ePaper

खुलते ही बाजार हो गया धड़ाम, सेंसेक्स में 229 अंकों की भारी गिरावट

Updated at : 09 Sep 2024 10:05 AM (IST)
विज्ञापन
खुलते ही बाजार हो गया धड़ाम, सेंसेक्स में 229 अंकों की भारी गिरावट

शुरुआती कारोबार में बाजार में जोरदार गिरावट

Stock Market: एशिया के प्रमुख बाजारों में जापान के निक्केई225, हांगकांग के हैंगसेंग, दक्षिण कोरिया के कॉस्पी और चीन के शंघाई कंपोजिट भी कमजोरी के साथ कारोबार कर रहे हैं. गिफ्ट निफ्टी भी 17.00 अंक या 0.07% गिरकर 24,910.00 के स्तर पर कारोबार कर रहा है. शुक्रवार को यूरोपीय और अमेरिकी बाजार भी गिरावट के साथ बंद हुए थे.

विज्ञापन

Stock Market: वैश्विक स्तर पर कमजोर रुख की वजह से सोमवार 9 सितंबर 2024 को खुलने के साथ ही घरेलू शेयर बाजार धड़ाम हो गया. शुरुआती कामकाज में बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का प्रमुख संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 228.98 अंक या 0.28% की जोरदार गिरावट के साथ 80,954.95 अंक के स्तर पर खुला. इसके साथ ही, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी भी 28.75 अंक या 0.12% फिसलकर 24,823.40 अंक पर खुला. आज लगातार दूसरा ऐसा दिन है, जब शेयर बाजार का कामकाज गिरावट के साथ शुरू हुआ है. इससे पहले, शुक्रवार को सेंसेक्स 1017.23 या 1.24% का जोरदार गोता लगाकर 81,183.93 अंक पर बंद हुआ. निफ्टी भी 292.95 अंक या 1.17% फीसदी फिसलकर 24,852.15 अंक पर पहुंच गया था.

अदाणी पोर्ट्स को सबसे अधिक नुकसान

शुरुआती कारोबार में बीएसई सेंसेक्स में सूचीबद्ध 30 कंपनियों में से 22 शेयर नुकसान में रहे. इसमें सबसे अधिक नुकसान अदाणी ग्रुप की कंपनी अदाणी पोर्ट्स को हुआ. शेयर बाजार का कामकाज शुरू होते ही अदाणी पोर्ट्स का शेयर 2.07% गिरकर 1412.00 रुपये प्रति शेयर के स्तर पर पहुंच गया. इसके अलावा, नेशनल थर्मल पावर कॉरपोरेशन, टाटा स्टील, पावरग्रिड, महिंद्रा एंड महिंद्रा, टाटा मोटर्स, अल्ट्राटेक सीमेंट, भारतीय स्टेट बैंक, टाइटन, जेएसडब्ल्यू स्टील, एक्सिस बैंक, नेस्ले इंडिया, टेक महिंद्रा, लार्सन एंड ट्रुबो, मारुति सुजुकी इंडिया, रिलायंस इंडस्ट्रीज, सनफार्मा, भारती एयरटेल, आईटीसी, कोटक महिंद्रा बैंक, एचडीएफसी और इंडसइंड बैंक के शेयर भी गिरे.

एशियन पेंट्स को मुनाफा

वहीं, शेयर बाजार के शुरुआती कारोबार में बीएसई में 8 कंपनियों के शेयर मुनाफे में रहे. इनमें सबसे अधिक मुनाफा एशियन पेंट्स के शेयर को हुआ. इसका शेयर 0.75% चढ़कर 3299.20 रुपये प्रति शेयर के स्तर पर पहुंच गया. इसके अलावा, एचसीएल टेक्नोलॉजीज, आईटीसी, टीसीएस, इन्फोसिस, बजाज फाइनेंस, आईसीआईसीआई बैंक और हिंदुस्तान यूनिलीवर के शेयर भी हरे निशान पर कारोबार करते दिखाई दे रहे हैं.

इसे भी पढ़ें: जान लेंगे SIP का 15x15x15 फॉर्मूला तो हर महीने पेंशन 1 लाख, 1 करोड़ अलग से

एशियाई बाजारों में भी नरम रुख

एशिया के प्रमुख बाजारों में जापान के निक्केई225, हांगकांग के हैंगसेंग, दक्षिण कोरिया के कॉस्पी और चीन के शंघाई कंपोजिट भी कमजोरी के साथ कारोबार कर रहे हैं. गिफ्ट निफ्टी भी 17.00 अंक या 0.07% गिरकर 24,910.00 के स्तर पर कारोबार कर रहा है. शुक्रवार को यूरोपीय और अमेरिकी बाजार भी गिरावट के साथ बंद हुए थे. अंतरराष्ट्रीय वायदा बाजार में सोना 0.49% गिरकर 2,499.08 डॉलर प्रति औंस के स्तर पर कारोबार कर रहा है. शुक्रवार को वैश्विक तेल बाजार में ब्रेंट क्रूड 1.25% की बढ़त के साथ 71.95 डॉलर प्रति बैरल के स्तर पर बंद हुआ था.

इसे भी पढ़ें: आईपीओ से छप्परफाड़ कमाई का बेहतरीन मौका, आज से धड़ाधड़ आएगा 13 कंपनियों का इश्यू

विज्ञापन
KumarVishwat Sen

लेखक के बारे में

By KumarVishwat Sen

कुमार विश्वत सेन प्रभात खबर डिजिटल में डेप्यूटी चीफ कंटेंट राइटर हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता का 25 साल से अधिक का अनुभव है. इन्होंने 21वीं सदी की शुरुआत से ही हिंदी पत्रकारिता में कदम रखा. दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता का कोर्स करने के बाद दिल्ली के दैनिक हिंदुस्तान से रिपोर्टिंग की शुरुआत की. इसके बाद वे दिल्ली में लगातार 12 सालों तक रिपोर्टिंग की. इस दौरान उन्होंने दिल्ली से प्रकाशित दैनिक हिंदुस्तान दैनिक जागरण, देशबंधु जैसे प्रतिष्ठित अखबारों के साथ कई साप्ताहिक अखबारों के लिए भी रिपोर्टिंग की. 2013 में वे प्रभात खबर आए. तब से वे प्रिंट मीडिया के साथ फिलहाल पिछले 10 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इन्होंने अपने करियर के शुरुआती दिनों में ही राजस्थान में होने वाली हिंदी पत्रकारिता के 300 साल के इतिहास पर एक पुस्तक 'नित नए आयाम की खोज: राजस्थानी पत्रकारिता' की रचना की. इनकी कई कहानियां देश के विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हुई हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola