ePaper

शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार में हाहाकार, सेंसेक्स-निफ्टी धड़ाम

Updated at : 05 Aug 2024 12:04 PM (IST)
विज्ञापन
शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार में हाहाकार, सेंसेक्स-निफ्टी धड़ाम

शेयर बाजार में हाहाकार

Stock Market: केवल भारत के शेयर बाजार में ही नहीं, बल्कि दुनिया भर के बाजार में जोरदार गिरावट का रुख बना हुआ है. एशियाई बाजारों में जापान के निक्केई, हांगकांग के हैंगसेंग और दक्षिण कोरिया के कॉस्पी में नरमी बनी है.

विज्ञापन

Stock Market: वैश्विक बाजारों के धराशायी होने की वजह से सोमवार 5 अगस्त 2024 को भारत के शेयर बाजार में हाहाकार मचा हुआ है. शुरुआती कारोबार में बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का प्रमुख संवेदी सूचकांक सेंसेक्स करीब 2,401 से अधिक अंक की भारी गिरावट के साथ खुला. वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी भी 489 से अधिक अंकों का गोता मार दिया. फिलहाल, बीएसई सेंसेक्स 2,401.49 अंक की बड़ी गिरावट के साथ 78,580.46 अंक के स्तर पर कारोबार शुरू किया. एनएसई निफ्टी भी 489.65 की भारी गिरावट के 24,228.05 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है. इससे पहले, शुक्रवार 3 अगस्त 2024 को सेंसेक्स 885.60 अंक या 1.08 फीसदी की भारी गिरावट के साथ 80,981.95 अंक पर बंद हुआ था. वहीं, निफ्टी भी 293.20 अंक या 1.17 फीसदी फिसलकर 24,717.70 अंक के स्तर पर पहुंच गया था.

सेंसेक्स के 28 शेयर धड़ाम

शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स में सूचीबद्ध 30 कंपनियों में से करीब 28 कंपनियों के शेयर धड़ाम हो गए हैं. सिर्फ सनफार्मा और हिंदुस्तान यूनिलीवर के शेयर लाभ के साथ कारोबार कर रहे हैं. जिन कंपनियों के शेयर धराशायी हो गए हैं, उनमें प्रमुख रूप से रिलायंस इंडस्ट्रीज, टाटा मोटर्स, टाटा स्टील, जेएसडब्ल्यू स्टील, मारुति सुजुकी, महिंद्रा एंड महिंद्रा, अदाणी पोर्ट्स, पावरग्रिड, भारतीय स्टेट बैंक, टेक महिंद्रा, लार्सन एंड ट्रुबो, बजाज फिनसर्व और एक्सिस बैंक आदि शामिल हैं. सबसे अधिक टाटा मोटर्स के शेयर में 4.18 फीसदी गिरावट दर्ज की गई है. इसके बाद दूसरे नंबर पर टाटा स्टील का शेयर है, जिसमें 3.35 फीसदी की गिरावट है.

Also Read: झारखंड के गुमला से छत्तीसगढ़ के पत्थलगांव जाना होगा आसान, बनेगा 4 लेन हाई-स्पीड कॉरिडोर

वैश्विक बाजारों में भी जोरदार गिरावट

केवल भारत के शेयर बाजार में ही नहीं, बल्कि दुनिया भर के बाजार में जोरदार गिरावट का रुख बना हुआ है. एशियाई बाजारों में जापान के निक्केई, हांगकांग के हैंगसेंग और दक्षिण कोरिया के कॉस्पी में नरमी बनी है. हालांकि, चीन के शंघाई कंपोजिट लाभ के साथ कारोबार कर रहा है. अमेरिका का डाऊ जोंस भी गिरा हुआ है. यूरोपीय बाजारों का भी बुरा हाल है. इस बीच, अंतरराष्ट्रीय बाजवार में सोना 0.55 फीसदी की बढ़त के साथ 2,456.29 डॉलर प्रति औंस के स्तर पर कारोबार कर रहा है. वहीं, वैश्विक तेल बाजार में ब्रेंट क्रूड 0.26 फीसदी मजबूत होकर 77.01 डॉलर प्रति बैरल के स्तर पर पहुंच गया है.

Also Read: RBI MPC Meeting: आपके लोन की ईएमआई घटेगी या बढ़ेगा बोझ? आरबीआई एमपीसी की बैठक में होगा तय

विज्ञापन
KumarVishwat Sen

लेखक के बारे में

By KumarVishwat Sen

कुमार विश्वत सेन प्रभात खबर डिजिटल में डेप्यूटी चीफ कंटेंट राइटर हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता का 25 साल से अधिक का अनुभव है. इन्होंने 21वीं सदी की शुरुआत से ही हिंदी पत्रकारिता में कदम रखा. दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता का कोर्स करने के बाद दिल्ली के दैनिक हिंदुस्तान से रिपोर्टिंग की शुरुआत की. इसके बाद वे दिल्ली में लगातार 12 सालों तक रिपोर्टिंग की. इस दौरान उन्होंने दिल्ली से प्रकाशित दैनिक हिंदुस्तान दैनिक जागरण, देशबंधु जैसे प्रतिष्ठित अखबारों के साथ कई साप्ताहिक अखबारों के लिए भी रिपोर्टिंग की. 2013 में वे प्रभात खबर आए. तब से वे प्रिंट मीडिया के साथ फिलहाल पिछले 10 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इन्होंने अपने करियर के शुरुआती दिनों में ही राजस्थान में होने वाली हिंदी पत्रकारिता के 300 साल के इतिहास पर एक पुस्तक 'नित नए आयाम की खोज: राजस्थानी पत्रकारिता' की रचना की. इनकी कई कहानियां देश के विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हुई हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola