शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार में मामूली बढ़त, 41.65 अंक चढ़कर खुला सेंसेक्स

Updated:
विज्ञापन
शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार में मामूली बढ़त, 41.65 अंक चढ़कर खुला सेंसेक्स

Stock Market: सेंसेक्स में सूचीबद्ध 30 शेयरों में से 19 शेयर में तेजी देखी जा रही है. एसबीआई, एलएंडटी और इंडसइंड बैंक के शेयर में सबसे अधिक तेजी है.

विज्ञापन

Stock Market: वैश्विक बाजारों के कमजोर रुख की वजह से गुरुवार को शुरुआती कारोबार में घरेलू शेयर बाजार सुस्ती के साथ खुला. हालांकि, बाजार खुलने के साथ ही बीएसई का प्रमुख संवेदी सूचकांक सेंसेक्स में मामूली बढ़त देखी गई और यह 41.65 अंक चढ़कर 74,262.71 अंक पर खुला. वहीं, एनएसई का निफ्टी ने भी 20.1 अंक की बढ़त के साथ 22,617.90 अंक पर अपने कारोबार की शुरुआत की.

बाजार खुलते निवेशकों की बढ़ी पूंजी

बुधवार 22 मई 2024 को कारोबारी सत्र में बीएसई पर सूचीबद्ध सभी शेयरों का कुल मार्केट कैप 4,15,94,033.72 करोड़ रुपये था. गुरुवार 23 मई 2024 को बाजार खुलते ही यह 4,16,56,080.12 करोड़ रुपये पर पहुंच गया. इसका मतलब यह कि निवेशकों की पूंजी 62,046.4 करोड़ रुपये बढ़ गई.

फेडरल रिजर्व के अधिकारियों के बयान सहम गया सोना, लखपति होकर मानेगी चांदी

76 शेयर हाई लेवल पर

सेंसेक्स में सूचीबद्ध 30 शेयरों में से 19 शेयर में तेजी देखी जा रही है. एसबीआई, एलएंडटी और इंडसइंड बैंक के शेयर में सबसे अधिक तेजी है. वहीं, पावरग्रिड, सन फार्मा और जेएसडब्ल्यू स्टील में सबसे तेज गिरावट है. बीएसई पर अभी 2339 शेयरों में कारोबार हो रहा है. इसमें 1544 शेयरों में मजबूती का रुख दिखाई दे रहा है, तो 653 में गिरावट का रुख है. वहीं, 142 में कोई बदलाव नहीं है. इसके अलावा, 76 शेयर एक साल के हाई लेवल पर आ गए.

आरबीआई ने सरकार के लिए खोला खजाना, लाभांश देने में तोड़ा रिकॉर्ड

विज्ञापन
कुमार विश्वत सेन

लेखक के बारे में

By कुमार विश्वत सेन

कुमार विश्वत सेन प्रभात खबर डिजिटल में डेप्यूटी चीफ कंटेंट राइटर हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता का 25 साल से अधिक का अनुभव है. इन्होंने 21वीं सदी की शुरुआत से ही हिंदी पत्रकारिता में कदम रखा. दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता का कोर्स करने के बाद दिल्ली के दैनिक हिंदुस्तान से रिपोर्टिंग की शुरुआत की. इसके बाद वे दिल्ली में लगातार 12 सालों तक रिपोर्टिंग की. इस दौरान उन्होंने दिल्ली से प्रकाशित दैनिक हिंदुस्तान दैनिक जागरण, देशबंधु जैसे प्रतिष्ठित अखबारों के साथ कई साप्ताहिक अखबारों के लिए भी रिपोर्टिंग की. 2013 में वे प्रभात खबर आए. तब से वे प्रिंट मीडिया के साथ फिलहाल पिछले 10 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इन्होंने अपने करियर के शुरुआती दिनों में ही राजस्थान में होने वाली हिंदी पत्रकारिता के 300 साल के इतिहास पर एक पुस्तक 'नित नए आयाम की खोज: राजस्थानी पत्रकारिता' की रचना की. इनकी कई कहानियां देश के विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हुई हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola