...तो क्या आने वाले डेढ़ महीने में 100 रुपये तक पहुंचेगा पेट्रोल डीजल का दाम, जानिए क्या कहते हैं एक्सपर्ट?
Author : KumarVishwat Sen Published by : Prabhat Khabar Updated At : 23 Jun 2020 10:12 PM
Petrol diesel price : कोरोना वायरस की रोकथाम के लिए लागू लॉकडाउन में सरकार की ओर से ढील दिए जाने के बाद बीते 17 दिनों से देश में जिस रफ्तार पेट्रोल-डीजल के दामों में बेतहाशा बढ़ोतरी हो रही है, उसे देखकर अब यही कयास लगाए जाने लगे हैं कि क्या भारत में इनकी कीमत 100 रुपये तक पहुंचकर ही दम लेगी? विशेषज्ञों की राय की मानें, तो उनका कहना है कि घरेलू बाजारों में ऑटो फ्यूल की कीमतों में हो रही तेजी की वजह से पेट्रोल-डीजल की कीमतें आने वाले डेढ़ महीने में 100 रुपये के स्तर तक पहुंच जाएंगी, क्योंकि अभी ही इनके दाम 80 रुपये के करीब पहुंच गए हैं और बुधवार को यह 80 रुपये तक पहुंच जाएगा. बता दें कि मंगलवार को लगातार 17वें दिन इनकी कीमतों में बढ़ोतरी दर्ज की गयी. दिल्ली में पेट्रोल और डीजल के दाम क्रमश: 79.76 रुपये और 79.40 प्रति लीटर तक पहुंच गए हैं. उधर, अंतरराष्ट्रीय मार्केट में 1.74 फीसदी की बढ़कर ब्रेंट क्रूड 43.83 डॉलर प्रति डॉलर हो गया.

विशेषज्ञों का कहना है कि अंतरराष्ट्रीय मार्केट में फिलहाल जिस तरीके से बेंट क्रूड की कीमतों में बढ़ोतरी होने का मतलब आने वाले दिनों में जल्द ही भारत में पेट्रोल और डीजल की दरों में 60 से 70 पैसे का इजाफा हो सकता है. अंग्रेजी के अखबार हिंदुस्तान टाइम्स की वेबसाइट पर एक सरकारी अधिकारी के हवाले से प्रकाशित खबर के अनुसार, अंतरराष्ट्रीय बेंचमार्क मंगलवार को ब्रेंट क्रूड की कीमत का 1.74 फीसदी बढ़कर 43.83 डॉलर पर जाने का मतलब यह है कि आने वाले समय पेट्रोल-डीजल की कीमतों में 60 से 70 पैसे की वृद्धि हो सकती है, जब तक कि तेल विपणन कंपनियां इनकी कीमतों में कुछ कटौती करने का ऐलान नहीं करती हैं. अधिकारी ने आगे कहा कि अगर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर तेल की बढ़ती कीमत का पूरा असर ग्राहक पर पड़ता है, तो बुधवार को पेट्रोल और डीजल के दाम 80 रुपये प्रति लीटर तक पहुंच सकते हैं.
बता दें कि मंगलवार को एक दिन में पेट्रोल के दाम में 20 पैसे और डीजल के दाम में 55 पैसे की रिकॉर्ड बढ़ोतरी की गयी. हालांकि, पेट्रोल-डीजल की कीमतों को ऑल टाइम हाई पर पहुंचने में बस 4 रुपये की बढ़ोतरी का कसर बाकी रह गया है. गौरतलब है कि 4 अक्टूबर 2018 को पेट्रोल की रिकॉर्ड कीमत 84 रुपये प्रति लीटर पहुंच गया था.
अखबार यह भी लिखता है कि तेल कंपनियों ने 17 दिनों में डीजल की दरों में 10.01 रुपये प्रति लीटर और पेट्रोल में 8.50 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की है. वहीं, बाजार विशेषज्ञों की यह भी राय है कि अगर इन दोनों ईंधनों की कीमतों में इसी रफ्तार से बढ़ोतरी होती रही, तो आने वाले डेढ़ से दो महीने में इनके भाव 100 रुपये के स्तर तक पहुंच सकता है.
Posted By : Vishwat Sen
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By KumarVishwat Sen
कुमार विश्वत सेन प्रभात खबर डिजिटल में डेप्यूटी चीफ कंटेंट राइटर हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता का 25 साल से अधिक का अनुभव है. इन्होंने 21वीं सदी की शुरुआत से ही हिंदी पत्रकारिता में कदम रखा. दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता का कोर्स करने के बाद दिल्ली के दैनिक हिंदुस्तान से रिपोर्टिंग की शुरुआत की. इसके बाद वे दिल्ली में लगातार 12 सालों तक रिपोर्टिंग की. इस दौरान उन्होंने दिल्ली से प्रकाशित दैनिक हिंदुस्तान दैनिक जागरण, देशबंधु जैसे प्रतिष्ठित अखबारों के साथ कई साप्ताहिक अखबारों के लिए भी रिपोर्टिंग की. 2013 में वे प्रभात खबर आए. तब से वे प्रिंट मीडिया के साथ फिलहाल पिछले 10 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इन्होंने अपने करियर के शुरुआती दिनों में ही राजस्थान में होने वाली हिंदी पत्रकारिता के 300 साल के इतिहास पर एक पुस्तक 'नित नए आयाम की खोज: राजस्थानी पत्रकारिता' की रचना की. इनकी कई कहानियां देश के विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हुई हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए