RBI MPC Meeting: आपके लोन की ईएमआई घटेगी या बढ़ेगा बोझ? आरबीआई एमपीसी की बैठक में होगा तय

RBI MPC Meeting
RBI MPC Meeting: महंगाई को देखते हुए अमेरिका के केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व ने फिलहाल अपनी ब्याज दर में किसी प्रकार का बदलाव नहीं किया. उसने यह संकेत भी दिए हैं कि आने वाले महीनों में मौद्रिक नीति में ढील दी जा सकती है. आरबीआई भी भारत की ब्याज दर में किसी प्रकार का बदलाव नहीं करेगा और अमेरिकी बैंक फेडरल रिजर्व के कदमों पर नजर बनाए रखेगा.
RBI MPC Meeting: हमारे-आपके लोन की ब्याज दर तय करने के लिए भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) की मौद्रिक नीति समिति (एमपीसी) की द्विमासिक समीक्षा बैठक मंगलवार 6 अगस्त 2024 से शुरू होगी. फिलहाल, आरबीआई की मौद्रिक नीतियों से ताल्लुक रखने वाले जानकारों की ओर से कयास यह लगाए जा रहे हैं कि महंगाई का दबाव लगातार बने रहने की वजह से पिछले महीनों की तरह इस बार भी नीतिगत ब्याज दर (रेपो रेट) में बदलाव नहीं करेगा. हालांकि, संभावना यह भी जाहिर की जा रही है कि भारत का केंद्रीय बैंक दिसंबर, 2024 तक ब्याज दरों को नहीं छुएगा. आरबीआई द्विमासिक मौद्रिक नीति की समीक्षा के दौरान एमपीसी की पिछले कई बैठकों से रेपो रेट में किसी प्रकार का बदलाव नहीं कर रहा है. आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास तीन दिवसीय की बैठक में हुए फैसलों का ऐलान गुरुवार 8 अगस्त 2024 को सुबह 11 बजे करेंगे.
Table of Contents
फेडरल रिजर्व की नीतियों का पालन करेगा आरबीआई
आरबीआई की मौद्रिक नीतियों की समीक्षा पर नजर रखने वाले विशेषज्ञों का कहना है कि महंगाई को देखते हुए अमेरिका के केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व ने फिलहाल अपनी ब्याज दर में किसी प्रकार का बदलाव नहीं किया. उसने यह संकेत भी दिए हैं कि आने वाले महीनों में मौद्रिक नीति में ढील दी जा सकती है. मौद्रिक नीति में ढील देने का अर्थ ब्याज दरों में कटौती करना है. इस लिहाज से महंगाई का दबाव बने रहने पर आरबीआई भी भारत की ब्याज दर में किसी प्रकार का बदलाव नहीं करेगा और अमेरिकी बैंक फेडरल रिजर्व के कदमों पर नजर बनाए रखेगा.
महंगाई में नहीं आई है कमी
विशेषज्ञों का यह भी कहना है कि मौद्रिक नीति समिति भी ब्याज दर में कटौती से परहेज कर सकती है. इसका कारण यह है कि रेपो रेट भले ही बढ़ाकर 6.5 फीसदी कर दी गई हो, लेकिन भारत की आर्थिक वृद्धि बेहतर है. बैंक ऑफ बड़ौदा के मुख्य अर्थशास्त्री मदन सबनवीस को उम्मीद है कि द्विमासिक नीतिगत समीक्षा में आरबीआई ब्याज दरों में किसी प्रकार का बदलाव नहीं करेगा. महंगाई दर आज भी 5.1 फीसदी ऊंचाई पर बनी है. आने वाले महीनों में इसमें संख्यात्मक रूप से कमी आएगी, लेकिन आधार प्रभाव के कारण यह अधिक बनी रहेगी.
इसे भी पढ़ें: गोल्ड लोन पर बोल्ड इंटरेस्ट, 10 तरह के चार्ज
ब्याज दर में बदलाव की गुंजाईश नहीं
इक्रा की मुख्य अर्थशास्त्री अदिति नायर ने कहा कि वित्त वर्ष 2023-24 में उच्च वृद्धि, चालू वित्त वर्ष 2024-25 की पहली तिमाही में 4.9 फीसदी की महंगाई दर के साथ मिलकर ब्याज दर में बदलाव नहीं करने के पक्ष में रुख बना रही है. उन्होंने कहा कि अगस्त, 2024 की बैठक में रुख में बदलाव या ब्याज दर में कटौती की गुंजाइश नहीं लग रही है. उन्होंने कहा कि अच्छे मानसून और वैश्विक या घरेलू झटकों की अनुपस्थिति में खाद्य मुद्रास्फीति अनुकूल हो जाती है, तो अक्टूबर, 2024 में रुख में बदलाव संभव है. इसके बाद दिसंबर, 2024 और फरवरी, 2025 में ब्याज दरों में 0.25-0.25 फीसदी की कटौती हो सकती है.
इसे भी पढ़ें: म्यूचुअल फंड में पैसा लगाने पर एफडी से ज्यादा मिलता है रिटर्न, जानें फंड का फंडा
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By KumarVishwat Sen
कुमार विश्वत सेन प्रभात खबर डिजिटल में डेप्यूटी चीफ कंटेंट राइटर हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता का 25 साल से अधिक का अनुभव है. इन्होंने 21वीं सदी की शुरुआत से ही हिंदी पत्रकारिता में कदम रखा. दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता का कोर्स करने के बाद दिल्ली के दैनिक हिंदुस्तान से रिपोर्टिंग की शुरुआत की. इसके बाद वे दिल्ली में लगातार 12 सालों तक रिपोर्टिंग की. इस दौरान उन्होंने दिल्ली से प्रकाशित दैनिक हिंदुस्तान दैनिक जागरण, देशबंधु जैसे प्रतिष्ठित अखबारों के साथ कई साप्ताहिक अखबारों के लिए भी रिपोर्टिंग की. 2013 में वे प्रभात खबर आए. तब से वे प्रिंट मीडिया के साथ फिलहाल पिछले 10 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इन्होंने अपने करियर के शुरुआती दिनों में ही राजस्थान में होने वाली हिंदी पत्रकारिता के 300 साल के इतिहास पर एक पुस्तक 'नित नए आयाम की खोज: राजस्थानी पत्रकारिता' की रचना की. इनकी कई कहानियां देश के विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हुई हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




