स्पेस सेक्टर में भारत का डंका: स्काईरूट बनी पहली ‘स्पेसटेक यूनिकॉर्न’, ₹10 हजार करोड़ हुई कंपनी की वैल्यू

Updated:
विज्ञापन
kyroot Aerospace

स्काईरूट एयरोस्पेस के संस्थापक पवन कुमार चंदाना (दाएं) और नागा भरत डाका

kyroot Aerospace : स्काईरूट एयरोस्पेस बनी भारत की पहली स्पेसटेक यूनिकॉर्न. ₹500 करोड़ की नई फंडिंग के साथ कंपनी की वैल्यू ₹10,000 करोड़ पहुंची. जल्द लॉन्च होगा विक्रम-1 रॉकेट.

विज्ञापन

kyroot Aerospace : हैदराबाद की कंपनी स्काईरूट एयरोस्पेस (Skyroot Aerospace) ने निवेश की दुनिया में धमाका कर दिया है. कंपनी ने करीब ₹500 करोड़ ($60 मिलियन) की नई फंडिंग जुटाई है, जिसके बाद इसकी कुल वैल्यू ₹10,000 करोड़ ($1.1 बिलियन) के पार हो गई है. इसी के साथ यह भारत की पहली ऐसी स्पेस कंपनी बन गई है जिसे ‘यूनिकॉर्न’ का दर्जा मिला है.

इस पैसे का कहां होगा इस्तेमाल ?

कंपनी के CEO पवन कुमार चंदाना ने बताया कि इस निवेश से तीन बड़े लक्ष्यों को पूरा किया जाएगा.

  • विक्रम-1 की नियमित उड़ान: अब कंपनी का लक्ष्य हर कुछ महीनों में रॉकेट लॉन्च करना है ताकि ग्राहकों के सैटेलाइट अंतरिक्ष में भेजकर कमाई शुरू की जा सके.
  • बड़े पैमाने पर उत्पादन: एक साथ कई रॉकेट बनाने के लिए मैन्युफैक्चरिंग क्षमता बढ़ाई जाएगी, जिससे रॉकेट लॉन्च करने का खर्च कम होगा.
  • विक्रम-2 का विकास: अब कंपनी 1,000 किलो तक का वजन ले जाने वाले ‘विक्रम-2’ रॉकेट पर काम तेज करेगी, जिसमें एडवांस क्रायोजेनिक तकनीक होगी.
  • विक्रम-1: लॉन्चिंग की उल्टी गिनती शुरू : स्काईरूट का पहला प्राइवेट ऑर्बिटल रॉकेट ‘विक्रम-1’ उड़ान भरने के लिए तैयार है. रॉकेट के जरूरी हिस्से हैदराबाद से श्रीहरिकोटा भेज दिए गए हैं. अगले कुछ ही हफ्तों में इसकी लॉन्चिंग की उम्मीद है. कंपनी का दावा है कि उनकी सैटेलाइट लॉन्चिंग सेवा दुनिया में सबसे सस्ती होगी.

गूगल के शुरुआती निवेशक का मिला साथ

इस फंडिंग राउंड की सबसे बड़ी बात यह है कि गूगल (Google) के शुरुआती निवेशकों में से एक राम श्रीराम अब स्काईरूट के बोर्ड में शामिल होंगे. इसके अलावा शेरपालो वेंचर्स, GIC और ब्लैकरॉक जैसे बड़े वैश्विक दिग्गजों ने भी कंपनी पर भरोसा जताया है.

ISRO के वैज्ञानिकों ने खड़ी की कंपनी

स्काईरूट की नींव पवन कुमार चंदना और नागा भरत डाका ने 2018 में रखी थी. ये दोनों पहले ISRO में वैज्ञानिक थे. 2022 में स्काईरूट ने ‘विक्रम-S’ लॉन्च कर भारत का पहला निजी रॉकेट अंतरिक्ष में भेजने का रिकॉर्ड बनाया था.

यूनिकॉर्न क्या है

जब किसी स्टार्टअप की वैल्यू 1 बिलियन डॉलर (करीब ₹9,400 करोड़) से ज्यादा हो जाती है, तो उसे यूनिकॉर्न कहा जाता है.

Also Read : आज कितने में मिल रहे हैं कमर्शियल सिलेंडर, घरेलू गैस और CNG? नए रेट्स जारी

विज्ञापन
अभिषेक पाण्डेय

लेखक के बारे में

By अभिषेक पाण्डेय

अभिषेक पाण्डेय पिछले तीन वर्षों से प्रभात खबर में डिजिटल जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं। वे बिजनेस और अर्थव्यवस्था से जुड़ी खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं। शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, MSME, कृषि और इंडस्ट्री जैसे विषयों पर उनकी अच्छी पकड़ है। वे रिसर्च के साथ ऐसी खबरें और एक्सप्लेनर तैयार करते हैं, जिन्हें आम लोग भी आसानी से समझ सकें। इसके अलावा यूटिलिटी न्यूज और सक्सेस स्टोरीज लिखने में भी उनकी खास रुचि है।

पत्रकारिता अनुभव

अभिषेक ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से की है, जिसे पत्रकारिता की दुनिया में 'दादा माखनलाल की बगिया' भी कहा जाता है।

करियर की शुरुआत उन्होंने राजस्थान पत्रिका के साथ की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा। इसके बाद वे प्रभात खबर से जुड़े और पिछले तीन वर्षों से डिजिटल जर्नलिस्ट के रूप में काम कर रहे हैं।

इस दौरान उन्होंने बिजनेस, शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, कृषि, MSME और अर्थव्यवस्था से जुड़े कई अहम विषयों पर रिपोर्टिंग और रिसर्च आधारित लेख लिखे हैं। इसके अलावा वे वीडियो स्क्रिप्टिंग, एक्सप्लेनर स्टोरी, डेटा स्टोरी और डिजिटल कंटेंट पर भी लगातार काम करते हैं। उनकी कोशिश रहती है कि जटिल आर्थिक और वित्तीय विषयों को आसान और भरोसेमंद भाषा में पाठकों और दर्शकों तक पहुंचाया जाए।

शिक्षा

अभिषेक पाण्डेय ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से पत्रकारिता एवं जनसंचार की पढ़ाई की है। यहां उन्होंने रिपोर्टिंग, डिजिटल मीडिया, न्यूज़ राइटिंग, वीडियो प्रोडक्शन और मल्टीमीडिया जर्नलिज्म की बारीकियां सीखीं, जिनका इस्तेमाल वे आज अपनी पत्रकारिता में कर रहे हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola