ePaper

बैंकिंग शेयरों के दम पर गिरावट से उबरा शेयर बाजार, 218 अंक उछला सेंसेक्स

Updated at : 18 Oct 2024 4:35 PM (IST)
विज्ञापन
बैंकिंग शेयरों के दम पर गिरावट से उबरा शेयर बाजार, 218 अंक उछला सेंसेक्स

Stock Market recovered

Stock Market: शेयर बाजार के कारोबार के आखिर में एनएसई और बीएसई में एक्सिस बैंक का शेयर मजबूती के साथ बंद हुआ. इसके अतिरिक्त, बीएसई-एनएसई में आईटी सेक्टर की दिग्गज कंपनी इन्फोसिस को तगड़ा झटका लगा है.

विज्ञापन

Stock Market: बैंकिंग शेयरों के दम पर कारोबारी सप्ताह के आखिर सत्र में घरेलू शेयर बाजार गिरावट के दौर से उबर गया. कारोबार के आखिर में बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का प्रमुख संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 218.14 अंक उछलकर 81,224.75 अंक पर बंद हुआ. वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 104.20 अंक की बढ़त के साथ 24,854.05 अंक पर पहुंच गया. सुबह के कारोबार में सेंसेक्स 232.43 अंक गिरकर 80,774.18 अंक पर और निफ्टी भी 84.9 अंक फिसलकर 24,664.95 अंक पर खुले थे. इससे पहले गुरुवार को सेंसेक्स 494.75 अंक गिरकर 81,006.61 अंक और 221.45 अंक टूटकर 24,749.85 अंक पर बंद हुए थे. शेयर बाजार में इस कारोबारी सप्ताह में लगातार तीन दिन से गिरावट जारी था.

बीएसई-एनएसई में एक्सिस बैंक को तगड़ा मुनाफा

शेयर बाजार के कारोबार के आखिर में एनएसई और बीएसई में एक्सिस बैंक का शेयर मजबूती के साथ बंद हुआ. एनएसई में इसका शेयर 5.75% बढ़कर 1196.95 रुपये और बीएसई में 5.57% की तेजी के साथ 1195.25 रुपये के स्तर पर पहुंचकर बंद हुआ. वहीं एनएसई में जिन अन्य शेयरों में बढ़त दर्ज की गई, उनमें विप्रो, आयशर मोटर्स, आईसीआईसीआई बैंक और श्रीराम फाइनेंस के शेयरों में तेजी आई. वहीं, बीएसई में एक्सिस बैंक के अलावा, आईसीआईसीआई बैंक, टाटा मोटर्स, टाटा स्टील, नेशनल थर्मल पावर कॉरपोरेशन, जेएसडब्ल्यू स्टील, भारतीय स्टेट बैंक, सनफार्मा, अदाणी पोर्ट्स, अल्ट्राटेक सीमेंट, एचडीएफसी बैंक, कोटक महिंद्रा बैंक, टाटा कंन्सल्टेंसी सर्विसेज, भारती एयरटेल, बजाज फिनसर्व, पावरग्रिड, रिलायंस इंडस्ट्रीज, महिंद्रा एंड महिंद्रा और लार्सन एंड ट्रुबो के शेयर भी मजबूत हुए.

बीएसई-एनएसई में इन्फोसिस को सबसे अधिक नुकसान

इसके अतिरिक्त, बीएसई-एनएसई में आईटी सेक्टर की दिग्गज कंपनी इन्फोसिस को तगड़ा झटका लगा है. बीएसई में इसका शेयर 4.60% टूटकर 1878.85 रुपये और एनएसई में 4.22% गिरकर 1885 रुपये के स्तर पर बंद हुआ. बीएसई में नुकसान में रहने वाले दूसरे शेयरों में इंडसइंड बैंक, बजाज फाइनेंस, मारुति सुजुकी इंडिया, आईटीसी, एचसीएल टेक्नोलॉजीज, टाइटन, टेक महिंद्रा, हिंदुस्तान यूनिलीवर, नेस्ले इंडिया और एशियन पेंट्स शामिल हैं. वहीं, एनएसई में ब्रिटानिया, एशियन पेंट्स, नेस्ले इंडिया और टेक महिंद्रा के शेयर टूटे.

इसे भी पढ़ें: सीएनजी ऑटो-टैक्सी का सफर होगा महंगा, झारखंड चुनाव के बाद बढ़ेगा किराया

एशियाई बाजारों का हाल

एशिया के दूसरे बाजार में जापान के निक्केई225, हांगकांग के हैंगसेंग और चीन के शंघाई कंपोजिट बढ़त के साथ बंद हुए. हालांकि, दक्षिण कोरिया के कॉस्पी में बढ़त रही. यूरोपीय और अमेरिकी बाजारों में मजबूत रुख बना हुआ है. वैश्विक तेल बाजार में ब्रेंट क्रूड 0.59% गिरकर 74.01 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा है.

इसे भी पढ़ें: एसआई में 555 के फॉर्मूले पर लगाएंगे पैसा, तो रिटायरमेंट से पहले 5 करोड़ FIRE

विज्ञापन
KumarVishwat Sen

लेखक के बारे में

By KumarVishwat Sen

कुमार विश्वत सेन प्रभात खबर डिजिटल में डेप्यूटी चीफ कंटेंट राइटर हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता का 25 साल से अधिक का अनुभव है. इन्होंने 21वीं सदी की शुरुआत से ही हिंदी पत्रकारिता में कदम रखा. दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता का कोर्स करने के बाद दिल्ली के दैनिक हिंदुस्तान से रिपोर्टिंग की शुरुआत की. इसके बाद वे दिल्ली में लगातार 12 सालों तक रिपोर्टिंग की. इस दौरान उन्होंने दिल्ली से प्रकाशित दैनिक हिंदुस्तान दैनिक जागरण, देशबंधु जैसे प्रतिष्ठित अखबारों के साथ कई साप्ताहिक अखबारों के लिए भी रिपोर्टिंग की. 2013 में वे प्रभात खबर आए. तब से वे प्रिंट मीडिया के साथ फिलहाल पिछले 10 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इन्होंने अपने करियर के शुरुआती दिनों में ही राजस्थान में होने वाली हिंदी पत्रकारिता के 300 साल के इतिहास पर एक पुस्तक 'नित नए आयाम की खोज: राजस्थानी पत्रकारिता' की रचना की. इनकी कई कहानियां देश के विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हुई हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola