम पर लगने वाले टैक्स की दरों में कटौती करने की मशक्कत कर रही है, लेकिन अभी तक यह फैसला नहीं हो पाया है कि इन दोनों प्रकार के इंश्योरेंस प्रीमियम पर जीएसटी (वस्तु एवं सेवाकर) की दरों में कितनी कटौती की जाए. अभी हाल के दिनों में जीएसटी परिषद की बैठक में सर्वसम्मति से यह फैसला किया गया था कि लाइफ और हेल्थ इंश्योरेंस के प्रीमियम पर जीएसटी दरों में कटौती करने पर मंत्री समूह (जीओएम) मंथन करेगा. उसके बाद वह अपनी रिपोर्ट सौंपेगा. अब जीएसटी परिषद ने मंथन करने के लिए 13 सदस्यों वाले जीओएम यानी मंत्री समूह का गठन कर दिया है और उसे 30 अक्टूबर 2024 तक अपनी रिपोर्ट सौंपने का निर्देश दिया है. इस लिहाज से संभावना यह जाहिर की जा रही है कि लाइफ और हेल्थ इंश्योरेंस कराने वाले को दिवाली तक खुशखबरी मिल सकती हैं.
सम्राट चौधरी को बनाया गया जीओएम के संयोजक
जीएसटी परिषद ने बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को जीओएम का संयोजक बनाया है. इसके अलावा, मंत्रियों के इस समूह में उत्तर प्रदेश, राजस्थान, पश्चिम बंगाल, कर्नाटक, केरल, आंध्र प्रदेश, गोवा, गुजरात, मेघालय, पंजाब, तमिलनाडु और तेलंगाना के सदस्यों को भी शामिल किया गया है. जीएसटी परिषद की 9 सितंबर 2024 को हुई 54वीं बैठक में लाइफ और हेल्थ इंश्योरेंस पर जीएसटी के मौजूदा टैक्स स्लैब की जांच और समीक्षा के लिए एक जीओएम गठित करने का फैसला किया गया था. इंश्योरेंस प्रीमियम पर टैक्सेशन के बारे में जीएसटी परिषद की ओर से अंतिम फैसला नवंबर में होने वाली बैठक में किया जाएगा. यह फैसला जीओएम की रिपोर्ट के आधार पर किया जाएगा.
जीएसटी परिषद को सुझाव देगा जीओएम
जीओएम पैनल के संदर्भ की शर्तों (टीओआर) में सीनियर सिटीजन, मिडिल क्लास, और मानसिक बीमारी वाले व्यक्तियों जैसी विभिन्न कैटेगरी के लिए पर्सनल, ग्रुप पारिवारिक फ्लोटर और दूसरे हेल्थ इंश्योरेंस और हेल्थ इंश्योरेंस की टैक्स रेट का सुझाव देना भी शामिल है. इसके साथ ही, टर्म इंश्योरेंस, निवेश योजनाओं के साथ जीवन बीमा (चाहे व्यक्तिगत हो या समूह) और पुनर्बीमा सहित जीवन बीमा पर कर दरों का सुझाव देगा.
लाइफ और हेल्थ इंश्योरेंस के प्रीमियम पर 18% जीएसटी
इस समय लाइफ और हेल्थ इंश्योरेंस के प्रीमियम पर 18% जीएसटी की वूसली की जाती है. पश्चिम बंगाल सहित कुछ विपक्षी शासित राज्यों ने स्वास्थ्य और जीवन बीमा प्रीमियम पर जीएसटी से पूरी तरह छूट की मांग की थी, जबकि कुछ दूसरे राज्य टैक्स को घटाकर 5% करने के पक्ष में थे. यहां तक कि परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने भी जुलाई में इस मुद्दे पर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को पत्र लिखकर कहा था कि हेल्थ इंश्योरेंस के प्रीमियम पर जीएसटी लगाना जीवन की अनिश्चितताओं पर टैक्स लगाने के समान है.
इसे भी पढ़ें: चाय-पान के खर्चे में आप भी हो सकते हैं मालामाल, यही है SIP का कमाल
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By KumarVishwat Sen
कुमार विश्वत सेन प्रभात खबर डिजिटल में डेप्यूटी चीफ कंटेंट राइटर हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता का 25 साल से अधिक का अनुभव है. इन्होंने 21वीं सदी की शुरुआत से ही हिंदी पत्रकारिता में कदम रखा. दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता का कोर्स करने के बाद दिल्ली के दैनिक हिंदुस्तान से रिपोर्टिंग की शुरुआत की. इसके बाद वे दिल्ली में लगातार 12 सालों तक रिपोर्टिंग की. इस दौरान उन्होंने दिल्ली से प्रकाशित दैनिक हिंदुस्तान दैनिक जागरण, देशबंधु जैसे प्रतिष्ठित अखबारों के साथ कई साप्ताहिक अखबारों के लिए भी रिपोर्टिंग की. 2013 में वे प्रभात खबर आए. तब से वे प्रिंट मीडिया के साथ फिलहाल पिछले 10 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इन्होंने अपने करियर के शुरुआती दिनों में ही राजस्थान में होने वाली हिंदी पत्रकारिता के 300 साल के इतिहास पर एक पुस्तक 'नित नए आयाम की खोज: राजस्थानी पत्रकारिता' की रचना की. इनकी कई कहानियां देश के विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हुई हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










