ePaper

शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार धड़ाम, सेंसेक्स 57 अंक फिसला

Updated at : 03 Sep 2024 10:24 AM (IST)
विज्ञापन
शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार धड़ाम, सेंसेक्स 57 अंक फिसला

शुरुआती कारोबार में ही शेयर बाजार में गिरावट दर्ज. एआई जेनरेटेड फोटो

Stock Market: एशिया के प्रमुख शेयर बाजारों में जापान के निक्केई225, हांगकांग के हैंगसेंग, दक्षिण कोरिया के कॉस्पी और चीन के शंघाई कंपोजिट में नरम रुख देखा जा रहा है. सोमवार को यूरोपीय और अमेरिकी बाजार सकारात्मक रुख के साथ बंद हुए थे.

विज्ञापन

Stock Market: एशियाई बाजारों में नरम रुख की वजह से घरेलू शेयर बाजार मंगलवार 3 सितंबर 2024 को शुरुआती कारोबार में धड़ाम हो गया. बाजार का कामकाज शुरू होने के साथ ही बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का प्रमुख संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 57.18 अंक या 0.07% फिसलकर 82,502.66 अंकों पर खुला. इसके अलावा, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) के निफ्टी ने भी 1.80 अंक या 0.01% की कमजोरी के साथ 25,276.90 अंकों के स्तर पर अपने कारोबार की शुरुआत की. सोमवार 2 सितंबर 2024 को लगातार दूसरे दिन सर्वकालिक ऊंचाई और निफ्टी भी 42.80 अंक के लाभ से 25,278.70 अंक के रिकॉर्ड स्तर पर बंद हुए थे.

बजाज फाइनेंस को सबसे अधिक नुकसान

शेयर बाजार के शुरुआती कारोबार में बीएसई सेंसेक्स में सूचीबद्ध 30 कंपनियों में से 17 शेयर नुकसान में रहे. इनमें सबसे अधिक बजाज फाइनेंस को नुकसान हुआ. इसके शेयर की कीमत 1.61% गिरकर 7316.10 रुपये प्रति शेयर पर पहुंच गया. इसके साथ ही, बजाज फिनसर्व, इन्फोसिस, टाइटन, आईसीआईसीआई बैंक, टेक महिंद्रा, एचसीएल टेक्नोलॉजीज, टीसीएस, मारुति सुजुकी इंडिया, अदाणी एयरपोर्ट्स, जेएसडब्ल्यू स्टील, भारती एयरटेल, लार्सन एंड ट्रुबो, भारतीय स्टेट बैंक, अल्ट्राटेक सीमेंट, इंडसइंड बैंक और टाटा मोटर्स के शेयर भी नुकसान में रहे.

इसके अलावा, सनफार्मा, महिंद्रा एंड महिंद्रा, आईटीसी, पावरग्रिड, एचडीएफसी बैंक, हिंदुस्तान यूनिलीवर, नेस्ले इंडिया, टाटा स्टील, कोटक महिंद्रा बैंक, नेशनल थर्मल पावर कॉरपोरेशन, रिलायंस इंडिया और एक्सिस बैंक के शेयर मुनाफे के साथ कारोबार कर रहे हैं.

इसे भी पढ़ें: लाखों सरकारी कर्मचारियों का इंतजार खत्म! इस डेट को DA का ऐलान कर सकती है सरकार

एशियाई शेयर बाजारों में नरम रुख

एशिया के प्रमुख शेयर बाजारों में जापान के निक्केई225, हांगकांग के हैंगसेंग, दक्षिण कोरिया के कॉस्पी और चीन के शंघाई कंपोजिट में नरम रुख देखा जा रहा है. सोमवार को यूरोपीय और अमेरिकी बाजार सकारात्मक रुख के साथ बंद हुए थे. अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना 0.10% कमजोर होकर 2,494.59 डॉलर प्रति बैरल के स्तर पर पहुंच गया. वैश्विक तेल बाजार में ब्रेंट क्रूड सोमवार को 0.06% गिरकर 77.23 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुआ था.

इसे भी पढ़ें: फ्री आधार अपडेट कराने का सुनहरा मौका, UIDAI की ये है आखिरी तारीख

विज्ञापन
KumarVishwat Sen

लेखक के बारे में

By KumarVishwat Sen

कुमार विश्वत सेन प्रभात खबर डिजिटल में डेप्यूटी चीफ कंटेंट राइटर हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता का 25 साल से अधिक का अनुभव है. इन्होंने 21वीं सदी की शुरुआत से ही हिंदी पत्रकारिता में कदम रखा. दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता का कोर्स करने के बाद दिल्ली के दैनिक हिंदुस्तान से रिपोर्टिंग की शुरुआत की. इसके बाद वे दिल्ली में लगातार 12 सालों तक रिपोर्टिंग की. इस दौरान उन्होंने दिल्ली से प्रकाशित दैनिक हिंदुस्तान दैनिक जागरण, देशबंधु जैसे प्रतिष्ठित अखबारों के साथ कई साप्ताहिक अखबारों के लिए भी रिपोर्टिंग की. 2013 में वे प्रभात खबर आए. तब से वे प्रिंट मीडिया के साथ फिलहाल पिछले 10 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इन्होंने अपने करियर के शुरुआती दिनों में ही राजस्थान में होने वाली हिंदी पत्रकारिता के 300 साल के इतिहास पर एक पुस्तक 'नित नए आयाम की खोज: राजस्थानी पत्रकारिता' की रचना की. इनकी कई कहानियां देश के विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हुई हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola