ePaper

शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 208 अंक चढ़कर खुला

Updated at : 10 Sep 2024 10:12 AM (IST)
विज्ञापन
शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 208 अंक चढ़कर खुला

शुरुआती कारोबार में तेज बढ़त के साथ खुला शेयर बाजार

Stock Market: एशिया के प्रमुख बाजारों में जापान के निक्केई225 और हांगकांग के हैंगसेंग बढ़त के साथ कारोबार कर रहे हैं, जबकि दक्षिण कोरिया के कॉस्पी और चीन के शंघाई कंपोजिट में नरमी देखी जा रही है. यूरोपीय बाजार सोमवार को सकारात्मक रुख के साथ बंद हुए थे.

विज्ञापन

Stock Market: वैश्विक स्तर पर सकारात्मक रुख की वजह से मंगलवार 10 अप्रैल 2024 को घरेलू शेयर बाजार में लगातार दूसरे दिन बढ़त के साथ कामकाज शुरू हुआ. शुरुआती कारोबार में बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का प्रमुख संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 208.67 अंक या 0.26% की बढ़त के साथ 81,768.21 अंक के स्तर पर खुला. वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) के निफ्टी ने भी 71.65 अंक या 0.29% चढ़कर 25,008.05 अंक पर अपने कामकाज की शुरुआत की. सोमवार 9 सितंबर 2024 को सेंसेक्स 390.05 अंक या 0.48% चढ़कर 81,573.98 अंक और निफ्टी 84.25 अंक या 0.34% मजबूत होकर 24,936.40 अंक के स्तर पर बंद हुए थे.

भारती एयरटेल के शेयर में तेज बढ़त

शेयर बाजार के शुरुआती कारोबार में बीएसई सेंसेक्स में सूचीबद्ध 30 कंपनियों में से 17 के शेयर मुनाफे में रहे. इनमें भारती एयरटेल के शेयर में तेज बढ़त देखी गई. इसका शेयर 1.64% बढ़कर 1567.85 रुपये प्रति शेयर के स्तर पर कारोबार कर रहा है. इसके अलावा, एक्सिस बैंक, पावरग्रिड, नेस्ले इंडिया, एचसीएल टेक्नोलॉजीज, इन्फोसिस, सनफार्मा, टेक महिंद्रा, एशियन पेंट्स, लार्सन एंड ट्रुबो, अदाणी पोर्ट्स, इंडसइंड बैंक, टीसीएस और नेशनल थर्मल पावर आदि के शेयर भी हरे निशान पर कारोबार कर रहे हैं.

वहीं, बजाज फिनसर्व, बजाज फाइनेंस, भारतीय स्टेट बैंक, कोटक महिंद्रा बैंक, महिंद्रा एंड महिंद्रा, आईसीआईसीआई बैंक, हिंदुस्तान यूनिलीवर, रिलायंस इंडस्ट्रीज, मारुति सुजुकी इंडिया, टाटा स्टील, टाटा मोटर्स आदि के शेयर नुकसान में कारोबार कर रहे हैं.

इसे भी पढ़ें: SIP से करनी है करोड़ों की कमाई तो जानना होगा फॉर्मूला, वरना नुकसान गारंटीड

एशियाई बाजारों में मिलाजुला रुख

एशिया के प्रमुख बाजारों में जापान के निक्केई225 और हांगकांग के हैंगसेंग बढ़त के साथ कारोबार कर रहे हैं, जबकि दक्षिण कोरिया के कॉस्पी और चीन के शंघाई कंपोजिट में नरमी देखी जा रही है. यूरोपीय बाजार सोमवार को सकारात्मक रुख के साथ बंद हुए थे. अमेरिका के डाऊ जोंस, एसएंडपी500 और नैसडेक भी मजबूती के साथ बंद हुए थे. अंतरराष्ट्रीय वायदा बाजार में सोना 0.58% की तेजी के साथ 2,501.36 डॉलर प्रति औंस के स्तर पर पहुंच गया. वैश्विक तेल बाजार में ब्रेंट क्रूड सोमवार को 1.08% मजबूत होकर 71.83 डॉलर प्रति बैरल के स्तर पर बंद हुआ था.

इसे भी पढ़ें: टाटा-अंबानी नहीं… भारत का यह इकलौता शख्स बना ट्रेन का मालिक

विज्ञापन
KumarVishwat Sen

लेखक के बारे में

By KumarVishwat Sen

कुमार विश्वत सेन प्रभात खबर डिजिटल में डेप्यूटी चीफ कंटेंट राइटर हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता का 25 साल से अधिक का अनुभव है. इन्होंने 21वीं सदी की शुरुआत से ही हिंदी पत्रकारिता में कदम रखा. दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता का कोर्स करने के बाद दिल्ली के दैनिक हिंदुस्तान से रिपोर्टिंग की शुरुआत की. इसके बाद वे दिल्ली में लगातार 12 सालों तक रिपोर्टिंग की. इस दौरान उन्होंने दिल्ली से प्रकाशित दैनिक हिंदुस्तान दैनिक जागरण, देशबंधु जैसे प्रतिष्ठित अखबारों के साथ कई साप्ताहिक अखबारों के लिए भी रिपोर्टिंग की. 2013 में वे प्रभात खबर आए. तब से वे प्रिंट मीडिया के साथ फिलहाल पिछले 10 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इन्होंने अपने करियर के शुरुआती दिनों में ही राजस्थान में होने वाली हिंदी पत्रकारिता के 300 साल के इतिहास पर एक पुस्तक 'नित नए आयाम की खोज: राजस्थानी पत्रकारिता' की रचना की. इनकी कई कहानियां देश के विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हुई हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola