NPS Vatsalya: नौकरी-पेशा लोगों के बच्चों को भी मिलेगी पेंशन, बस करना होगा ये काम

Updated at : 24 Jul 2024 1:42 PM (IST)
विज्ञापन
NPS Vatsalya: नौकरी-पेशा लोगों के बच्चों को भी मिलेगी पेंशन, बस करना होगा ये काम

NPS Vatsalya

NPS Vatsalya: एनपीएस वात्सल्य योजना नाबालिगों के लिए एक सरकारी योजना है. इसके तहत नाबालिग बच्चों के माता-पिता या अभिभावक योगदान कर सकते हैं. इस योजना में 18 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए निवेश किया जा सकेगा.

विज्ञापन

NPS Vatsalya: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने लोकसभा में नौकरी-पेशा लोगों के साथ-साथ उनके बच्चों को भी पेंशन देने के प्लान (Minor Pension Plan) का ऐलान किया है. इस प्लान का नाम नई पेंशन योजना वात्सल्य (NPS Vatsalya) है. इस प्लान के तहत बच्चों के माता-पिता और अभिभावक योगदान करेंगे. जब नौकरी-पेशा लोगों के बच्चे बड़े हो जाएंगे, तब एनपीएस वात्सल्य सामान्य एनपीएस खाते में तब्दील हो जाएगा. इस प्लान को लाने के पीछे सरकार का मकसद नियोक्ता के खर्च की कटौती को कर्मचारियों के वेतन से 10 फीसदी से बढ़ाकर 14 फीसदी तक करने का है. इसका मतलब यह है कि जो नौकरी-पेशा आदमी एनपीएस के तहत योगदान करता है, उसके मूल वेतन से योगदान के नाम पर 10 फीसदी के बजाए 10 फीसदी रकम की कटौती की जाएगी.

क्या है एनपीएस वात्सल्य योजना?

एनपीएस वात्सल्य योजना नाबालिगों के लिए एक सरकारी योजना है. इसके तहत नाबालिग बच्चों के माता-पिता या अभिभावक योगदान कर सकते हैं. इस योजना में 18 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए निवेश किया जा सकेगा. 18 साल की उम्र पूरा होने के बाद एनपीएस वात्सल्य सामान्य एनपीएस योजना में तब्दील हो जाएगा. सरकार की इस योजना से नौकरी-पेशा लोगों के पेंशन फंड में जमा होने वाली रकम में बढ़ोतरी होगी और उन्हें पेंशन के तौर पर अधिक आमदनी हो सकेगी. पेंशन फंड नियामक और विकास प्राधिकरण (पीएफआरडीए) एनपीएस को पीएफआरडीए अधिनियम, 2013 के तहत नियंत्रित और प्रशासित करता है.

ये भी पढ़ें: Gold Price: सरकार के एक कदम से 3000 से अधिक सस्ता हो गया सोना, चांदी 3500 रुपये टूटी

एनपीएस वात्सल्य में कौन कर सकता है योगदान

एनपीएस वात्सल्य में भारत का कोई भी नागरिक योगदान कर सकता है. इसमें सरकार की ओर से छूट यह दी गई है कि भारत के विदेशी नागरिक भी योगदान कर सकते हैं. इसके लिए शर्त यह है कि एनपीएस में आवेदन जमा करने की तिथि तक उम्र 18 से 70 साल के बीच होनी चाहिए. इसके बाद आप ऑनलाइन ई-एनपीएस या पीओपी या फिर पीओपी-एसपी के जरिए आवेदन कर सकते हैं.

ये भी पढ़ें: Income Tax: न्यू टैक्स स्लैब में 1.75 लाख का फायदा, तो ओल्ड में 10 लाख पर नहीं लगेगा टैक्स, जानें कैसे

एनपीएस में कैसे खोलेंगे ऑनलाइन खाता

  • एनपीएस में खाता खोलने के लिए सबसे पहले ई-एनपीएस की आधिकारिक वेबसाइट पर https://enps. nsdl.com/eNPS/NationalPension-System.html पर विजिट करना होगा.
  • इसके अलावा, किसी अधिकृत बैंक या वित्तीय संस्थान की आधिकारिक वेबसाइट के जरिए भी एनपीएस खाता खोलने के लिए आवेदन किया जा सकता है.
  • ई-एनपीएस की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करने के बाद ‘रजिस्ट्रेशन’ पर क्लिक करें और न्यू रजिस्ट्रेशन के ऑप्शन को चुनें.
  • इसके बाद आवेदक अपना आधार या पैन नंबर, मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी का ब्योरा दर्ज करें.
  • एनपीएस खाता विवरण को बनाए रखने के लिए तीन केंद्रीय रिकॉर्डकीपिंग एजेंसियों में से एक को चुनना होगा.
  • इसके बाद आपके पास ओटीपी आएगा.
  • ओटीपी वेरिफिकेशन के बाद मांगी गई निजी जानकारी देनी होगी.
  • इसके बाद एनपीएस का खाता खुल जाएगा.
विज्ञापन
KumarVishwat Sen

लेखक के बारे में

By KumarVishwat Sen

कुमार विश्वत सेन प्रभात खबर डिजिटल में डेप्यूटी चीफ कंटेंट राइटर हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता का 25 साल से अधिक का अनुभव है. इन्होंने 21वीं सदी की शुरुआत से ही हिंदी पत्रकारिता में कदम रखा. दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता का कोर्स करने के बाद दिल्ली के दैनिक हिंदुस्तान से रिपोर्टिंग की शुरुआत की. इसके बाद वे दिल्ली में लगातार 12 सालों तक रिपोर्टिंग की. इस दौरान उन्होंने दिल्ली से प्रकाशित दैनिक हिंदुस्तान दैनिक जागरण, देशबंधु जैसे प्रतिष्ठित अखबारों के साथ कई साप्ताहिक अखबारों के लिए भी रिपोर्टिंग की. 2013 में वे प्रभात खबर आए. तब से वे प्रिंट मीडिया के साथ फिलहाल पिछले 10 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इन्होंने अपने करियर के शुरुआती दिनों में ही राजस्थान में होने वाली हिंदी पत्रकारिता के 300 साल के इतिहास पर एक पुस्तक 'नित नए आयाम की खोज: राजस्थानी पत्रकारिता' की रचना की. इनकी कई कहानियां देश के विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हुई हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola