अब 24 घंटे में पहुंचेगी Speed Post, लेट हुई तो मिलेगा पूरा रिफंड

Updated:
विज्ञापन
Photo: AI

Photo: AI

अगर आप रक्षाबंधन पर राखी भेजने, बैंक पासबुक, आधार कार्ड या दूसरे जरूरी डॉक्यूमेंट्स स्पीड पोस्ट से भेजते हैं, तो आपके लिए अच्छी खबर है.

विज्ञापन

1 अगस्त 2026 से इंडिया पोस्ट ने स्पीड पोस्ट सेवा में कई अहम बदलाव लागू किए हैं. अब चुनिंदा शहरों के बीच 24 घंटे और 48 घंटे की गारंटीड डिलीवरी की सुविधा शुरू कर दी गई है. खास बात यह है कि तय समय में डिलीवरी नहीं होने पर पोस्टेज का पूरा पैसा वापस किया जाएगा.

किन शहरों में मिलेगी 24 घंटे की डिलीवरी?

फिलहाल नई 24 Speed Post और 24 Speed Post Parcel सेवा देश के 6 बड़े शहरों के बीच शुरू हुई है.

  • दिल्ली
  • मुंबई
  • चेन्नई
  • कोलकाता
  • बेंगलुरु
  • हैदराबाद

इन शहरों के बीच बुक किया गया डॉक्यूमेंट या पार्सल अगले दिन (D+1) पहुंचाने का लक्ष्य रखा गया है. वहीं, 48 Speed Post के जरिए दो दिन (D+2) में डिलीवरी की सुविधा मिलेगी. आगे चलकर इस सेवा को टियर-1 और टियर-2 शहरों तक भी बढ़ाया जाएगा.

अब क्या माना जाएगा डॉक्यूमेंट और क्या होगा पार्सल?

नए नियमों में इंडिया पोस्ट ने डॉक्यूमेंट और पार्सल की कैटेगरी साफ कर दी है, ताकि बुकिंग के समय किसी तरह का भ्रम न रहे.

डॉक्यूमेंट में शामिल होंगे

  • आधार कार्ड, पैन कार्ड, वोटर आईडी, ड्राइविंग लाइसेंस और पासपोर्ट
  • बैंक पासबुक, चेकबुक, बैंक स्टेटमेंट, वेलकम किट
  • क्रेडिट-डेबिट कार्ड और इंश्योरेंस से जुड़े कागजात
  • रक्षाबंधन के लिए 500 ग्राम तक के नॉन-कमर्शियल राखी वाले लिफाफे, छोटे पैकेट और ग्रीटिंग कार्ड

पार्सल की श्रेणी में आएंगे

  • मोबाइल फोन और दूसरे इलेक्ट्रॉनिक सामान
  • कपड़े और रेडीमेड गारमेंट्स
  • गिफ्ट आइटम और अन्य भारी सामान

स्पीड पोस्ट का नया चार्ज कितना होगा?

1 अगस्त से शुल्क वजन, दूरी और सेवा के हिसाब से तय होगा. GST अलग से देना होगा.

सेवाशुल्क
50 ग्राम तक (लोकल)₹38
50 ग्राम तक (अन्य शहर)₹94
51-250 ग्राम₹118 से ₹154
251-500 ग्राम₹140 से ₹186
48 Speed Post₹61 से ₹121
अनुबंधित ग्राहकों के लिए 24 Speed Post₹38 से ₹100
अनुबंधित ग्राहकों के लिए 48 Speed Post₹48 से ₹72

वहीं, 24 घंटे वाली पार्सल सेवा में 500 ग्राम तक का पार्सल ₹200 से शुरू होगा. 4.5 से 5 किलोग्राम तक के पार्सल का शुल्क दूरी के अनुसार अधिकतम ₹990 तक जा सकता है.

नई सेवा में और क्या मिलेगा फायदा?

इंडिया पोस्ट ने डिलीवरी को पहले से ज्यादा भरोसेमंद बनाने के लिए कई नए फीचर भी जोड़े हैं.

  • OTP से सुरक्षित डिलीवरी
  • रियल टाइम ट्रैकिंग और SMS अपडेट
  • तय समय में डिलीवरी नहीं होने पर पूरा पोस्टेज रिफंड
  • शहरों के बीच प्राथमिकता के आधार पर एयर ट्रांसपोर्ट
  • सामान की सुरक्षित पैकिंग की सुविधा

इसके अलावा इस सेवा के तहत रविवार और छुट्टियों (राष्ट्रीय अवकाश छोड़कर) भी डिलीवरी की जाएगी. यदि किसी ग्राहक को अधिक जानकारी चाहिए तो वह 1800 266 6868 हेल्पलाइन पर संपर्क कर सकता है या नजदीकी डाकघर से जानकारी ले सकता है.

ये भी पढ़ें: बालों से ले कर सांप के जहर तक... भारत इन अनोखे सामानों का भी करता है एक्सपोर्ट, जानिए दुनिया में क्यों बढ़ रही है इनकी मांग



विज्ञापन
सौम्या शाहदेव

लेखक के बारे में

By सौम्या शाहदेव

सौम्या शाहदेव प्रभात खबर डिजिटल में बिजनेस कंटेंट राइटर हैं. वह शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, टैक्स, सरकारी योजनाओं, बैंकिंग और रोजमर्रा की आर्थिक खबरों को सरल और सटीक भाषा में पाठकों तक पहुंचाती हैं. उनका फोकस ऐसी खबरें लिखने पर रहता है जो सीधे आम लोगों की जिंदगी और जेब पर असर डालती हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola