शुरुआती कारोबार में बढ़त के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स ने लगाई 139.07 अंकों की छलांग
Published by : KumarVishwat Sen Updated At : 06 Jan 2025 9:54 AM
Stock Market Open
Stock Market: शेयर बाजार के कारोबार की शुरुआत में 30 शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स में 13 शेयर बढ़त और 16 शेयर गिरकर कारोबार कर रहे हैं. एक शेयर में किसी प्रकार का बदलाव नहीं देखा जा रही है. एनएसई में 50 शेयरों वाले निफ्टी में 28 शेयर हरे निशान और 21 शेयर लाल निशान पर कारोबार कर रहे हैं. दो शेयरों में किसी प्रकार का बदलाव नहीं हुआ है.
Stock Market: वैश्विक स्तर पर मिलेजुले रुख के बीच सोमवार 6 जनवरी 2025 को घरेलू शेयर बाजार बढ़त के साथ खुला. शुरुआती कारोबार में बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का सेंसेक्स 139.07 अंक या 0.18% की छलांग लगाकर 78,800.57 अंक पर खुला. नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) के निफ्टी ने भी 80.20 अंक या 0.33% की बढ़त के साथ 24,084.95 अंक पर अपने कारोबार की शुरुआत की.
बजाज फाइनेंस को सबसे अधिक मुनाफा
शेयर बाजार के कारोबार की शुरुआत में 30 शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स में 13 शेयर बढ़त और 16 शेयर गिरकर कारोबार कर रहे हैं. एक शेयर में किसी प्रकार का बदलाव नहीं देखा जा रही है. एनएसई में 50 शेयरों वाले निफ्टी में 28 शेयर हरे निशान और 21 शेयर लाल निशान पर कारोबार कर रहे हैं. दो शेयरों में किसी प्रकार का बदलाव नहीं हुआ है. इन दोनों सूचकांकों पर बजाज फाइनेंस का शेयर सबसे अधिक मुनाफे के साथ कारोबार कर रहा है. बीएसई में इसका शेयर 2.09% की तेजी के साथ 7566.05 रुपये प्रति शेयर और एनएसई में 2.02% बढ़कर 7556.90 रुपये प्रति शेयर पर कारोबार करता दिखाई दे रहा है.
कोटक महिंद्रा बैंक को सबसे अधिक नुकसान
वहीं, इन दोनों सूचकांकों में कोटक महिंद्रा बैंक का शेयर सबसे अधिक नुकसान में है. बीएसई में इसका शेयर 2.15% गिरकर 1799.65 रुपये प्रति शेयर और एनएसई में 1.41% नुकसान के साथ 1812.65 रुपये प्रति शेयर पर कारोबार करता दिखाई दे रहा है.
इसे भी पढ़ें: SIP: एचडीएफसी के इस फंड को आधा भारत नहीं जानता, वर्ना 1000 देकर बन जाता 2 करोड़ का मालिक
एशिया के दूसरे बाजारों में नकारात्मक रुख
एशिया के दूसरे बाजारों की बात करें, तो अधिकांश में नकारात्मक रुख दिखाई दे रहा है. जापान का निक्केई 225, हांगकांग का हैंगसेंग और चीन का शंघाई कंपोजिट गिरावट के साथ खुला. हालांकि, दक्षिण कोरिया का कॉस्पी बढ़त के साथ कारोबार करता दिखाई दे रहा है. यूरोपीय बाजार शुक्रवार को बढ़त के साथ और अमेरिकी बाजार गिरावट के साथ बंद हुए थे. वैश्विक तेल बाजार में ब्रेंट क्रूड शुक्रवार को 0.22% गिरकर 76.34 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुआ था.
इसे भी पढ़ें: आधे भारत के लोगों को एसआईपी के प्रकारों की नहीं है जानकारी, 1 में ही भिड़े रहते हैं लोग
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By KumarVishwat Sen
कुमार विश्वत सेन प्रभात खबर डिजिटल में डेप्यूटी चीफ कंटेंट राइटर हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता का 25 साल से अधिक का अनुभव है. इन्होंने 21वीं सदी की शुरुआत से ही हिंदी पत्रकारिता में कदम रखा. दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता का कोर्स करने के बाद दिल्ली के दैनिक हिंदुस्तान से रिपोर्टिंग की शुरुआत की. इसके बाद वे दिल्ली में लगातार 12 सालों तक रिपोर्टिंग की. इस दौरान उन्होंने दिल्ली से प्रकाशित दैनिक हिंदुस्तान दैनिक जागरण, देशबंधु जैसे प्रतिष्ठित अखबारों के साथ कई साप्ताहिक अखबारों के लिए भी रिपोर्टिंग की. 2013 में वे प्रभात खबर आए. तब से वे प्रिंट मीडिया के साथ फिलहाल पिछले 10 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इन्होंने अपने करियर के शुरुआती दिनों में ही राजस्थान में होने वाली हिंदी पत्रकारिता के 300 साल के इतिहास पर एक पुस्तक 'नित नए आयाम की खोज: राजस्थानी पत्रकारिता' की रचना की. इनकी कई कहानियां देश के विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हुई हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










