बकरीद पर शेयर बाजार में ‘नो ट्रेडिंग’, पर शाम को खुलेगा MCX

Stock Market Holiday (Photo: Freepik)
Stock Market Holiday: 28 मई को बकरीद पर शेयर बाजार बंद हैं. इक्विटी और डेरिवेटिव्स में ट्रेडिंग बंद रहेगी, लेकिन MCX शाम को खुलेगा. जानिए बाजार अब कब खुलेगा.
Stock Market Holiday: आज यानी 28 मई को देश भर में ईद-उल-अजहा (बकरीद) का त्योहार मनाया जा रहा है. त्योहार की तारीख को लेकर पहले थोड़ा कन्फ्यूजन था, लेकिन अब साफ हो चुका है कि आज शेयर बाजार में कोई कामकाज नहीं होगा. बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) दोनों आज बंद हैं.
आज कौन-कौन से सेगमेंट बंद रहेंगे?
बकरीद के मौके पर आज इक्विटी (Cash), इक्विटी डेरिवेटिव्स, करेंसी डेरिवेटिव्स, इंटरेस्ट रेट डेरिवेटिव्स और सिक्योरिटीज लेंडिंग एंड बॉरोइंग (SLB) जैसे सभी मुख्य सेगमेंट्स में ट्रेडिंग पूरी तरह सस्पेंड यानी बंद रहेगी. अब इन सभी बाजारों में रेगुलर ट्रेडिंग शुक्रवार, 29 मई को दोबारा शुरू होगी.
क्या कमोडिटी मार्केट भी पूरा दिन बंद है?
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) आज सिर्फ पहले हाफ में बंद है. इसका मतलब है कि सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक कमोडिटी में कोई ट्रेडिंग नहीं होगी. हालांकि, शाम 5 बजे के बाद इवनिंग सेशन खुलेगा, जहां आप रात 11:30 या 11:55 बजे तक ट्रेडिंग कर पाएंगे.
बीते दिन बाजार का क्या हाल रहा?
छुट्टी से ठीक पहले, यानी बुधवार (27 मई) को शेयर बाजार में काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिला. अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे तनाव के चलते इन्वेस्टर्स में थोड़ी घबराहट थी. बुधवार को सेंसेक्स 141.90 पॉइंट्स गिरकर 75,867.80 पर और निफ्टी 6.55 पॉइंट्स की मामूली गिरावट के साथ 23,907.15 पर बंद हुआ था. इस दौरान पावर, ऑटो और मेटल शेयरों में खरीदारी दिखी, जबकि बैंकिंग और आईटी शेयरों पर दबाव रहा.
अगली मार्केट हॉलिडे कब है?
साल 2026 में शनिवार और रविवार के अलावा कुल 16 सरकारी छुट्टियां हैं. मई महीने में इससे पहले 1 तारीख को महाराष्ट्र दिवस पर बाजार बंद था. अब बकरीद के बाद अगली ट्रेडिंग हॉलिडे सीधे अगले महीने यानी 26 जून को ‘मुहर्रम’ के मौके पर होगी.
ये भी पढ़ें: 28 मई को आपके शहर में बैंक खुला है या बंद? फटाफट चेक करें लिस्ट
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By सौम्या शाहदेव
सौम्या शाहदेव ने बैचलर ऑफ़ आर्ट्स इन इंग्लिश लिटरेचर में ग्रेजुएशन किया है और वह इस समय प्रभात खबर डिजिटल के बिजनेस सेक्शन में कॉन्टेंट राइटर के रूप में काम कर रही हैं. वह ज़्यादातर पर्सनल फाइनेंस से जुड़ी खबरें लिखती हैं, जैसे बचत, निवेश, बैंकिंग, लोन और आम लोगों से जुड़े पैसे के फैसलों के बारे में. इसके अलावा, वह बुक रिव्यू भी करती हैं और नई किताबों व लेखकों को पढ़ना-समझना पसंद करती हैं. खाली समय में उन्हें नोवेल्स पढ़ना और ऐसी कहानियाँ पसंद हैं जो लोगों को आगे बढ़ने की प्रेरणा देती हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










