खुलते ही औंधे मुंह गिरा शेयर बाजार, शुरुआती कारोबार में 218.11 अंक टूटा सेंसेक्स
Published by : KumarVishwat Sen Updated At : 21 May 2024 12:25 PM
Share Market fall today in early trade
Stock Market: शुरुआती कारोबार में करीब 14083 कंपनियों के शेयरों में बढ़त देखने को मिली, जबकि 1240 कंपनियों के शेयर लाल निशान पर खुले. हालांकि, 207 कंपनियों के शेयरों में किसी प्रकार का बदलाव देखने को नहीं मिला.
Stock Market: मिले-जुले वैश्विक संकेतों की वजह से तीन बाद मंगलवार 21 मई 2024 को खुलने वाला शेयर बाजार शुरुआती कारोबार में ही औंधे मुंह गिर गया. कारोबार की शुरुआत में बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का प्रमुख संवेदी सूचकांक सेंसेक्स करीब 218.11 अंक गिरकर 73,787.83 अंक के स्तर पर खुला. वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी ने भी करीब 97.45 अंक फिसलकर 22,404.55 अंक के स्तर पर अपने कारोबार की शुरुआत की. खबर है कि शुरुआती कारोबार में करीब 14083 कंपनियों के शेयरों में बढ़त देखने को मिली, जबकि 1240 कंपनियों के शेयर लाल निशान पर खुले. हालांकि, 207 कंपनियों के शेयरों में किसी प्रकार का बदलाव देखने को नहीं मिला.
इन कंपनियों के शेयरों ने बढ़त के साथ की शुरुआत
सेंसेक्स में सूचीबद्ध कंपनियों में ओएनजीसी, हिंडाल्को, टेक महिंद्रा, भारती एयरटेल, टाटा स्टील, जेएसडब्ल्यू स्टील और अपोलो हॉस्पिटल के शेयरों ने मंगलवार को बढ़त के साथ अपने कारोबार की शुरुआत की. वहीं, नेस्ले इंडिया, एचसीएल टेक, ब्रिटानिया, अल्ट्राटेक सीमेंट, एक्सिस बैंक, डिवीज लैब और महिंद्रा के शेयरों में गिरावट का रुख देखा गया.
एशियाई बाजारों का कैसा रहा रुख
एशियाई बाजारों में चीन का शंघाई कम्पोजिट, दक्षिण कोरिया का कॉस्पी और हांगकांग का हैंगसेंग नुकसान में रहे, जबकि जापान का निक्की फायदे में रहा. अमेरिकी बाजार सोमवार को सकारात्मक रुख के साथ बंद हुए. शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) पूंजी बाजार में शनिवार को विशेष सत्र के दौरान बिकवाल रहे और शुद्ध रूप से 92.95 करोड़ रुपये की कीमत के शेयर बेचे.
बरसात में थर्मल प्लांट का नहीं घटेगा पावर, कोयले के जुगाड़ में जुटी सरकार
छह पैसे की मजबूती के साथ खुला रुपया
इस बीच, खबर यह भी है कि अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में डॉलर के मुकाबले रुपया करीब छह पैसे की मजबूती के साथ खुला है. मंगलवार को शुरुआती कारोबार में रुपये ने करीब 83.31 रुपये प्रति डॉलर के स्तर पर अपने कारोबार की शुरुआत की. विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने बताया कि हालांकि, घरेलू बाजार में कमजोर रुख और मजबूत अमेरिकी मुद्रा के कारण स्थानीय मुद्रा पर कुछ दबाव पड़ा. रुपया शुक्रवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 83.37 पर बंद हुआ था.
Petrol-Diesel: दिल्ली में गाड़ी वाले मस्त तो मुंबई पस्त, जानें क्यों
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By KumarVishwat Sen
कुमार विश्वत सेन प्रभात खबर डिजिटल में डेप्यूटी चीफ कंटेंट राइटर हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता का 25 साल से अधिक का अनुभव है. इन्होंने 21वीं सदी की शुरुआत से ही हिंदी पत्रकारिता में कदम रखा. दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता का कोर्स करने के बाद दिल्ली के दैनिक हिंदुस्तान से रिपोर्टिंग की शुरुआत की. इसके बाद वे दिल्ली में लगातार 12 सालों तक रिपोर्टिंग की. इस दौरान उन्होंने दिल्ली से प्रकाशित दैनिक हिंदुस्तान दैनिक जागरण, देशबंधु जैसे प्रतिष्ठित अखबारों के साथ कई साप्ताहिक अखबारों के लिए भी रिपोर्टिंग की. 2013 में वे प्रभात खबर आए. तब से वे प्रिंट मीडिया के साथ फिलहाल पिछले 10 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इन्होंने अपने करियर के शुरुआती दिनों में ही राजस्थान में होने वाली हिंदी पत्रकारिता के 300 साल के इतिहास पर एक पुस्तक 'नित नए आयाम की खोज: राजस्थानी पत्रकारिता' की रचना की. इनकी कई कहानियां देश के विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हुई हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










