वैश्विक बाजारों की नरमी से शेयर बाजार धड़ाम, 280 अंक गिरकर बंद हुआ सेंसेक्स
Published by : KumarVishwat Sen Updated At : 24 Jul 2024 5:06 PM
Stock Market
Stock Market: वैश्विक बाजारों के साथ-साथ एशियाई बाजारों में भी नरम रुख बना हुआ है. एशियाई बाजारों में जापान के निक्केई, हांगकांग के हैंगसेंग, दक्षिण कोरिया के कॉस्पी और चीन के शंघाई कंपोजिट में गिरावट दर्ज की गई. यूरोपीय बाजार भी नरम रहे. अमेरिका का डाऊ जोंस भी गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है.
Stock Market: वैश्विक बाजारों में नरम रुख की वजह से घरेलू शेयर बाजार (Domestic Stock Market) बजट के बाद लगातार दूसरे दिन गिरावट के साथ बंद हुआ. कारोबार के आखिर में बंबई स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का प्रमुख संवेदी सूचकांक सेंसेक्स (Sensex) 280.16 अंक या 0.35 फीसदी गिरकर 80,148.88 अंक पर बंद हुआ. इसके साथ ही, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी (Nifty) भी 0.24 फीसदी या 65.55 अंकों की कमजोरी के साथ 24,413.50 अंक के स्तर पर पहुंच गया. इससे पहले, शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 233.7 अंक गिरकर 80,195.34 अंक के स्तर पर और निफ्टी भी 73.45 अंक फिसलकर 24,405.60 अंक पर पहुंच गया था.
सेंसेक्स के 19 शेयरों में नुकसान
शेयर बाजार के कारोबार के आखिर में 30 शेयरों वाले सेंसेक्स में सूचीबद्ध 30 कंपनियों में से करीब 19 कंपनी के शेयरों में नुकसान रहा. नुकसान में रहने वाले शेयरों में इन्फोसिस, आईसीआईसीआई बैंक, महिंद्रा एंड महिंद्रा, एलएंडटी, अल्ट्राटेक सीमेंट, भारती एयरटेल, एचडीएफसी बैंक, एचसीएल टेक्नोलॉजीज, मारुति सुजुकी इंडिया, इंडसइंड बैंक, नेस्ले इंडिया, कोटक महिंद्रा बैंक, जेएसडब्ल्यू स्टील, भारतीय स्टेट बैंक, अदाणी पोर्ट्स, हिंदुस्तान यूनिलीवर, बजाज फाइनेंस, एक्सिस बैंक और बजाज फिनसर्व शामिल हैं. जिन 11 कंपनियों के शेयर लाभ में रहे, उनमें टेक महिंद्रा, नेशनल थर्मल पावर कॉरपोरेशन, टाटा मोटर्स, सनफार्मा, पावरग्रिड, एशियन पेंट्स, रिलायंस इंडस्ट्रीज, आईटीसी, टाटा स्टील, टाइटन और टीसीएस शामिल हैं.
ये भी पढ़ें: Income Tax: न्यू टैक्स स्लैब में 1.75 लाख का फायदा, तो ओल्ड में 10 लाख पर नहीं लगेगा टैक्स, जानें कैसे
वैश्विक बाजारों में नरम रुख
वैश्विक बाजारों के साथ-साथ एशियाई बाजारों में भी नरम रुख बना हुआ है. एशियाई बाजारों में जापान के निक्केई, हांगकांग के हैंगसेंग, दक्षिण कोरिया के कॉस्पी और चीन के शंघाई कंपोजिट में गिरावट दर्ज की गई, यूरोपीय बाजार भी नरम रहे. अमेरिका का डाऊ जोंस भी गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है. अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना 0.18 फीसदी की बढ़त के साथ 2,412.37 डॉलर प्रति बैरल के स्तर पर पहुंच गया. वैश्विक तेल बाजार में ब्रेंट क्रूड ऑयल 0.33 फीसदी की बढ़त के साथ 81.76 डॉलर प्रति बैरल के स्तर पर कारोबार कर रहा है.
ये भी पढ़ें: NPS Vatsalya: नौकरी-पेशा लोगों के बच्चों को भी मिलेगी पेंशन, ऐसे करें आवेदन
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By KumarVishwat Sen
कुमार विश्वत सेन प्रभात खबर डिजिटल में डेप्यूटी चीफ कंटेंट राइटर हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता का 25 साल से अधिक का अनुभव है. इन्होंने 21वीं सदी की शुरुआत से ही हिंदी पत्रकारिता में कदम रखा. दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता का कोर्स करने के बाद दिल्ली के दैनिक हिंदुस्तान से रिपोर्टिंग की शुरुआत की. इसके बाद वे दिल्ली में लगातार 12 सालों तक रिपोर्टिंग की. इस दौरान उन्होंने दिल्ली से प्रकाशित दैनिक हिंदुस्तान दैनिक जागरण, देशबंधु जैसे प्रतिष्ठित अखबारों के साथ कई साप्ताहिक अखबारों के लिए भी रिपोर्टिंग की. 2013 में वे प्रभात खबर आए. तब से वे प्रिंट मीडिया के साथ फिलहाल पिछले 10 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इन्होंने अपने करियर के शुरुआती दिनों में ही राजस्थान में होने वाली हिंदी पत्रकारिता के 300 साल के इतिहास पर एक पुस्तक 'नित नए आयाम की खोज: राजस्थानी पत्रकारिता' की रचना की. इनकी कई कहानियां देश के विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हुई हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










