ePaper

खुलते ही शेयर बाजार धड़ाम, 234 अंक टूटा सेंसेक्स

Updated at : 06 Sep 2024 10:27 AM (IST)
विज्ञापन
खुलते ही शेयर बाजार धड़ाम, 234 अंक टूटा सेंसेक्स

शुरुआती कारोबार में बाजार धड़ाम

Stock Market: एशिया के प्रमुख बाजारों में जापान के निक्केई225, दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, चीन का शंघाई कम्पोजिट और हांगकांग का हैंगसेंग नुकसान में रहे. अमेरिकी बाजार गुरुवार को नकारात्मक रुख के साथ बंद हुए थे.

विज्ञापन

Stock Market: वैश्विक स्तर पर कमजोर रुख की वजह से कारोबारी सप्ताह के आखिरी दिन शुक्रवार 6 सितंबर 2024 को घरेलू शेयर बाजार के शुरुआती कारोबार में जोरदार गिरावट आ गई. बाजार के शुरुआती कामकाज में बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का प्रमुख संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 233.98 अंक गिरकर 81,967.18 अंक के स्तर पर खुला. निफ्टी भी 60 अंक फिसलकर 25,085.10 अंक पर पहुंच गया. गुरुवार 5 सितंबर 2024 को सेंसेक्स 151.48 अंक टूटकर 82,201.16 और एनएसई निफ्टी 53.60 अंक की गिरावट के साथ 25,145.10 अंक पर बंद हुए थे.

एसबीआई का शेयर सबसे अधिक टूटा

घरेलू बाजार के शुरुआती कारोबार में बीएसई सेंसेक्स में सूचीबद्ध 30 कंपनियों में से 25 के शेयर टूट गए. इनमें सबसे अधिक भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) का शेयर 2.21% के नुकसान के साथ 800.50 रुपये प्रति शेयर के स्तर पर पहुंच गया. इसके अलावा, एचसीएल टेक्नोलॉजीज, अल्ट्राटेक सीमेंट, रिलायंस इंडस्ट्रीज, जेएसडब्ल्यू स्टील, नेशनल थर्मल पावर कॉरपोरेशन, टाटा मोटर्स, इन्फोसिस, मारुति सुजुकी इंडिया, लार्सन एंड ट्रुबो, एक्सिस बैंक, आईटीसी, आईसीआईसीआई बैंक, टाटा स्टील, पावरग्रिड और अदाणी पोर्ट्स प्रमुख हैं.

बजाज फाइनेंस का शेयर सबसे अधिक मजबूत

गिरावट भरे कारोबार में बीएसई में बजाज फाइनेंस के शेयर सबसे अधिक मुनाफे में रहा. इसका शेयर 1.32% चढ़कर 7338.85 रुपये प्रति शेयर के स्तर पर पहुंच गया. इसके अलावा, बजाज फिनसर्व, हिंदुस्तान यूनिलीवर, टीसीएस और एशियन पेंट्स के शेयर भी लाभ में रहे.

इसे भी पढ़ें: सुकन्या समृद्धि योजना में खोले हैं बेटी का खाता तो बचा लीजिए, वरना हो जाएगा बंद

नुकसान में रहे एशियाई बाजार

एशिया के प्रमुख बाजारों में जापान के निक्केई225, दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, चीन का शंघाई कम्पोजिट और हांगकांग का हैंगसेंग नुकसान में रहे. अमेरिकी बाजार गुरुवार को नकारात्मक रुख के साथ बंद हुए थे. वैश्विक तेल बाजार में ब्रेंट क्रूड 0.07% की गिरावट के साथ 72.64 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था.

इसे भी पढ़ें: हरतालिका तीज पर महंगा हो गया सोना, चांदी ने चढ़ाई 1000 रुपये का प्रसाद

विज्ञापन
KumarVishwat Sen

लेखक के बारे में

By KumarVishwat Sen

कुमार विश्वत सेन प्रभात खबर डिजिटल में डेप्यूटी चीफ कंटेंट राइटर हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता का 25 साल से अधिक का अनुभव है. इन्होंने 21वीं सदी की शुरुआत से ही हिंदी पत्रकारिता में कदम रखा. दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता का कोर्स करने के बाद दिल्ली के दैनिक हिंदुस्तान से रिपोर्टिंग की शुरुआत की. इसके बाद वे दिल्ली में लगातार 12 सालों तक रिपोर्टिंग की. इस दौरान उन्होंने दिल्ली से प्रकाशित दैनिक हिंदुस्तान दैनिक जागरण, देशबंधु जैसे प्रतिष्ठित अखबारों के साथ कई साप्ताहिक अखबारों के लिए भी रिपोर्टिंग की. 2013 में वे प्रभात खबर आए. तब से वे प्रिंट मीडिया के साथ फिलहाल पिछले 10 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इन्होंने अपने करियर के शुरुआती दिनों में ही राजस्थान में होने वाली हिंदी पत्रकारिता के 300 साल के इतिहास पर एक पुस्तक 'नित नए आयाम की खोज: राजस्थानी पत्रकारिता' की रचना की. इनकी कई कहानियां देश के विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हुई हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola