ePaper

शुरुआती कारोबार में रिकॉर्ड हाई पर खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स में 324 अंकों की जोरदार उछाल

Updated at : 30 Aug 2024 10:11 AM (IST)
विज्ञापन
शुरुआती कारोबार में रिकॉर्ड हाई पर खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स में 324 अंकों की जोरदार उछाल

Strong Stock Market

Stock Market: दुनिया भर के निवेशकों की निगाहें अमेरिका के केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व पर टिकी हुई हैं. राष्ट्रपति के लिए होने वाले चुनावी साल में निवेशकों को ब्याज दरों में 0.25 फीसदी या 25 बेसिस प्वाइंट कटौती की उम्मीद है. इन सभी कारकों से बाजार की धारणा सकारात्मक दिखाई दे रही है.

विज्ञापन

Stock Market: वैश्विक स्तर पर मजबूत रुख की वजह से कारोबारी सत्र के आखिरी दिन शुक्रवार 30 अगस्त 2024 को रिकॉर्ड हाई पर खुला. शुरुआती कारोबार में बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का प्रमुख संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 323.99 अंक की जोरदार उछाल के साथ 82,458.60 अंकों के स्तर पर पहुंच गया. वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) के निफ्टी ने भी 76.65 अंकों की मजबूती के साथ 25,228.60 अंक के रिकॉर्ड स्तर पर अपने कामकाज की शुरुआत की. गुरुवार को सेंसेक्स 349.05 अंक की जोरदार छलांग लगाकर 82,134.61 अंकों के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया था. वहीं, निफ्टी भी 99.60 अंक या 0.4% की बढ़त के साथ 25,151.95 अंक के स्तर पर बंद हुआ था.

बीएसई में बजाज फिनसर्व का शेयर टॉप गेनर

शेयर बाजार के शुरुआती कारोबार में बीएसई सेंसेक्स में सूचीबद्ध 30 कंपनियों में से 20 के शेयर मुनाफे में रहे. इनमें 1.31% की जोरदार बढ़त के साथ बजाज फिनसर्व का शेयर टॉप गेनर बन गया. इसकी कीमत बढ़कर 1778.20 प्रति शेयर के स्तर पर पहुंच गया. इसके अलावा, टाइटन, एशियन पेंट्स, हिंदुस्तान यूनिलीवर, बजाज फाइनेंस, पावरग्रिड, टाटा स्टील, एचडीएफसी बैंक, अल्ट्राटेक सीमेंट, नेशनल थर्मल पावर कॉरपोरेशन, मारुति सुजुकी इंडिया, एचसीएल टेक्नोलॉजीज, आईटीसी, महिंद्रा एंड महिंद्रा, टीसीएस, भारतीय स्टेट बैंक, एक्सिस बैंक, इन्फोसिस, नेस्ले इंडिया, लार्सन एंड ट्रुबो, भारती एयरटेल, कोटक महिंद्रा बैंक और आईसीआईसीआई बैंक के शेयरों में भी तेजी देखी गई. हालांकि, इंडसइंड बैंक, टेक महिंद्रा, रिलायंस इंडस्ट्रीज, सनफार्मा, अदाणी पोर्ट्स और टाटा मोटर्स के शेयर नुकसान में रहे.

एशियाई बाजारों में जोरदार तेजी

एशिया के प्रमुख बाजार जापान के निक्केई225, हांगकांग के हैंगसेंग, दक्षिण कोरिया के कॉस्पी और चीन के शंघाई कंपोजिट में जोरदार तेजी देखी जा रही है. यूरोपीय बाजारों में भी मजबूत रुख बना है. गुरुवार को अमेरिकी शेयर बाजारों में डाऊ जोंस, एसएंडपी500 और नैसडेक कमजोर होकर बंद हुए थे. अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना 0.24% बढ़कर 2,513.49 डॉलर प्रति औंस के स्तर पर पहुंच गया. वैश्विक तेल बाजार में ब्रेंट क्रूड 0.35% तेज होकर 79.10 डॉलर प्रति बैरल पर रहा.

इसे भी पढ़ें: आधा भारत नहीं जानता SIP का 555 फॉर्मूला, जान लेने पर हर आदमी करेगा 5 करोड़ का FIRE

फेडरल रिजर्व पर टिकी हैं दुनिया भर निगाहें

दुनिया भर के निवेशकों की निगाहें अमेरिका के केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व पर टिकी हुई हैं. राष्ट्रपति के लिए होने वाले चुनावी साल में निवेशकों को ब्याज दरों में 0.25 फीसदी या 25 बेसिस प्वाइंट कटौती की उम्मीद है. इसके अलावा, सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) और रोजगार के आंकड़े भी जारी किए जाने हैं. इन सभी कारकों से बाजार की धारणा सकारात्मक दिखाई दे रही है.

इसे भी पढ़ें: पूरे भारत में सस्ता हो गया सोना, पाकिस्तान में अब भी लगी है आग

विज्ञापन
KumarVishwat Sen

लेखक के बारे में

By KumarVishwat Sen

कुमार विश्वत सेन प्रभात खबर डिजिटल में डेप्यूटी चीफ कंटेंट राइटर हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता का 25 साल से अधिक का अनुभव है. इन्होंने 21वीं सदी की शुरुआत से ही हिंदी पत्रकारिता में कदम रखा. दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता का कोर्स करने के बाद दिल्ली के दैनिक हिंदुस्तान से रिपोर्टिंग की शुरुआत की. इसके बाद वे दिल्ली में लगातार 12 सालों तक रिपोर्टिंग की. इस दौरान उन्होंने दिल्ली से प्रकाशित दैनिक हिंदुस्तान दैनिक जागरण, देशबंधु जैसे प्रतिष्ठित अखबारों के साथ कई साप्ताहिक अखबारों के लिए भी रिपोर्टिंग की. 2013 में वे प्रभात खबर आए. तब से वे प्रिंट मीडिया के साथ फिलहाल पिछले 10 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इन्होंने अपने करियर के शुरुआती दिनों में ही राजस्थान में होने वाली हिंदी पत्रकारिता के 300 साल के इतिहास पर एक पुस्तक 'नित नए आयाम की खोज: राजस्थानी पत्रकारिता' की रचना की. इनकी कई कहानियां देश के विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हुई हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola