ePaper

रिकॉर्ड हाई पर शेयर बाजार, सेंसेक्स ने लगाई 349 अंकों की जोरदार छलांग

Updated at : 29 Aug 2024 4:42 PM (IST)
विज्ञापन
रिकॉर्ड हाई पर शेयर बाजार, सेंसेक्स ने लगाई 349 अंकों की जोरदार छलांग

Stock Market

Stock Market: बीएसई सेंसेक्स में सूचीबद्ध 30 कंपनियों में से 19 शेयर लाभ में रहे. इनमें सबसे अधिक टाटा मोटर्स के शेयर को 4.19% की बढ़त के साथ सबसे अधिक मुनाफा कमाया. इसके शेयर की कीमत 1119.65 रुपये प्रति शेयर हो गई.

विज्ञापन

Stock Market: एशियाई बाजारों में नरम रुख के बावजूद गुरुवार 29 अगस्त 2024 को घरेलू शेयर बाजार रिकॉर्ड हाई पर पहुंचकर बंद हुआ. कारोबार के आखिर में बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का प्रमुख संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 349.05 अंक या 0.43% जोरदार छलांग लगाकर 82,134.61 अंकों के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया. वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 99.60 अंक या 0.4% की बढ़त के साथ 25,151.95 अंक के स्तर पर बंद हुआ. सुबह के कारोबार में सेंसेक्स 57.54 अंक या 0.07% बढ़कर 81,843.10 अंक और निफ्टी 9.65 अंक या 0.04% की बढ़त के साथ 25,062.00 अंक के स्तर खुले थे.

बीएसई में टाटा मोटर्स के शेयर को सबसे अधिक मुनाफा

बीएसई सेंसेक्स में सूचीबद्ध 30 कंपनियों में से 19 शेयर लाभ में रहे. इनमें सबसे अधिक टाटा मोटर्स के शेयर को 4.19% की बढ़त के साथ सबसे अधिक मुनाफा कमाया. इसके शेयर की कीमत 1119.65 रुपये प्रति शेयर हो गई. लाभ कमाने वाले शेयरों में बजाज फाइनेंस, बजाज फिनसर्व, एचसीएल टेक्नोलॉजीज, आईटीसी, रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड, टेक महिंद्रा, मारुति सुजुकी इंडिया, भारतीय स्टेट बैंक, हिंदुस्तान यूनिलीवर, भारती एयरटेल, नेस्ले इंडिया, एक्सिस बैंक, अदाणी पोर्ट्स, इंडसइंड बैंक, नेशनल थर्मल पावर कॉरपोरेशन, टाइटन, एचडीएफसी बैंक और टीसीएस शामिल हैं.

महिंद्रा एंड महिंद्रा को सबसे अधिक नुकसान

वहीं, बीएसई सेंसेक्स 11 कंपनियों के शेयर नुकसान में रहे. इनमें सबसे अधिक महिंद्रा एंड महिंद्रा का शेयर 1.11% गिरकर 2766.00 रुपये प्रति शेयर के स्तर पहुंच गया. इसके अलावा, जेएसडब्ल्यू स्टील, सनफार्मा, कोटक महिंद्रा बैंक, टाटा स्टील, पावरग्रिड, इन्फोसिस, आईसीआईसीआई बैंक, लार्सन एंड ट्रुबो, अल्ट्राटेक सीमेंट और एशियन पेंट्स के शेयर भी टूट गए.

इसे भी पढ़ें: आदित्य पलिचा और कैवल्य वोहरा सबसे यंग के अरबपति, उम्र मात्र 21 और 22 साल

एशियाई बाजारों में नरम रुख

एशिया के प्रमुख बाजारों में हांगकांग के हैंगसेंग को छोड़कर जापान के निक्केई225, दक्षिण कोरिया के कॉस्पी और चीन के शंघाई कंपोजिट में गिरावट दर्ज की गई. यूरोपीय बाजार बढ़त के साथ कारोबार कर रहे हैं. अमेरिकी बाजारों में डाऊ जोंस मजबूती के साथ जबकि एसएंडपी500 और नैसडेक कमजोरी के साथ कारोबार कर रहे हैं. अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना 0.60% की बढ़त के साथ 2,523.20 डॉलर प्रति औंस के स्तर पर पहुंच गया है. वैश्विक तेल बाजार में ब्रेंट क्रूड 0.18% बढ़कर 78.79 कारोबार कर रहा है.

इसे भी पढ़ें: झूठ बोलकर लोन लेने वाले जा सकते हैं जेल, आरबीआई का यूएलआई खंगाल लेगा सारा रिकॉर्ड

विज्ञापन
KumarVishwat Sen

लेखक के बारे में

By KumarVishwat Sen

कुमार विश्वत सेन प्रभात खबर डिजिटल में डेप्यूटी चीफ कंटेंट राइटर हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता का 25 साल से अधिक का अनुभव है. इन्होंने 21वीं सदी की शुरुआत से ही हिंदी पत्रकारिता में कदम रखा. दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता का कोर्स करने के बाद दिल्ली के दैनिक हिंदुस्तान से रिपोर्टिंग की शुरुआत की. इसके बाद वे दिल्ली में लगातार 12 सालों तक रिपोर्टिंग की. इस दौरान उन्होंने दिल्ली से प्रकाशित दैनिक हिंदुस्तान दैनिक जागरण, देशबंधु जैसे प्रतिष्ठित अखबारों के साथ कई साप्ताहिक अखबारों के लिए भी रिपोर्टिंग की. 2013 में वे प्रभात खबर आए. तब से वे प्रिंट मीडिया के साथ फिलहाल पिछले 10 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इन्होंने अपने करियर के शुरुआती दिनों में ही राजस्थान में होने वाली हिंदी पत्रकारिता के 300 साल के इतिहास पर एक पुस्तक 'नित नए आयाम की खोज: राजस्थानी पत्रकारिता' की रचना की. इनकी कई कहानियां देश के विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हुई हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola