शेयर बाजार में चौतरफा हाहाकार, 906 अंक से अधिक गिरकर बंद हुआ सेंसेक्स
Published by : KumarVishwat Sen Updated At : 15 Nov 2024 7:37 AM
Stock Market
Stock Market: शेयर बाजार के कारोबार के आखिर में बीएसई सेंसेक्स में सूचीबद्ध 30 कंपनियों में से 25 शेयर भारी गिरावट के साथ बंद हुए, जबकि 5 शेयर मुनाफे में रहे. वहीं, एनएसई में 2,864 कंपनियों में से 2,117 शेयर गिर गए, 674 शेयर बढ़त में रहे.
Stock Market: दुनिया भर के बाजारों में जोरदार गिरावट की वजह से मंगलवार 12 नवंबर 2024 को घरेलू शेयर बाजार में चौतरफा हाहाकार मच गया. कारोबार के आखिर में बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का प्रमुख संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 906.80 अंक या 1.14% की भारी गिरावट के साथ 78,589.35 अंक पर बंद हुआ. वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी भी 288.80 अंक या 1.2% का गोता लगाकर 23,852.50 अंक पर पहुंच गया. हालांकि, सुबह के कारोबार में सेंसेक्स और निफ्टी क्रमश: 148.80 अंक या 0.19% बढ़कर 79,644.95 अंक और 84.50 अंक या 0.35% की बढ़त के साथ 24,225.80 अंक पर खुले थे.
एनटीपीसी को सबसे अधिक नुकसान
शेयर बाजार के कारोबार के आखिर में बीएसई सेंसेक्स में सूचीबद्ध 30 कंपनियों में से 25 शेयर भारी गिरावट के साथ बंद हुए, जबकि 5 शेयर मुनाफे में रहे. वहीं, एनएसई में 2,864 कंपनियों में से 2,117 शेयर गिर गए, 674 शेयर बढ़त में रहे और 73 शेयरों में किसी प्रकार का बदलाव नहीं हुआ. बीएसई में नेशनल थर्मल पावर कॉरपोरेशन (एनटीपीसी) को सबसे अधिक नुकसान हुआ. इसका शेयर 3.16% टूटकर 380.05 रुपये पर बंद हुआ. वहीं, एनएसई में बिस्कुट बनाने वाली कंपनी ब्रिटानिया को सबसे अधिक घाटा हुआ. इसका शेयर 7.30% गिरकर 5038 रुपये पर पहुंच गया.
इसे भी पढ़ें: ये म्यूचुअल फंड है या एटीएम मशीन, रिटर्न रुकता ही नहीं
एशिया के दूसरे बाजार भी धड़ाम
एशिया के दूसरे बाजारों की बात करें, तो जापान का निक्केई 225, हांगकांग का हैंगसेंग, दक्षिण कोरिया का कॉस्पी और चीन का शंघाई कंपोजिट भी धड़ाम हो गए. यूरोपीय और अमेरिकी बाजार सोमवार को कमजोरी के साथ बंद हुए थे. वैश्विक तेल बाजार में ब्रेंट क्रूड सालाना आधार पर 6.17% की कमजोरी के साथ 72.30 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा है.
इसे भी पढ़ें: आधा भारत नहीं जानता एसआईपी का 40x20x50 फॉर्मूला, जान जाएगा तो कमा लेगा 5 करोड़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By KumarVishwat Sen
कुमार विश्वत सेन प्रभात खबर डिजिटल में डेप्यूटी चीफ कंटेंट राइटर हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता का 25 साल से अधिक का अनुभव है. इन्होंने 21वीं सदी की शुरुआत से ही हिंदी पत्रकारिता में कदम रखा. दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता का कोर्स करने के बाद दिल्ली के दैनिक हिंदुस्तान से रिपोर्टिंग की शुरुआत की. इसके बाद वे दिल्ली में लगातार 12 सालों तक रिपोर्टिंग की. इस दौरान उन्होंने दिल्ली से प्रकाशित दैनिक हिंदुस्तान दैनिक जागरण, देशबंधु जैसे प्रतिष्ठित अखबारों के साथ कई साप्ताहिक अखबारों के लिए भी रिपोर्टिंग की. 2013 में वे प्रभात खबर आए. तब से वे प्रिंट मीडिया के साथ फिलहाल पिछले 10 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इन्होंने अपने करियर के शुरुआती दिनों में ही राजस्थान में होने वाली हिंदी पत्रकारिता के 300 साल के इतिहास पर एक पुस्तक 'नित नए आयाम की खोज: राजस्थानी पत्रकारिता' की रचना की. इनकी कई कहानियां देश के विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हुई हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










