ePaper

उतार-चढ़ाव भरे कारोबार में मामूली चढ़ा शेयर बाजार, निफ्टी एक बार फिर 25000 के पार

Updated at : 28 Aug 2024 4:26 PM (IST)
विज्ञापन
उतार-चढ़ाव भरे कारोबार में मामूली चढ़ा शेयर बाजार, निफ्टी एक बार फिर 25000 के पार

शेयर बाजार में मामूली बढ़त.

Stock Market: एशिया के प्रमुख बाजारों में जापान के निक्केई225 और दक्षिण कोरिया के कॉस्पी लाभ में रहे, जबकि हांगकांग के हैंगसेंग और चीन के शंघाई कंपोजिट गिर गए. यूरोपीय बाजार भी मजबूती के साथ कारोबार कर रहे हैं. अमेरिका के डाऊ जोंस में कमजोरी, जबकि एसएंडपी500 और नैसडेक में भी बढ़त बनी हुई है.

विज्ञापन

Stock Market: उतार-चढ़ाव भरे कारोबार में बुधवार 28 अगस्त 2024 को घरेलू शेयर बाजार मामूली चढ़कर बंद हुआ. कारोबार के आखिर में बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का प्रमुख संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 73.80 अंक या 0.09% बढ़कर 81,785.56 अंकों के स्तर पर पहुंच गया. वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 13.05 अंक या 0.05% की मजबूती के साथ एक बार फिर 25,000 के पार 25,030.80 अंक के स्तर पर पहुंचकर बंद हुआ. सुबह के कारोबार में बीएसई सेंसेक्स 68.08 अंक चढ़कर 81,779.84 अंक और निफ्टी ने 16.80 अंक की बढ़त के साथ 25,034.55 अंक के स्तर पर पहुंचकर खुले थे.

बीएसई में भारती एयरटेल बनी टॉप गेनर

बीएसई सेंसेक्स में सूचीबद्ध 30 कंपनियों में से 10 के शेयर मुनाफे में रहे. इनमें सबसे अधिक मुनाफा भारती एयरटेल को हुआ. इसके शेयर की कीमत 2.20% उछलकर 1556.00 रुपये प्रति शेयर के स्तर पर पहुंच गई. बीएसई में भारती एयरटेल का शेयर टॉप गेनर रहा. इसके अलावा, इंडसइंड बैंक, सनफार्मा, इन्फोसिस, महिंद्रा एंड महिंद्रा, बजाज फाइनेंस, जेएसडब्ल्यू स्टील, टीसीएस, एचसीएल टेक्नोलॉजीज और टेक महिंद्रा के शेयर भी लाभ में रहे.

इसे भी पढ़ें: आधा भारत नहीं जानता SIP का 555 फॉर्मूला, जान लेने पर हर आदमी करेगा 5 करोड़ का FIRE

20 कंपनियों के शेयर धड़ाम

घरेलू शेयर बाजार के उतार-चढ़ाव भरे कारोबार में बुधवार को बीएसई सेंसेक्स की 30 कंपनियों में से 20 के शेयर टूट गए. इनमें सबसे अधिक नुकसान एशियन पेंट्स को हुआ. इसका शेयर 1.24% गिरकर 3124.00 रुपये प्रति शेयर के स्तर पर बंद हुआ. इसके साथ ही, मारुति सुजुकी इंडिया, एक्सिस बैंक, नेस्ले इंडिया, अल्ट्राटेक सीमेंट, भारतीय स्टेट बैंक, कोटक महिंद्रा बैंक, आईटीसी, टाटा स्टील, टाइटन, अदाणी पोर्ट्स, लार्सन एंड ट्रुबो, बजाज फिनसर्व, टाटा मोटर्स, आईसीआईसीआई बैंक, रिलायंस इंडस्ट्रीज, नेशनल थर्मल पावर कॉरपोरेशन, पावरग्रिड, एचडीएफसी बैंक और हिंदुस्तान यूनिलीवर के शेयर भी नुकसान में रहे.

इसे भी पढ़ें: आपकी सैलरी 60,000 रुपये है, तो यूपीएस के तहत कितनी मिलेगी पेंशन

एशियाई बाजारों में मिलीजुली चाल

एशिया के प्रमुख बाजारों में जापान के निक्केई225 और दक्षिण कोरिया के कॉस्पी लाभ में रहे, जबकि हांगकांग के हैंगसेंग और चीन के शंघाई कंपोजिट गिर गए. यूरोपीय बाजार भी मजबूती के साथ कारोबार कर रहे हैं. अमेरिका के डाऊ जोंस में कमजोरी, जबकि एसएंडपी500 और नैसडेक में भी बढ़त बनी हुई है. अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना 0.74% गिरकर 2,506.57 डॉलर प्रति औंस के स्तर पर पहुंच गया. वैश्विक तेल बाजार में ब्रेंट क्रूड 1.56% टूटकर 78.31 डॉलर प्रति बैरल के स्तर पर कारोबार कर रहा है.

इसे भी पढ़ें: सेबी चीफ को जिस ऑटो कंपनी पर था गड़बड़ी का शक, निवेशकों ने IPO पर लुटा दी दौलत

विज्ञापन
KumarVishwat Sen

लेखक के बारे में

By KumarVishwat Sen

कुमार विश्वत सेन प्रभात खबर डिजिटल में डेप्यूटी चीफ कंटेंट राइटर हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता का 25 साल से अधिक का अनुभव है. इन्होंने 21वीं सदी की शुरुआत से ही हिंदी पत्रकारिता में कदम रखा. दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता का कोर्स करने के बाद दिल्ली के दैनिक हिंदुस्तान से रिपोर्टिंग की शुरुआत की. इसके बाद वे दिल्ली में लगातार 12 सालों तक रिपोर्टिंग की. इस दौरान उन्होंने दिल्ली से प्रकाशित दैनिक हिंदुस्तान दैनिक जागरण, देशबंधु जैसे प्रतिष्ठित अखबारों के साथ कई साप्ताहिक अखबारों के लिए भी रिपोर्टिंग की. 2013 में वे प्रभात खबर आए. तब से वे प्रिंट मीडिया के साथ फिलहाल पिछले 10 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इन्होंने अपने करियर के शुरुआती दिनों में ही राजस्थान में होने वाली हिंदी पत्रकारिता के 300 साल के इतिहास पर एक पुस्तक 'नित नए आयाम की खोज: राजस्थानी पत्रकारिता' की रचना की. इनकी कई कहानियां देश के विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हुई हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola