28 मई को आपके शहर में बैंक खुला है या बंद? फटाफट चेक करें लिस्ट 

Published by : Soumya Shahdeo Updated At : 28 May 2026 9:23 AM

विज्ञापन

Bank Holiday On 28 May 2026 (Photo: Freepik)

Bank Holiday On 28 May 2026: क्या बकरीद के मौके पर आज आपके शहर के बैंक में छुट्टी है? जानें 28 मई को किन शहरों में बैंक बंद रहेंगे और कौन सी डिजिटल सेवाएं चालू रहेंगी.

विज्ञापन

Bank Holiday On 28 May 2026: अगर आज आप चेक क्लीयरेंस या बैंक से जुड़ा कोई दूसरा जरूरी काम निपटाने की सोच रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए बहुत जरूरी है. आज यानी 28 मई को देश के कई हिस्सों में बकरीद (ईद-उल-अजहा) के मौके पर बैंकों में छुट्टी है. ऐसे में परेशानी से बचने के लिए अपने शहर का स्टेटस जरूर चेक कर लें.

आज बैंक क्यों बंद हैं?

पहले उम्मीद जताई जा रही थी कि बकरीद का त्योहार 27 मई को मनाया जाएगा. लेकिन इमारत-ए-शरिया हिंद, दिल्ली की जामा मस्जिद और फतेहपुरी मस्जिद के धर्मगुरुओं ने चांद दिखने के बाद साफ किया कि इस्लामिक महीना ‘जिल हिज्जा’ 18 मई से शुरू हुआ है. इसी वजह से देश में आज यानी 28 मई को आधिकारिक तौर पर ईद-उल-अजहा मनाई जा रही है और इसी दिन बैंकों में छुट्टी घोषित की गई है. हालांकि, गुवाहाटी, जम्मू, कोच्चि, श्रीनगर और तिरुवनंतपुरम जैसे कुछ शहरों में इसके लिए 27 मई को ही बैंक बंद रहे थे.

किन-किन शहरों में आज बैंक में ताले लटके रहेंगे?

रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) के हॉलिडे कैलेंडर के मुताबिक, आज देश के लगभग सभी बड़े शहरों में बैंकिंग कामकाज ठप रहेगा. इन शहरों की लिस्ट नीचे दी गई है:

  • उत्तर और मध्य भारत: नई दिल्ली, लखनऊ, कानपुर, भोपाल, चंडीगढ़, जयपुर, देहरादून, जम्मू, श्रीनगर और शिमला.
  • पश्चिम और दक्षिण भारत: मुंबई, बेलापुर, नागपुर, अहमदाबाद, पणजी, बेंगलुरु, चेन्नई, हैदराबाद, विजयवाड़ा, कोच्चि और तिरुवनंतपुरम.
  • पूर्वी और पूर्वोत्तर भारत: पटना, रांची, कोलकाता, रायपुर, अगरतला, आइजोल, इम्फाल, कोहिमा और शिलांग.

भारत में बैंकों की छुट्टियां राज्यों के स्थानीय त्योहारों और फैसलों पर निर्भर करती हैं, इसलिए हर राज्य में तारीखें अलग हो सकती हैं.

मई के महीने में अब आगे क्या होगा?

मई का महीना अब खत्म होने की कगार पर है. इससे पहले इस महीने में 1 मई को मई दिवस और बुद्ध पूर्णिमा की छुट्टी थी. इसके अलावा 9 मई (रवींद्रनाथ टैगोर जयंती), 16 मई (राज्य दिवस) और 26 मई (काजी नजरुल इस्लाम जयंती) को कुछ चुनिंदा राज्यों में बैंक बंद रहे थे. वहीं, महीने के दूसरे और चौथे शनिवार (9 और 23 मई) और सभी रविवार को नियमित साप्ताहिक छुट्टी थी. अब इस महीने की आखिरी छुट्टी 31 मई को रविवार के दिन होगी.

बैंक बंद होने पर काम कैसे होगा?

भले ही आज आपके शहर में बैंक की शाखाएं बंद हों, लेकिन आपको पैसों के लेनदेन के लिए परेशान होने की जरूरत नहीं है. सभी डिजिटल बैंकिंग सेवाएं 24 घंटे चालू हैं. आप घर बैठे ये काम कर सकते हैं:

  • ऑनलाइन या नेट बैंकिंग और मोबाइल बैंकिंग ऐप का इस्तेमाल.
  • कैश निकालने या जमा करने के लिए एटीएम (ATM) का उपयोग.
  • यूपीआई (UPI) के जरिए तुरंत पैसे ट्रांसफर करना.
  • आईएमपीएस (IMPS) और एनईएफटी (NEFT) जैसी पेमेंट सुविधाएं.

ये भी पढ़ें: दामों में आई मामूली गिरावट, क्या यही है सोना-चांदी खरीदने का सही मौका? 

विज्ञापन
Soumya Shahdeo

लेखक के बारे में

By Soumya Shahdeo

सौम्या शाहदेव ने बैचलर ऑफ़ आर्ट्स इन इंग्लिश लिटरेचर में ग्रेजुएशन किया है और वह इस समय प्रभात खबर डिजिटल के बिजनेस सेक्शन में कॉन्टेंट राइटर के रूप में काम कर रही हैं. वह ज़्यादातर पर्सनल फाइनेंस से जुड़ी खबरें लिखती हैं, जैसे बचत, निवेश, बैंकिंग, लोन और आम लोगों से जुड़े पैसे के फैसलों के बारे में. इसके अलावा, वह बुक रिव्यू भी करती हैं और नई किताबों व लेखकों को पढ़ना-समझना पसंद करती हैं. खाली समय में उन्हें नोवेल्स पढ़ना और ऐसी कहानियाँ पसंद हैं जो लोगों को आगे बढ़ने की प्रेरणा देती हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola