ePaper

बढ़त के साथ खुला शेयर बाजार मगर जल्द हुआ धड़ाम, सेंसेक्स-निफ्टी कमजोर

Updated at : 24 Oct 2024 10:27 AM (IST)
विज्ञापन
बढ़त के साथ खुला शेयर बाजार मगर जल्द हुआ धड़ाम, सेंसेक्स-निफ्टी कमजोर

Stock market

Stock Market: एशिया के प्रमुख बाजारों में भी हाहाकार मचा हुआ है. शुरुआती कारोबार में जापान के निक्केई, हांगकांग के हैंगसेंग, दक्षिण कोरिया के कॉस्पी और चीन के शंघाई कंपोजिट में भारी गिरावट देखी जा रही है. यूरोपीय और अमेरिकी बाजार बुधवार को भारी गिरावट के साथ बंद हुए थे.

विज्ञापन

Stock Market: वैश्विक स्तर पर कमजोर रुख के बावजूद शुरुआती कारोबार में घरेलू शेयर बाजार गुरुवार 24 अक्टूबर 2024 को एक बार फिर बढ़त के साथ खुला, लेकिन कुछ ही देर में धराशायी भी हो गया. बाजार खुलने के साथ ही बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का प्रमुख संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 177.84 अंक चढ़कर 80,259.82 अंक पर पहुंच गया. वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) के निफ्टी ने भी 45.15 अंक की बढ़त के साथ 24,480.65 अंक पर अपने कारोबार की शुरुआत की. हालांकि, बाजार की यह बढ़त अधिक देर तक बनी नहीं रह सकी और सिर्फ 15-20 मिनट में ही यह धराशायी हो गया. सुबह 10 बजे से पहले सेंसेक्स 107.72 अंक गिरकर 79,974.26 अंक पर और निफ्टी 34.50 अंक फिसलकर 24,401.00 अंक पर कारोबार कर रहा है.

हिंदुस्तान यूनिलीवर और हिंडाल्को को अधिक नुकसान

शेयर बाजार के शुरुआती कारोबार में बीएसई सेंसेक्स में सूचीबद्ध 30 कंपनियों में से 12 शेयर लाल निशान पर कारोबार कर रहे हैं. वहीं, एनएसई में 1942 कंपनियों में से 582 के शेयर लाल निशान पर, 1231 शेयर हरे निशान पर कारोबार कर रहे हैं, जबकि 129 शेयरों में किसी प्रकार का बदलाव नहीं हुआ. बीएसई में सबसे अधिक नुकसान हिंदुस्तान यूनिलीवर को हुआ. इसका शेयर 5.32% टूटकर 2516.70 रुपये के स्तर पर कारोबार कर रहा है. वहीं, एनएसई में हिंडाल्को का शेयर अधिक नुकसान में है. इसका शेयर 4.21% गिरकर 686.90 रुपये के स्तर पर ट्रेड कर रहा है.

मुनाफे में बजाज के शेयर

इसके अलावा, बाजार के उतार-चढ़ाव के बीच बीएसई-एनएसई में बजाज के दो शेयर मुनाफे में दिखाई दे रहे हैं. बीएसई में बजाज फाइनेंस मजबूत हुई है. इसका शेयर 1.49% की बढ़त के साथ 7101.95 रुपये के स्तर पर कारोबार कर रहा है. वहीं, एनएसई में बजाज फिनसर्व का शेयर 1.04% की बढ़त के साथ 1757.80 रुपये के स्तर पर पहुंच गया है.

इसे भी पढ़ें: देश में घटने वाले हैं पेट्रोल-डीजल के दाम? पेट्रोलिमय मंत्री ने कही बड़ी बात

एशियाई बाजारों में हाहाकार

एशिया के प्रमुख बाजारों में भी हाहाकार मचा हुआ है. शुरुआती कारोबार में जापान के निक्केई, हांगकांग के हैंगसेंग, दक्षिण कोरिया के कॉस्पी और चीन के शंघाई कंपोजिट में भारी गिरावट देखी जा रही है. यूरोपीय और अमेरिकी बाजार बुधवार को भारी गिरावट के साथ बंद हुए थे. वैश्विक तेल बाजार में ब्रेंट क्रूड 1.25% टूटकर 75.90 डॉलर प्रति बैरल के स्तर पर बंद हुआ था.

इसे भी पढ़ें: सिर्फ 6 दिनों में 10,000 तक महंगी हुई चांदी, 2,850 रुपये बढ़ा सोने का भाव, जानें असली रेट

विज्ञापन
KumarVishwat Sen

लेखक के बारे में

By KumarVishwat Sen

कुमार विश्वत सेन प्रभात खबर डिजिटल में डेप्यूटी चीफ कंटेंट राइटर हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता का 25 साल से अधिक का अनुभव है. इन्होंने 21वीं सदी की शुरुआत से ही हिंदी पत्रकारिता में कदम रखा. दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता का कोर्स करने के बाद दिल्ली के दैनिक हिंदुस्तान से रिपोर्टिंग की शुरुआत की. इसके बाद वे दिल्ली में लगातार 12 सालों तक रिपोर्टिंग की. इस दौरान उन्होंने दिल्ली से प्रकाशित दैनिक हिंदुस्तान दैनिक जागरण, देशबंधु जैसे प्रतिष्ठित अखबारों के साथ कई साप्ताहिक अखबारों के लिए भी रिपोर्टिंग की. 2013 में वे प्रभात खबर आए. तब से वे प्रिंट मीडिया के साथ फिलहाल पिछले 10 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इन्होंने अपने करियर के शुरुआती दिनों में ही राजस्थान में होने वाली हिंदी पत्रकारिता के 300 साल के इतिहास पर एक पुस्तक 'नित नए आयाम की खोज: राजस्थानी पत्रकारिता' की रचना की. इनकी कई कहानियां देश के विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हुई हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola