शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार की रौनक लौटी, सेंसेक्स ने 209 अंकों की लगाई छलांग

Updated:
विज्ञापन
शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार की रौनक लौटी, सेंसेक्स ने 209 अंकों की लगाई छलांग

Stock Market

Stock Market: शेयर बाजार के शुरुआती कारोबार में बीएसई सेंसेक्स में सूचीबद्ध 30 शेयरों में से 21 शेयर मजबूत और 9 शेयर टूट गए. वहीं, एनएसई में 2,948 शेयरों में से 1,103 शेयर हरे निशान और 1,752 शेयर लाल निशान पर कारोबार कर रहे हैं.

विज्ञापन

Stock Market: वैश्विक स्तर पर सकारात्मक रुख की वजह से मंगलवार को घरेलू शेयर बाजार में रौनक लौट आई. बाजार का कामकाज शुरू होते ही बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का प्रमुख संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 208.99 अंक या 0.27% की छलांग लगाकर 77,548.00 अंक के स्तर पर खुला. नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी भी 75.75 अंक या 0.32% की बढ़त के साथ 23,529.55 अंक पर पहुंच गया. सोमवार 18 नवंबर, 2024 को बीएसई सेंसेक्स 241.30 अंक या 0.31% की भारी गिरावट के साथ 77,339.01 अंक और निफ्टी 78.90 अंक या 0.34% फिसलकर 23,453.80 के स्तर पर बंद हुए थे.

शुरुआती कारोबार में लाभ में रहे इन्फोसिस और हिंडाल्को

शेयर बाजार के शुरुआती कारोबार में बीएसई सेंसेक्स में सूचीबद्ध 30 शेयरों में से 21 शेयर मजबूत और 9 शेयर टूट गए. वहीं, एनएसई में 2,948 शेयरों में से 1,103 शेयर हरे निशान और 1,752 शेयर लाल निशान पर कारोबार कर रहे हैं. 93 शेयरों में किसी प्रकार का बदलाव नहीं हुआ. बीएसई में इन्फोसिस का शेयर 0.98% उछलकर 1829.10 रुपये पर पहुंच गया. एनएसई में हिंडाल्को के शेयर ने 3.79% की तेजी के साथ 651.10 रुपये पर कारोबार की शुरुआत की.

इसे भी पढ़ें: Jharkhand Election 2024: झारखंड विधानसभा के अंतिम चरण का मतदान कल, सुरक्षा को लेकर क्या है इंतजाम

एशियाई बाजारों में सकारात्मक रुख

एशिया के दूसरे बाजारों की बात करें, तो जापान के निक्केई 225, हांगकांग के हैंगसेंग और दक्षिण कोरिया के कॉस्पी में बढ़त दिखाई दी. चीन का शंघाई कंपोजिट गिरकर शुरू हुआ. यूरोपीय और अमेरिकी बाजार सोमवार को सकारात्मक रुख के साथ बंद हुए थे. वैश्विक तेल बाजार में ब्रेंट क्रूड 0.19% बढ़कर 73.44 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया.

इसे भी पढ़ें: Cyber Crime: पटना में सबसे बड़ी साइबर ठगी, रिटायर्ड प्रोफेसर से 2 दिनों में उड़ाये 3 करोड़

विज्ञापन
कुमार विश्वत सेन

लेखक के बारे में

By कुमार विश्वत सेन

कुमार विश्वत सेन प्रभात खबर डिजिटल में डेप्यूटी चीफ कंटेंट राइटर हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता का 25 साल से अधिक का अनुभव है. इन्होंने 21वीं सदी की शुरुआत से ही हिंदी पत्रकारिता में कदम रखा. दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता का कोर्स करने के बाद दिल्ली के दैनिक हिंदुस्तान से रिपोर्टिंग की शुरुआत की. इसके बाद वे दिल्ली में लगातार 12 सालों तक रिपोर्टिंग की. इस दौरान उन्होंने दिल्ली से प्रकाशित दैनिक हिंदुस्तान दैनिक जागरण, देशबंधु जैसे प्रतिष्ठित अखबारों के साथ कई साप्ताहिक अखबारों के लिए भी रिपोर्टिंग की. 2013 में वे प्रभात खबर आए. तब से वे प्रिंट मीडिया के साथ फिलहाल पिछले 10 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इन्होंने अपने करियर के शुरुआती दिनों में ही राजस्थान में होने वाली हिंदी पत्रकारिता के 300 साल के इतिहास पर एक पुस्तक 'नित नए आयाम की खोज: राजस्थानी पत्रकारिता' की रचना की. इनकी कई कहानियां देश के विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हुई हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola