लगातार दूसरे दिन बढ़त के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स में 67 अंकों की उछाल
Published by : KumarVishwat Sen Updated At : 30 Jul 2024 10:10 AM
Stock Market
Stock Market: वैश्विक शेयर बाजारों में नकारात्मक रुख देखा जा रहा है. एशियाई बाजारों में जापान के निक्केई, हांगकांग के हैंगसेंग, दक्षिण कोरिया के कॉस्पी और चीन के शंघाई कंपोजिट में नरमी का रुख बना हुआ है. अमेरिका का डाऊ जोंस भी सोमवार को कमजोरी के साथ बंद हुआ था.
Stock Market: अमेरिकी फेडरल रिजर्व की बैठक शुरू होने से पहले मंगलवार 30 जुलाई 2024 को घरेलू शेयर बाजार (Domestic Stock Market) शुरुआती कारोबार में लगातार दूसरे दिन बढ़त के साथ खुला. बाजार का कामकाज शुरू होते ही बंबई स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का प्रमुख संवेदी सूचकांक सेंसेक्स (Sensex) 67 अंक चढ़कर 81,423.53 अंक पर खुला. वहीं, नेशलन स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के निफ्टी (Nifty) ने भी मामूली 25 अंकों की बढ़त के साथ 24,861.35 अंक के स्तर पर अपने कामकाज की शुरुआत की. सोमवार 29 जुलाई 2024 को सेंसेक्स 23.12 अंक या 0.03 फीसदी की बढ़त के साथ 81,355.80 अंक के स्तर पर बंद हुआ था. इसके साथ ही, निफ्टी भी मामूली 1.25 अंक या 0.01 फीसदी की बढ़त के साथ 24,836.10 अंकों के स्तर पर पहुंचा.
सेंसेक्स के 14 शेयरों में तेजी
घरेलू शेयर बाजार के शुरुआती कारोबार में सूचीबद्ध कंपनियों 30 कंपनियों में से 14 कंपनियों के शेयरों में तेजी देखी जा रही है. इनमें पावरग्रिड, नेशनल थर्मल पावर कॉरपोरेशन, टाटा मोटर्स, एशियन पेंट्स, बजाज फिनसर्व, टाइटन, इंडसइंड बैंक, टेक महिंद्रा, हिंदुस्तान यूनिलीवर, एलएंडटी, बजाज फाइनेंस, भारतीय स्टेट बैंक, कोटक महिंद्रा बैंक और जेएसडब्ल्यू स्टील शामिल हैं. इसके अलावा, मारुति सुजुकी इंडिया, इन्फोसिस, एचडीएफसी बैंक, एक्सिस बैंक, टाटा स्टील, आईसीआईसीआई बैंक, एचसीएल टेक्नोलॉजीज, आईटीसी, नेस्ले इंडिया, रिलायंस इंडस्ट्रीज, भारती एयरटेल, टीसीएस, अदाणी पोर्ट्स, महिंद्रा एंड महिंद्रा, सनफार्मा और अल्ट्राटेक सीमेंट के शेयर नुकसान में रहे.
ये भी पढ़ें: ITR में खर्च का फर्जी दावा किया तो पड़ेगा भारी, इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने दी हिदायत
वैश्विक बाजारों में नकारात्मक रुख
इसके अलावा, वैश्विक शेयर बाजारों में नकारात्मक रुख देखा जा रहा है. एशियाई बाजारों में जापान के निक्केई, हांगकांग के हैंगसेंग, दक्षिण कोरिया के कॉस्पी और चीन के शंघाई कंपोजिट में नरमी का रुख बना हुआ है. अमेरिका का डाऊ जोंस भी सोमवार को कमजोरी के साथ बंद हुआ था. अंतरराष्ट्रीय बाजारों में 0.24 फीसदी की तेजी के साथ सोना 2,386.61 डॉलर प्रति औंस के स्तर पर पहुंच गया. वैश्विक तेल बाजार में ब्रेंट क्रूड 0.34 फीसदी की कमजोरी के साथ 79.51 डॉलर प्रति बैरल के स्तर पर कारोबार कर रहा है.
ये भी पढ़ें: Gold 950 रुपये सस्ता, एक दिन में औंधेमुंह गिरी चांदी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By KumarVishwat Sen
कुमार विश्वत सेन प्रभात खबर डिजिटल में डेप्यूटी चीफ कंटेंट राइटर हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता का 25 साल से अधिक का अनुभव है. इन्होंने 21वीं सदी की शुरुआत से ही हिंदी पत्रकारिता में कदम रखा. दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता का कोर्स करने के बाद दिल्ली के दैनिक हिंदुस्तान से रिपोर्टिंग की शुरुआत की. इसके बाद वे दिल्ली में लगातार 12 सालों तक रिपोर्टिंग की. इस दौरान उन्होंने दिल्ली से प्रकाशित दैनिक हिंदुस्तान दैनिक जागरण, देशबंधु जैसे प्रतिष्ठित अखबारों के साथ कई साप्ताहिक अखबारों के लिए भी रिपोर्टिंग की. 2013 में वे प्रभात खबर आए. तब से वे प्रिंट मीडिया के साथ फिलहाल पिछले 10 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इन्होंने अपने करियर के शुरुआती दिनों में ही राजस्थान में होने वाली हिंदी पत्रकारिता के 300 साल के इतिहास पर एक पुस्तक 'नित नए आयाम की खोज: राजस्थानी पत्रकारिता' की रचना की. इनकी कई कहानियां देश के विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हुई हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










