बढ़त की दौड़ में पिछड़ गया शेयर बाजार, सेंसेक्स 33 अंक और निफ्टी 11 अंक चढ़कर हुए बंद
Published by : KumarVishwat Sen Updated At : 23 Aug 2024 4:34 PM
Stock Market
Stock Market: बीएसई सेंसेक्स में सूचीबद्ध 30 कंपनियों में 15 शेयर मुनाफे में रहे. इसमें टाटा मोटर्स का शेयर 1.53% की मजबूती के साथ टॉप गेनर रहा. कारोबार के आखिर में इसका शेयर 1084.90 प्रति शेयर के स्तर पर पहुंच गया.
Stock Market: वैश्विक स्तर पर सकारात्मक रुख के बाद भी शुक्रवार 23 अगस्त 2024 को घरेलू शेयर बाजार मामूली बढ़त के साथ बंद हुआ. कारोबार के आखिर में बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का प्रमुख संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 33.02 अंक या 0.04% बढ़कर 81,086.21 अंक के स्तर पर पहुंच गया. वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी भी 11.65 अंक या 0.05% चढ़कर 24,823.15 अंक के स्तर पर बंद हुआ. शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 40.82 अंक की बढ़त के साथ 81,094.01 अंक और निफ्टी 16.90 अंक चढ़कर 24,828.40 अंक के स्तर पर अपने कामकाज की शुरुआत की थी.
मुनाफे में सेंसेक्स के 15 शेयर
बीएसई सेंसेक्स में सूचीबद्ध 30 कंपनियों में 15 शेयर मुनाफे में रहे. इसमें टाटा मोटर्स का शेयर 1.53% की मजबूती के साथ टॉप गेनर रहा. कारोबार के आखिर में इसका शेयर 1084.90 प्रति शेयर के स्तर पर पहुंच गया. इसके अलावा, सनफार्मा, भारती एयरटेल, आईसीआईसीआई बैंक, महिंद्रा एंड महिंद्रा, बजाज फिनसर्व, हिंदुस्तान यूनिलीवर, पावरग्रिड, जेएसडब्ल्यू स्टील, अल्ट्राटेक सीमेंट, इंडसइंड बैंक, आईटीसी, रिलायंस इंडस्ट्रीज, मारुति सुजुकी और टाटा स्टील के शेयर भी लाभ में रहे.
किन कंपनियों के शेयर नुकसान में रहे
इसके अलावा, सेंसेक्स में 15 कंपनियों के शेयर नुकसान में रहे. इनमें सबसे अधिक नुकसान टेक महिंद्रा को हुआ. इसका शेयर 1.17% टूटकर 1592.00 रुपये प्रति शेयर के स्तर पर पहुंच गया. नुकसान वाले दूसरी कंपनियों के शेयरों में एशियन पेंट्स, टाइटन, इन्फोसिस, टीसीएस, एचसीएल टेक्नोलॉजीज, भारतीय स्टेट बैंक, नेशनल थर्मल पावर कॉरपोरेशन, एचडीएफसी बैंक, एक्सिस बैंक, नेस्ले इंडिया, लार्सन एंड ट्रुबो, कोटक महिंद्रा बैंक, अदाणी पोर्ट्स और बजाज फाइनेंस शामिल हैं.
इसे भी पढ़ें: जन्माष्टमी के लिए सज गया रांची का बाजार, बिक रहे फ्रिज, पंखे और 56 भोग की थाली
एशियाई बाजारों में मिलाजुला रुख
एशियाई बाजारों में मिलाजुला रुख रहा. जापान के निक्केई और चीन के शंघाई कंपोजिट में बढ़त और हांगकांग के हैंगसेंग और दक्षिण कोरिया के कॉस्पी में गिरावट रही. यूरोपीय बाजार मजबूत हुए हैं. अमेरिकी बाजारों में एसएंडपी500 और नैसडेक में नरम रुख और डाऊ जोंस बढ़त के साथ कारोबार कर रहा है. अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना 0.39 फीसदी मजबूत होकर 2,497.36 डॉलर प्रति औंस के स्तर पर पहुंच गया. वैश्विक तेल बाजार में ब्रेंट क्रूड 0.91 फीसदी बढ़त के साथ 77.92 डॉलर प्रति बैरल के स्तर पर कारोबार कर रहा है.
इसे भी पढ़ें: सेबी ने Anil Ambani समेत 24 पर लगाया बैन, बाजार में शेयर धड़ाम
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By KumarVishwat Sen
कुमार विश्वत सेन प्रभात खबर डिजिटल में डेप्यूटी चीफ कंटेंट राइटर हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता का 25 साल से अधिक का अनुभव है. इन्होंने 21वीं सदी की शुरुआत से ही हिंदी पत्रकारिता में कदम रखा. दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता का कोर्स करने के बाद दिल्ली के दैनिक हिंदुस्तान से रिपोर्टिंग की शुरुआत की. इसके बाद वे दिल्ली में लगातार 12 सालों तक रिपोर्टिंग की. इस दौरान उन्होंने दिल्ली से प्रकाशित दैनिक हिंदुस्तान दैनिक जागरण, देशबंधु जैसे प्रतिष्ठित अखबारों के साथ कई साप्ताहिक अखबारों के लिए भी रिपोर्टिंग की. 2013 में वे प्रभात खबर आए. तब से वे प्रिंट मीडिया के साथ फिलहाल पिछले 10 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इन्होंने अपने करियर के शुरुआती दिनों में ही राजस्थान में होने वाली हिंदी पत्रकारिता के 300 साल के इतिहास पर एक पुस्तक 'नित नए आयाम की खोज: राजस्थानी पत्रकारिता' की रचना की. इनकी कई कहानियां देश के विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हुई हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










